दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार दोपहर एक भीषण हादसा हुआ, जिसने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है। दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से सटे इस स्टूडेंट हब में एक 5 मंजिला पीजी इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के वक्त कई छात्र इमारत के भीतर मौजूद थे।
इस दर्दनाक घटना में अब तक 3 छात्रों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। वहीं, 4 घायलों को तुरंत एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जिनमें से दो की हालत नाजुक बनी हुई है। मलबे के नीचे अभी भी और लोगों के फंसे होने की आशंका है, जिसके चलते राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है।
एनडीआरएफ, फायर ब्रिगेड और दिल्ली पुलिस की टीमें मलबे को हटाने में जुटी हैं। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि 40-50 साल पुरानी इस इमारत के बेसमेंट में अवैध रूप से खुदाई और मरम्मत का काम चल रहा था, जो इस हादसे की मुख्य वजह मानी जा रही है।
बिल्डिंग मालिक पर केस दर्ज पुलिस ने इमारत के मालिक आनंद बंसल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। गुरुग्राम निवासी बंसल इस इलाके में अपने भाई के साथ मिलकर कई पीजी चलाता है। प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से गिरी हुई बिल्डिंग के बगल वाली इमारतों को भी खाली करवा लिया है, क्योंकि उनमें भी दरारें देखी गई हैं।
गृहमंत्री ने रद्द किया दौरा हादसे की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अपना गोवा दौरा रद्द कर दिया है। उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री, पुलिस कमिश्नर और एनडीआरएफ के डीजी से बात कर स्थिति की समीक्षा की है। दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने भी मौके पर पहुंचकर राहत कार्यों का जायजा लिया।
छात्रों में भारी आक्रोश सत्य निकेतन में रहने वाले छात्रों ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। स्थानीय पीजी में रहने वाली छात्रा आस्था कुमारी ने बताया कि यहां की इमारतों में अग्नि सुरक्षा और आपातकालीन निकासी (Exit gate) जैसे बुनियादी नियमों की धज्जियाँ उड़ाई जा रही हैं। छात्रों का आरोप है कि प्रशासन की मिलीभगत से बिना किसी सुरक्षा मापदंड के ये पीजी चलाए जा रहे हैं।
विपक्ष ने भी इस मामले में एमसीडी और स्थानीय प्रशासन को घेरा है। कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा ने इसे प्रशासनिक लापरवाही करार दिया है। फिलहाल, पूरा इलाका गम और गुस्से के माहौल में डूबा है, और बचाव दल मलबे में दबे अन्य लोगों की तलाश में जुटा है।
#WATCH | Delhi | Satya Niketan building collapse | A person has been rescued alive from the debris and is being sent to the hospital via an ambulance.
— ANI (@ANI) September 6, 2026
Rescue operations underway. Further details awaited. pic.twitter.com/fmM7gMeS3T
बिहार के मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी राहत: दो नए कॉलेजों में 100 नई MBBS सीटों को मिली मंजूरी
आतंकवाद से नक्सलवाद तक: अमित शाह ने बताया कैसे बदली देश की आंतरिक सुरक्षा की तस्वीर
शिक्षक दिवस की वह तस्वीर, जिसने जीता करोड़ों का दिल: कहीं तोरई तो कहीं दूध, बच्चों के अनमोल उपहार
भोजपुरी बवाल के फिनाले से पहले मचा कोहराम: तेज प्रताप ने निरहुआ को कहा घटिया , भड़के दिनेश लाल ने दी धमकी
बिट्टू तबाही : 21 साल का वह लड़का जिसने अकेले दम पर साफ कर दी पूरी नदी
एथलेटिक्स की नई जंग: बुडापेस्ट में शुरू हो रही वर्ल्ड एथलेटिक्स अल्टीमेट चैंपियनशिप 2026
निशु आजाद के घर पर पथराव: स्वतंत्र भारद्वाज की गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा की गुहार
दिलीप ट्रॉफी फाइनल: ईशान किशन का तूफानी शतक, साउथ ज़ोन के खिलाफ टीम को दिलाई मजबूत बढ़त
बाय-बाय पापा, यह मेरी जिंदगी है : पुल से चिनाब नदी में कूदी युवती, वीडियो वायरल
सुदिव्य कुमार सोनू का निधन: झामुमो ने खोया अपना संकटमोचक , हेमंत सोरेन बोले- बड़े भाई का साया उठा