ओडिशा के बालासोर जिले के बिचित्रपुर क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां के रणकथा संरक्षित वन के पास वन विभाग की टीम ने पांच ओरंगुटान बरामद किए हैं। ये जानवर भारत में नहीं पाए जाते, जिसके चलते विभाग ने इसे अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव तस्करी का मामला माना है।
सुबह मिली थी सूचना बालासोर के डीएफओ इंदलकर प्रतीक प्रकाश ने बताया कि आज सुबह करीब 6 बजे वीएसएस सदस्यों ने अधिकारियों को सूचना दी कि भोगराई ब्लॉक के बडापाली गांव के पास कुछ अजीबोगरीब जानवर देखे गए हैं। टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर उन्हें सुरक्षित रेस्क्यू किया। ये सभी जानवर छोटे थे और उस वक्त स्वस्थ थे।
प्राकृतिक रूप से पहुंचना नामुमकिन अधिकारियों का कहना है कि ओरंगुटान का प्राकृतिक निवास ट्रॉपिकल रेनफॉरेस्ट (उष्णकटिबंधीय वर्षावन) होता है। ये खुद चलकर भारत के इन जंगलों तक नहीं पहुंच सकते। डीएफओ के अनुसार, इन्हें कल रात या आज तड़के किसी ने वहां छोड़ा है। तस्करी की संभावना को सबसे बड़ी वजह माना जा रहा है।
रेस्क्यू और मेडिकल जांच जारी बरामद किए गए पांचों ओरंगुटान में दो मादा और तीन नर हैं। इन सबकी उम्र एक साल से कम है। फिलहाल इन्हें उदयपुर सेक्शन ऑफिस में रखा गया है, जहां पशु डॉक्टरों, जीव विज्ञानियों और वैज्ञानिकों की एक टीम उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है।
बड़ी साजिश की तलाश में एजेंसियां मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस, वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो (WCCB) और एसटीएफ (STF) को सतर्क कर दिया गया है। इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि यह पता चल सके कि इन विदेशी जानवरों को वहां कौन छोड़कर गया।
प्रशासन की अपील इन विदेशी जानवरों को देखने के लिए मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई है। प्रशासन ने स्थानीय लोगों से जानवरों के पास न जाने और उनसे सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सख्त अपील की है। फिलहाल जांच एजेंसियां मामले के हर पहलू की गहनता से पड़ताल कर रही हैं।
*#WATCH | Balasore, Odisha: Five baby orangutans were found in the Ranakatha Protected Reserve Forest (PRF) near Badapai village. (08.09) pic.twitter.com/AoPNWxpAVN
— ANI (@ANI) September 8, 2026
लाल टोपी से अब नीली टी-शर्ट तक: अखिलेश यादव का ‘नया ड्रेस कोड’ और सियासी दांव
सत्य निकेतन हादसा: मौत का साया बनी बगल वाली इमारत, कल होगी जमींदोज
बंदूकें लहराते थे माफिया, जिस जमीन पर हाथ रख दें वो उनकी : सीएम योगी का सपा पर तीखा हमला
दलीप ट्रॉफी फाइनल: ईशान किशन ने जड़ा दोहरा शतक, यशस्वी जायसवाल को पछाड़कर रचा इतिहास
तमिलनाडु विधानसभा में बवाल: सीएम विजय के जबड़े वाले इशारे पर गरमाई सियासत
तमिलनाडु विधानसभा में बड़ा बवाल: DMK विधायक सदन से बाहर, मुख्यमंत्री के बयानों पर मचा घमासान
एशियन गेम्स 2026: कब से शुरू होगा क्रिकेट का महासंग्राम? जानें कब मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया
बिग बॉस 20: अरिश्फा के तेवर से सहमे घरवाले, कनिका मान के पावर कार्ड ने पलटा खेल
दिल्ली की वोटर लिस्ट में राघव चड्ढा की एंट्री पर बवाल, AAP ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
बैंक अब उंगलियों पर है : पीएम मोदी ने याद दिलाया 10 साल पुराना अपना वो दावा, जो तब नामुमकिन लगता था