देश में एक बार फिर वंदे मातरम् के गायन को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। जम्मू-कश्मीर में एक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय गीत के सभी छह छंद गाए जाने पर कांग्रेस ने अपने सहयोगी दलों को सार्वजनिक नसीहत दी है, जिसके बाद भाजपा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है।
क्या है पूरा मामला? विवाद की शुरुआत श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित जम्मू-कश्मीर के पहले अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव से हुई। कार्यक्रम के उद्घाटन के दौरान वंदे मातरम् के सभी छह अंतरे गाए गए। इस दौरान मंच पर मौजूद नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी सम्मान में खड़े रहे।
कांग्रेस की नसीहत: स्वतंत्रता सेनानियों के निर्णय का करें सम्मान कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि हमारे स्वतंत्रता सेनानियों (गांधी, नेहरू, पटेल और अन्य) ने बहुत सोच-समझकर केवल दो छंदों को ही गाने का निर्णय लिया था, ताकि गीत का सांप्रदायीकरण न हो। उन्होंने सहयोगियों से आग्रह किया कि वे उस संस्करण को ही अपनाएं जिसे कांग्रेस के दिग्गजों ने अपनाया था।
भाजपा का पलटवार: कांग्रेस बनी 21वीं सदी की मुस्लिम लीग भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए इसे 21वीं सदी की मुस्लिम लीग करार दिया। उन्होंने कहा कि जहां कांग्रेस के सहयोगी दल (एनसीपी और नेशनल कॉन्फ्रेंस) वंदे मातरम् गाने में सहज हैं, वहीं कांग्रेस को इससे आपत्ति है।
सुधांशु त्रिवेदी ने आगे कटाक्ष किया कि जिन कांग्रेसियों ने देश को तोड़ा, वे अब अपने ही पूर्वजों का अपमान कर रहे हैं। भाजपा ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस ने कट्टरपंथी ताकतों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है और सेकुलरिज्म का उसका नकाब उतर चुका है।
सियासी बयानबाजी का केंद्र यह विवाद केवल एक गीत तक सीमित नहीं है, बल्कि कांग्रेस और भाजपा के बीच वैचारिक टकराव का नया अध्याय बन गया है। एक ओर कांग्रेस इसे साम्प्रदायिक सद्भाव से जोड़ रही है, तो वहीं भाजपा इसे राष्ट्रीय गौरव और कांग्रेस की तुष्टिकरण की राजनीति के रूप में पेश कर रही है। अब देखना यह है कि कांग्रेस के सहयोगी दल इस नसीहत पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं।
*The full version of Vande Mataram sits uneasily with the syncretic and pluralist ethos that our freedom fighters envisioned and nurtured for India.
— K C Venugopal (@kcvenugopalmp) September 8, 2026
For us, the considered judgment of Mahatma Gandhi, Pandit Nehru, Sardar Patel, Subhash Chandra Bose, Rajendra Prasad, Acharya… pic.twitter.com/VngmVUmevz
मुझे लगा अमेरिका में क्राइम नहीं होता... : कार के चारों पहिए चोरी होने पर हैरान भारतीय महिला, वायरल हुआ वीडियो
एशियन गेम्स 2026: होटल विवाद पर लगा पूर्णविराम, जानें कहां ठहरेगी भारतीय क्रिकेट टीम
पंजाब से नाम कटते ही दिल्ली में हुई राघव चड्ढा की एंट्री , विवादों में घिरी वोटर लिस्ट
T20 सीरीज से पहले विवाद: अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने हटाया विवादित वीडियो, नक्शे पर छिड़ी थी जंग
वंदे मातरम् पर घमासान: कांग्रेस ने सहयोगियों को दी नसीहत, तो भाजपा ने बताया 21वीं सदी की मुस्लिम लीग
एशियन गेम्स 2026: क्या टीम इंडिया लेगी अलग होटल? BCCI ने खत्म किया सस्पेंस
सऊदी के किले दहला रहे हूती: क्या मक्का पैक्ट के जाल में फंस गया पाकिस्तान?
विवाद के बाद अफगान बोर्ड का यू-टर्न : भारत के नक्शे वाला वीडियो हटाया, अब नए दांव से मचाई हलचल
होर्मुज में बारूदी टकराव: ईरान ने पकड़ा अमेरिकी ड्रोन, अमेरिका ने तबाह किए 5 ईरानी टैंकर
कानपुर दवा कारोबारी हत्याकांड: बहू के बाद अब बेटा भी शक के घेरे में, पुलिस खंगाल रही काली परतें