भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा अपने शानदार प्रदर्शन के साथ-साथ मैदान पर अपने अनोखे अंदाज के लिए भी मशहूर हैं। बल्लेबाजी के बाद उनका तलवार सेलिब्रेशन फैंस को जितना रोमांचित करता है, विरोधी खिलाड़ियों को उतना ही परेशान। अब इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने इस पर खुलकर बात की है।
पुजारा के बाद सबसे मुश्किल बल्लेबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने खुलासा किया कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी करने के लिहाज से जडेजा उनके लिए सबसे चुनौतीपूर्ण भारतीय बल्लेबाजों में से एक थे। ब्रॉड ने कहा, चेतेश्वर पुजारा के बाद जडेजा वो भारतीय बल्लेबाज थे जिन्हें गेंदबाजी करना सबसे कठिन था। उन्हें आउट करना एक संघर्ष जैसा था।
तलवार सेलिब्रेशन से क्यों चिढ़ते थे ब्रॉड? ब्रॉड ने जडेजा के सिग्नेचर तलवार सेलिब्रेशन पर चुटकी लेते हुए कहा कि यह एक गेंदबाज के तौर पर उन्हें बहुत परेशान करता था। उन्होंने कहा, जब वह पिच पर टिके होते थे और अचानक तलवार की तरह बल्ला घुमाते हुए सेलिब्रेट करते थे, तो मुझे बहुत गुस्सा आता था। हम आपस में इस पर खूब हंसते भी थे—उनका औसत 30 के आसपास है, 50 नहीं, फिर भी वह ऐसे सेलिब्रेट करते हैं जैसे उन्होंने युद्ध जीत लिया हो।
एक शानदार ऑलराउंडर का सफर रविंद्र जडेजा का करियर उतार-चढ़ाव और बड़ी उपलब्धियों से भरा रहा है। 2009 में अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत करने वाले जडेजा आज भारतीय टीम की सबसे अहम कड़ी हैं। 2024 में टी20 विश्व कप जीत के बाद उन्होंने इस फॉर्मेट से संन्यास ले लिया, लेकिन टेस्ट में वह अब भी विरोधियों के लिए काल बने हुए हैं।
आंकड़े जो गवाही देते हैं जडेजा का टेस्ट करियर उनकी उपयोगिता को साबित करता है। अब तक 91 टेस्ट मैचों में उन्होंने 4,160 रन और 356 विकेट चटकाए हैं। चाहे बल्लेबाजी हो, गेंदबाजी हो या फिर उनकी फुर्तीली फील्डिंग, जडेजा ने खुद को सर्वकालिक महान ऑलराउंडरों में शुमार किया है। स्टुअर्ट ब्रॉड की यह स्वीकारोक्ति बताती है कि भले ही उनका सेलिब्रेशन विपक्षी खिलाड़ियों को परेशान करता रहा हो, लेकिन उनकी बल्लेबाजी ने हर गेंदबाज को दबाव में जरूर रखा।
It s another Ravindra Jadeja special ⚔
— BCCI (@BCCI) October 3, 2025
Solid knock from the #TeamIndia vice-captain so far 👏#INDvWI | @IDFCFIRSTBank | @imjadeja pic.twitter.com/f2xDnjrq1t
राहुल गांधी ‘झूठ’ की राजनीति कर रहे हैं: केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले का तीखा हमला
ना सोशल मीडिया ट्रायल, ना बयानों की जंग : गौरव भाटिया ने CJP पर ठोका 2 करोड़ का मानहानि केस
सत्य निकेतन हादसा: मौत के साये में पीजी जीने को मजबूर छात्र, खस्ताहाल कमरों का सच आया सामने
लंदन की सड़कों पर विराट-अनुष्का की नई तस्वीर: क्या बेटे अकाय को स्कूल छोड़ने निकले थे स्टार कपल?
EOU अफसर बनकर इंजीनियर को दी धमकी: नौकरी खा जाऊंगा और जान से मार दूंगा , दो आरोपी गिरफ्तार
विजय की राह में कांग्रेस का रोड़ा: गठबंधन बैठक से पहले सियासी घमासान!
ओडिशा के जंगलों में मिले 5 रहस्यमयी वनमानुष, भारत में नहीं पाई जाती यह प्रजाति मचा हड़कंप
आसमान में थम गईं सांसे: ब्रिटेन में एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम फेल, 600 उड़ानें रद्द
अमेरिका-ईरान में भीषण जंग: मिडिल ईस्ट में मची तबाही, 5 ईरानी तेल टैंकरों को अमेरिका ने किया नेस्तनाबूद
होर्मुज में छिड़ा महासंग्राम: अमेरिका ने तबाह किए 5 ईरानी टैंकर, तो तेहरान ने पकड़ा गुप्त अमेरिकी ड्रोन