बिहार के गोपालगंज जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां मांझा इलाके के मीरा टोला में एक व्यक्ति ने अपनी स्कॉर्पियो कार को सुरक्षित रखने के लिए उसे क्रेन की मदद से अपने दो मंजिला मकान की छत पर चढ़वा दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विदेश में रहते हैं मालिक बताया जा रहा है कि यह स्कॉर्पियो मनोज यादव की है, जो काम के सिलसिले में इजरायल में रहते हैं। घर पर उनकी पत्नी रहती हैं। पहले गाड़ी की देखभाल के लिए एक ड्राइवर रखा गया था, लेकिन उसके विदेश चले जाने के बाद कार की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई थी।
चोरी से बचाने के लिए अपनाया अनोखा तरीका लंबे समय तक गाड़ी सड़क पर खड़ी न रहे और चोरी का कोई खतरा न हो, इसके लिए मालिक ने इसे छत पर पार्क करने का फैसला लिया। क्रेन की मदद से पहले कार को हवा में उठाया गया और फिर सावधानीपूर्वक मकान की दूसरी मंजिल की छत पर शिफ्ट कर दिया गया।
वायरल वीडियो पर उठ रहे सवाल सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है। लोग इस जुगत की तारीफ भी कर रहे हैं और मजाक भी उड़ा रहे हैं। हालांकि, कई लोग छत की मजबूती को लेकर चिंता जता रहे हैं। उनका सवाल है कि क्या मकान की छत इतनी भारी स्कॉर्पियो का वजन झेल पाएगी?
फिलहाल, इस मामले को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है, लेकिन स्थानीय लोगों के बीच यह कार चर्चा का विषय बनी हुई है। लोग इसे बिहार के लोगों की जुगाड़ तकनीक का एक और अनोखा नमूना बता रहे हैं।
*ई बिहार है गुरु..जहां सबकी सोच खत्म होती है,वहां से एक बिहारी की सोच शुरू होती है,इसीलिए कहते हैं .. बिहारी सब पर भारी ...
— Abhishek Dwivedi /अभिषेक द्विवेदी 🇮🇳 (@Dubeyjilive) September 7, 2026
न कभी सुना होगा,न देखा होगा तो खुद ही देख लीजिए स्कॉर्पियो छत पर सवार हो रही है..
Scorpio चोरी ना हो जाये, इसीलिए उसे क्रेन से दो मंजिला मकान की छत पर… pic.twitter.com/4DQilB3pLp
शौर्य और स्वाभिमान के प्रतीक: आद्य क्रांतिवीर उमाजी नाईक को सीएम फडणवीस ने किया नमन
हल्द्वानी ‘शुद्धीकरण’ विवाद: कांग्रेस को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, याचिका खारिज
दलीप ट्रॉफी फाइनल: कुमार कुशाग्र का वायलिन जश्न, ईशान किशन के साथ मिलकर मचाया कोहराम
सत्य निकेतन विवाद: सीएम रेखा गुप्ता का शिव मंदिर की छत पर जूते पहनना बना सियासी मुद्दा
लंदन में मोहन भागवत का संदेश: विविधता ही हिंदू राष्ट्र का आधार, एकता के लिए एकरूपता जरूरी नहीं
6 साल जेल में रहे, फिर भी नहीं सीख पाए मराठी; संजय दत्त के बयान पर मची चर्चा
36 हजार फीट पर मंडराया खतरा: हवा में बंद हुआ एयर इंडिया एक्सप्रेस का इंजन, कोच्चि में इमरजेंसी लैंडिंग
मैदान से मिशन IAS तक: संजू सैमसन ने 1000 छात्रों के लिए खोला सपनों का दरवाजा
‘कौन है ये मूर्ख...’, दुर्गा पूजा पर मांस खाने की सलाह देकर घिरे बाबा बागेश्वर, बंगाल में सियासी संग्राम
ईशान किशन का विस्फोटक दोहरा शतक: 31 साल बाद दलीप ट्रॉफी में हुआ बड़ा चमत्कार