दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल मुकाबले में ईस्ट जोन के युवा बल्लेबाज शिखर मोहन ने अपने खेल से सभी को प्रभावित किया है। साउथ जोन के खिलाफ बड़े मंच पर उतरते हुए इस 21 वर्षीय खिलाड़ी ने 85 रनों की दमदार पारी खेली।
ईस्ट जोन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी और अभिमन्यु ईश्वरन ने टीम को शानदार शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 100 रन जोड़े। वैभव के 44 रन पर आउट होने के बाद शिखर मोहन नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने आए। उन्होंने क्रीज पर आते ही संयम और आक्रामकता का बेहतरीन संतुलन दिखाया।
शिखर ने 120 गेंदों का सामना करते हुए 9 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 85 रन बनाए। जिस लय में वे थे, उससे उनके शतक की उम्मीदें बढ़ गई थीं, लेकिन 53वें ओवर में चामा वी मिलिंद ने उनकी पारी का अंत कर दिया। मिलिंद की गेंद ने शिखर के डिफेंस को भेदते हुए स्टंप्स बिखेर दिए, जिससे वे अपने शतक से 15 रन चूक गए।
आपको बता दें कि शिखर मोहन को इस बड़े फाइनल के लिए प्लेइंग इलेवन में विराट सिंह की जगह शामिल किया गया था। बाएं हाथ के बल्लेबाज शिखर ने अपने ऊपर जताए गए भरोसे को पूरी तरह सही साबित किया है।
रांची (झारखंड) में जन्मे 21 वर्षीय शिखर मोहन ने अक्टूबर 2025 में तमिलनाडु के खिलाफ रणजी ट्रॉफी में डेब्यू किया था। अपने पहले ही रणजी सीजन में उन्होंने 8 मैचों की 12 पारियों में 613 रन बनाए, जिसमें एक दोहरा शतक और एक शतक शामिल था।
शिखर का घरेलू क्रिकेट में रिकॉर्ड बेहद प्रभावशाली रहा है। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनका बल्लेबाजी औसत 55 से अधिक का है, जबकि लिस्ट ए क्रिकेट में भी वे करीब 56 के औसत से रन बना रहे हैं। दलीप ट्रॉफी फाइनल की यह 85 रनों की पारी उनके बढ़ते कद और भविष्य की संभावनाओं को मजबूती से दर्शाती है।
*🔥🏏 SHIKHAR MOHAN SHINES IN THE FINAL!
— CricInformer (@CricInformer) September 6, 2026
Against South Zone, Shikhar Mohan smashed a brilliant fifty off 61 balls! 💥
⚡ 50 Runs | 61 Balls | 7 Fours | 1 Six
🏆 A crucial knock for East Zone on the big stage!#DuleepTrophyFinal #ShikharMohan #EastZone pic.twitter.com/sRnkgnOWw4
दिल्ली में बड़ा हादसा: सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, कई छात्र दबे होने की आशंका
झारखंड में जल्द बदलेगी शहरों की सूरत, स्मार्ट सुविधाओं से लैस होंगी नई सैटेलाइट टाउनशिप
दिल्ली: सत्य निकेतन में ढही 5 मंजिला PG बिल्डिंग, 1 की मौत, बेसमेंट में चल रहा था निर्माण
दिल्ली का सत्य निकेतन दहला: छात्र बहुल इलाके में 5 मंजिला पीजी ढहा, 3 की मौत और मलबे में दबे होने की आशंका
ओमान की खाड़ी में जल समाधि: अमेरिकी हमले में डूबा ईरानी तेल टैंकर
बाय-बाय पापा... : पिता से आखिरी बात की, मुस्कुराई और चिनाब नदी में कूद गई 21 वर्षीय पायल
20 लाख की अंगूठी लेकर भागी लड़की, CCTV में कैद हुआ रोंगटे खड़े कर देने वाला मंजर
30 सेकंड का महाविस्फोट , 50,000 फीट तक फैली राख: इंडोनेशिया में थमी उड़ानों की रफ्तार
अचानक कहां चले गए भाई? तुम्हारे बिन सूनी लगेगी विधानसभा : सुदिव्य सोनू के निधन पर छलका राधाकृष्ण किशोर का दर्द
मैं मरना नहीं चाहता, मुझे बचा लो... : सत्य निकेतन में ढही इमारत, मलबे से आती रहीं चीखें