जियो हॉटस्टार पर प्रसारित हो रहे रियलिटी शो भोजपुरी बवाल का आज यानी 6 सितंबर 2026 को ग्रैंड फिनाले है। पूरे सीजन सुर्खियों में रहने वाला यह शो अपने आखिरी पड़ाव पर आकर विवादों की आग में झुलस गया है। पवन सिंह, दिनेश लाल यादव निरहुआ और तेज प्रताप यादव जैसे सितारों के बीच हुई तीखी नोकझोंक ने इंटरनेट पर खलबली मचा दी है।
पवन सिंह पर जनता का तीखा प्रहार शो के दौरान तेज प्रताप यादव एक वीडियो में अपने गांव के लोगों से भोजपुरी सितारों की तस्वीरें दिखाकर राय मांगते नजर आए। जब उन्होंने पवन सिंह की फोटो दिखाई, तो भीड़ में से एक व्यक्ति ने उन पर गंभीर टिप्पणी की। उस व्यक्ति ने कहा, इनकी मानसिकता ही खराब है, ये सबसे पहले हिरोइन को परखते हैं। इस बयान ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है।
तेज प्रताप ने निरहुआ को बताया घटिया बात यहीं खत्म नहीं हुई, तेज प्रताप ने आगे बढ़ते हुए दिनेश लाल यादव निरहुआ की तस्वीर दिखाई। इस पर एक महिला ने साफ तौर पर कहा कि उन्हें निरहुआ बिल्कुल पसंद नहीं हैं और वे घटिया लगते हैं। तेज प्रताप ने इस बात का समर्थन करते हुए कहा, हमको भी ये व्यक्ति घटिया ही लगता है।
दिनेश लाल यादव का तीखा पलटवार तेज प्रताप की इस हरकत से दिनेश लाल यादव बुरी तरह भड़क गए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में निरहुआ ने तेज प्रताप को खुली धमकी दी है। उन्होंने कहा, ये फोटो दिखाकर हमें नीचा दिखाना चाहते हैं, लेकिन इनकी सोच ही इन्हें न घर का न घाट का बनाती है। अब जब मिलेंगे, तब इनको बताएंगे कि असली हीरो कौन है।
ग्रैंड फिनाले पर टिकीं निगाहें भोजपुरी बवाल का ग्रैंड फिनाले आज रात 9 बजे जियो हॉटस्टार और रात 10:30 बजे कलर्स टीवी पर प्रसारित होगा। सितारों के बीच हुई इस निजी तनातनी और विवाद के बाद दर्शकों की उत्सुकता बढ़ गई है कि क्या फिनाले के मंच पर ये दिग्गज सितारे आमने-सामने होंगे, या फिर यह विवाद और भी बड़ा रूप ले लेगा।
Pawan-Nirahua angry at Teju bhaiyya? #BhojpuriBawaal Grand Finale streaming on #JioHotstar at 9pm and on #ColorsTV at 10:30pm.#BhojpuriBawaalOnJioHotstar pic.twitter.com/3dyO3NdI8e
— JioHotstar Reality (@HotstarReality) September 4, 2026
दलीप ट्रॉफी फाइनल: पहले दिन ईस्ट जोन का जलवा, ईशान किशन ने जड़ा धमाकेदार शतक
लड़का खेल रहा है... : पाकिस्तानियों की घटिया हरकत पर उबला गुस्सा, भारत ने मैदान पर लिया करारा बदला
इतिहास रच गए सात्विक-चिराग: चीन में बजा भारत का डंका, पहली बार जीता चाइना मास्टर्स खिताब
सहारनपुर मस्जिद विध्वंस: मलबे के नीचे मिला प्राचीन कुआं, सियासी घमासान तेज
नहर के तेज बहाव में फंसी थी बेजुबान की जान, CRPF जवान की तत्परता ने बचाई जिंदगी
सत्य निकेतन हादसा: बेसमेंट में खुदाई और पानी ने ढहा दी 5 मंजिला इमारत, 3 की मौत
भारी फीस से लेकर EVM की निष्पक्षता तक: अभिषेक मनु सिंघवी ने बेबाकी से दिए हर सवाल के जवाब
सहारनपुर मस्जिद विवाद: ओवैसी के मस्जिद शहीद वाले बयान पर साक्षी महाराज का तीखा पलटवार
श्रीसंत-संजू सैमसन की दोस्ती में आई दरार? वायरल VIDEO ने मचाई हलचल
दिल्ली के सत्य निकेतन में बड़ा हादसा: पांच मंजिला हॉस्टल डेज समेत दो इमारतें ढहीं, मलबे में दबे छात्र