दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में हुआ दर्दनाक इमारत हादसा पूरे शहर को झकझोर कर रख गया है। 27 घंटे चले महा-रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद अब मलबे से किसी के फंसे होने की आशंका खत्म हो गई है, लेकिन इस त्रासदी ने सात परिवारों की खुशियां छीन ली हैं।
रविवार दोपहर को अचानक ताश के पत्तों की तरह ढही इमारत के बाद स्थानीय लोग सबसे पहले मौके पर पहुंचे। मलबे में दबे लोगों की सांसें थामे रखने के लिए एक अनोखी पहल देखने को मिली, जहां ब्लिंकिट के जरिए मलबे के अंदर ऑक्सीजन सिलेंडर पहुंचाए गए।
एनडीआरएफ (NDRF) की टीम ने मोर्चा संभालते हुए 27 घंटे तक लगातार बचाव कार्य चलाया। इस दौरान एंबुलेंस के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया। इस हादसे में 5 छात्रों समेत कुल 7 लोगों की जान चली गई, वहीं 5 अन्य घायल हैं, जिनमें से तीन की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इमारत के मालिक हरिराम गुप्ता और उनकी पत्नी उर्मिला गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। अदालत ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं, मामले की जांच के लिए उनके बेटे महेश गुप्ता को दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
भ्रष्टाचार और निर्माण में बरती गई लापरवाही के चलते दिल्ली नगर निगम (MCD) के पांच बड़े अधिकारियों पर गाज गिरी है। इलाके के उपायुक्त (DC), अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता और कनिष्ठ अभियंता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने स्पष्ट किया है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
हादसे के बाद दिल्ली सरकार अलर्ट मोड पर है। मुख्यमंत्री ने शहर भर की अवैध या खतरनाक इमारतों के तुरंत निरीक्षण और उन्हें सील करने के कड़े निर्देश दिए हैं।
दिल्ली हाईकोर्ट के निर्देश पर MCD ने सभी जोन के अधिकारियों को 10 सितंबर 2026 तक अपने-अपने क्षेत्रों की विस्तृत रिपोर्ट बिल्डिंग मुख्यालय में जमा करने को कहा है। यह रिपोर्ट हाईकोर्ट में दाखिल होने वाले हलफनामे का हिस्सा बनेगी। साथ ही, संबंधित जोन के अतिरिक्त आयुक्त को इस मामले की व्यक्तिगत निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।
इस मामले ने अब कानूनी रूप ले लिया है। हाईकोर्ट में दायर एक जनहित याचिका (PIL) पर सुनवाई करते हुए अदालत ने दिल्ली सरकार, केंद्र, MCD और दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। अब इस पूरे प्रकरण पर अगली सुनवाई 25 सितंबर को होगी, जिसमें दोषियों की जवाबदेही पर कड़ा रुख अपनाए जाने की उम्मीद है।
#WATCH सत्य निकेतन बिल्डिंग गिरने के मामले में गिरफ्तार आरोपी हरिराम गुप्ता, उनकी पत्नी उर्मिला गुप्ता और उनके बेटे महेश गुप्ता को आज जज के सामने पेश किया गया। हरिराम और उर्मिला गुप्ता को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया, जबकि उनके बेटे महेश गुप्ता को दो दिन की पुलिस… pic.twitter.com/XNURs7eClH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 7, 2026
रील के चक्कर में मौत से सामना: 30 फीट ऊपर से चट्टानों पर कूदा युवक, दोनों पैर चकनाचूर
मां दुर्गा की 11 भुजाएं बनीं विवाद का केंद्र, टीएमसी ने बताया बंगाली संस्कृति का अपमान
सत्य निकेतन हादसा: मलबे में दबे छात्र ने वीडियो कॉल कर मांगी जान, 50 साल पुरानी बिल्डिंग बनी मौत का जाल
चोरी के डर से छत पर चढ़ाई स्कॉर्पियो, बिहार में वायरल हुआ अनोखा ‘जुगाड़’
दुर्गा पूजा पर नॉन-वेज का विवाद: धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर बंगाल बीजेपी ने घेरा, कहा- बंगाली खुद तय करेंगे अपना भोजन
बिग बॉस 20: डॉन की एंट्री और जय भानुशाली का साथ; माही विज ने पहले दिन ही घर में मचाया बवाल
सत्य निकेतन विवाद: सीएम रेखा गुप्ता का शिव मंदिर की छत पर जूते पहनना बना सियासी मुद्दा
क्या केएल राहुल छोड़ रहे हैं दिल्ली कैपिटल्स? वायरल वीडियो और KKR ट्रेड की खबरों का सच
क्या बचपन से आप दुनिया का गलत मैप देख रहे हैं? बदल गए आकार के पैमाने
नीम करोली बाबा और साई बाबा के बाद अब खाटू श्याम पर बनेगी फिल्म, आध्यात्मिक सिनेमा का नया दौर