दिल्ली के सत्य निकेतन में हुए दर्दनाक बिल्डिंग हादसे ने राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने इस घटना को व्यवस्था की नाकामी करार देते हुए सरकार को कठघरे में खड़ा किया है। हादसे में अब तक 7 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि कई अन्य घायल हैं।
CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि सत्ता में बैठे लोगों ने युवाओं को कॉकरोच के समान समझ लिया है। उन्होंने कहा, जब युवा अपने हक और सुरक्षा के लिए सवाल पूछते हैं, तो उन्हें नाराज़ फूफा या दिमागी नक्सली का ठप्पा लगाकर चुप करा दिया जाता है।
सौरव दास ने आरोप लगाया कि सत्य निकेतन में चल रहे अवैध पीजी (PG) माफिया को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है। उन्होंने मांग की कि बिल्डिंग मालिक के राजनीतिक संबंधों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। चश्मदीदों के अनुसार, एमसीडी ने बिल्डिंग को असुरक्षित घोषित किया था, फिर भी वहां निर्माण कार्य जारी था और छात्र वहां रह रहे थे।
CJP ने इस मामले में जवाबदेही तय करने के लिए सात प्रमुख मांगें रखी हैं:
मामले की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र, एमसीडी, दिल्ली पुलिस और एनएचआरसी को नोटिस जारी किया है। वहीं, स्थानीय प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एमसीडी के डिप्टी कमिश्नर समेत 5 अधिकारियों को निलंबित कर दिया है और बिल्डिंग के मालिक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
CJP का कहना है कि महज निलंबन काफी नहीं है, वास्तविक जवाबदेही तब तय होगी जब भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए पुख्ता सिस्टम बनाया जाएगा।
#WATCH | Delhi: On Satya Niketan building collapse, Cockroach Janta Party (CJP) Chief Spokesperson Saurav Das says, In the true sense, the people sitting in the government have left the youth to live like cockroaches, and that is why the youth is awake today. They are awakened,… pic.twitter.com/eJilwZOV56
— ANI (@ANI) September 7, 2026
लाहौरी चूरन का सबूत तो दिखाओ... ऑपरेशन सिंदूर पर पाकिस्तान का AI प्रोपेगेंडा और हकीकत
सत्य निकेतन हादसा: मौत का आंकड़ा 7 पहुंचा, CM रेखा गुप्ता ने MCD के 5 अधिकारियों को किया सस्पेंड
आगरा: बदहाल सड़क बनी काल , समय पर नहीं पहुंची एंबुलेंस, नवजात की मौत
महिलाओं का अपमान बर्दाश्त नहीं : विधानसभा में दहाड़े CM विजय, DMK पर भ्रष्टाचार के लगाए गंभीर आरोप
बिजली कनेक्शन के लिए अब नहीं लगाने होंगे सरकारी दफ्तरों के चक्कर: घर बैठे करें आवेदन
जयपुर 2032 विजन: कांग्रेस का चुनावी शंखनाद, हर वार्ड में सिटी सेंटर और आधुनिक सुविधाओं का वादा
ईशान किशन का ऐतिहासिक कारनामा: दलीप ट्रॉफी फाइनल में जड़ा दोहरा शतक, तोड़ा 39 साल पुराना रिकॉर्ड
PCB का बड़ा एक्शन: रिजवान और इमाम-उल-हक के फोन जब्त, क्या है फिक्सिंग या अनुशासन का संशय?
तमिलनाडु के विधायकों की मौज: अब मिलेगा ₹75 हजार वाहन भत्ता और सरकारी गाड़ी
दलीप ट्रॉफी: ईशान किशन का डबल धमाका , कप्तानी पारी से रचा इतिहास