लंदन की सड़कों से विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की कुछ ताजा तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में यह पावर कपल काफी कैजुअल लुक में नजर आ रहा है, जिसके बाद से कयासों का बाजार गर्म है।
स्ट्रॉलर के साथ स्पॉट हुए विराट-अनुष्का वायरल तस्वीरों में विराट कोहली हरे रंग की स्वेटशर्ट में दिख रहे हैं, वहीं अनुष्का जैकेट, लेगिंग्स और कैप पहने हुए काफी सहज दिख रही हैं। उनके साथ एक स्ट्रॉलर (बच्चों की गाड़ी) भी नजर आ रहा है। फैंस का दावा है कि विराट और अनुष्का अपने बेटे अकाय को डे-नर्सरी (स्कूल) छोड़ने गए थे।
तस्वीरों में नहीं दिखा अकाय का चेहरा हालांकि, इन चर्चाओं की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वायरल तस्वीरों में विराट को किसी महिला से बात करते हुए तो देखा गया, लेकिन कहीं भी नन्हा अकाय नजर नहीं आया। एक फ्रेम में अनुष्का कैमरे की तरफ देखते हुए थोड़ी असहज भी दिखाई दीं।
प्राइवेसी को लेकर बेहद सख्त हैं कपल विराट और अनुष्का अपने बच्चों—वामिका और अकाय—की प्राइवेसी को लेकर बहुत सतर्क रहते हैं। यही बड़ी वजह है कि वे अक्सर लंदन में समय बिताते हैं ताकि बच्चे मीडिया की चकाचौंध से दूर रह सकें। बावजूद इसके, उनके फैंस और पैपराजी हर जगह उनका पीछा करते ही हैं।
आध्यात्मिक झुकाव और काम पर वापसी लंदन में रहने के बावजूद विराट-अनुष्का अपनी जड़ों से जुड़े हैं। हाल ही में उन्हें कैंची धाम में नीम करौली बाबा के आश्रम में भी देखा गया था। वहीं काम की बात करें तो विराट अब वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज की तैयारी में जुटे हैं। दूसरी तरफ, अनुष्का शर्मा भी लंबे समय बाद फिल्म चकदा एक्सप्रेस से बॉलीवुड में वापसी करने की पूरी तैयारी में हैं।
*Virat Kohli And Anushka Sharma Spotted Outside A Cafe In London.💚🤍
— virat_kohli_18_club (@KohliSensation) September 8, 2026
.
.
.
.
(1/2)
.
.
.
.#Virushka #UK pic.twitter.com/kQimWKyyNn
रेस्क्यू के दौरान घायल तेंदुए का खौफनाक हमला, वनकर्मी पर झपटा तो थम गईं सबकी सांसें
वंदे मातरम पर घमासान: कांग्रेस की नसीहत पर नेशनल कॉन्फ्रेंस का पलटवार, BJP ने बताया नई मुस्लिम लीग
पंचायत फेम आसिफ खान का बिग बॉस से पुराना बैैर , अब घर के अंदर एंट्री पर क्यों मचा बवाल?
BRICS Summit 2026: दिल्ली में बड़ा बदलाव, एयरपोर्ट जाने वाले यात्री हो जाएं सावधान!
नमन धीर का तूफानी शतक: गेल के वर्ल्ड रिकॉर्ड से चूके, भारतीय क्रिकेट में रचा इतिहास
रिकी पोंटिंग की नई पारी: ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के बने मालिक, डेविड वॉर्नर को मिली कप्तानी की कमान
कमर के नीचे छिपाए थे सोने के बिस्किट, पुलिस की नाका चेकिंग में हुआ बड़ा खुलासा
दिल्ली में मतदाता सूची से गायब हुए लाखों नाम, चुनाव नतीजों पर उठे गंभीर सवाल
IND vs AFG: जसप्रीत बुमराह की फिटनेस पर टिकीं निगाहें, आज होगा बड़ा फैसला
नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स: कैसे तय होते हैं सिनेमा के सबसे बड़े विजेता? जानिए पूरी प्रक्रिया