बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार आज 9 सितंबर को अपना 59वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर एक्टर ने अपनी आने वाली फिल्म हैवान को लेकर एक ऐसी बात कही है, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है।
अक्षय का हैवान वाला दर्शन अपने जन्मदिन पर एक पोस्ट साझा करते हुए अक्षय ने लिखा, जो दिखने में बुरा लगता है, जरूरी नहीं कि वो हमेशा बुरा ही हो। और जो अच्छा नजर आता है, जरूरी नहीं कि वो हमेशा अच्छा ही हो। शायद यही बात मुझे हैवान ने सिखाई है।
कैसा होगा नया अवतार? अक्षय ने अपने फैंस से वादा किया है कि इस शुक्रवार वे उन्हें पर्दे पर ऐसा रूप दिखाएंगे, जो उन्होंने पहले कभी नहीं देखा होगा। एक्टर की इस रहस्यमयी पोस्ट ने दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता कई गुना बढ़ा दी है।
स्क्रीन पर होगी दिग्गजों की वापसी फिल्म हैवान में अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी करीब 17 साल बाद फिर से बड़े पर्दे पर तहलका मचाने के लिए तैयार है। इस फिल्म का निर्देशन मशहूर फिल्ममेकर प्रियदर्शन ने किया है।
स्टार कास्ट और रिलीज की तारीख सिनेमाघरों में यह फिल्म 11 सितंबर को दस्तक देगी। फिल्म में अक्षय और सैफ के अलावा बोमन ईरानी, शारिब हाशमी, सैयामी खेर और श्रिया पिलगांवकर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म को सेंसर बोर्ड से यू/ए 16+ सर्टिफिकेट मिल चुका है।
On my birthday, a small thought…
— Akshay Kumar (@akshaykumar) September 9, 2026
What looks evil may not always be evil.
And what looks good may not always be good.
Maybe that’s what HAIWAAN taught me.
Thank you for all the love you’ve given me over the years.
This Friday, I’m giving you a side of me you haven’t seen… pic.twitter.com/SyC1l4G9DG
सत्य निकेतन हादसा: दूसरी जर्जर इमारत पर चला MCD का हथौड़ा, नियंत्रित तरीके से हो रहा ध्वस्तीकरण
वंदे मातरम पर सियासी घमासान: अब्दुल्ला परिवार के स्टैंड से कांग्रेस खफा, BJP ने बताया 21वीं सदी की मुस्लिम लीग
चीते की रफ्तार से खाया बरीटो : महिला ने 30 सेकेंड में किया काम तमाम, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
दीपिका-रणवीर की बेटी दुआ का चेहरा देख फैंस हैरान, बोले- ये तो हुबहू पापा की फोटोकॉपी है!
हैवान ने बदल दिया अक्षय कुमार का नजरिया? 59वें जन्मदिन पर खोला अपना सबसे बड़ा राज
ईरान-US में युद्ध जैसे हालात, भारत का ₹1.1 लाख करोड़ का डिफेंस प्लान: आज की 10 बड़ी खबरें
₹143 करोड़ की ब्लॉकबस्टर कमाई: नीम करौली बाबा पर बनी हनुमान अंश का जलवा, CM योगी से मिली टीम
गोंदिया स्टेशन पर महाप्रबंधक का औचक निरीक्षण: यात्री सुविधाओं और सुरक्षा को लेकर दिए सख्त निर्देश
संकट में भारत श्रीलंका के साथ मजबूती से खड़ा: राजनाथ सिंह ने प्रवासी भारतीयों को बताया सेतु
पीएम सूर्य घर योजना: अब बिजली बिल की नहीं टेंशन, 56 लाख परिवारों का बिल हुआ जीरो