चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेले जा रहे दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने बल्ले से कोहराम मचा दिया है। साउथ जोन के खिलाफ खिताबी मुकाबले के पहले दिन किशन ने यादगार शतकीय पारी खेलकर अपनी टीम को बेहद मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है।
शानदार शुरुआत के बाद किशन की आतिशी पारी ईस्ट जोन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। 15 साल के युवा वैभव सूर्यवंशी (44 रन) और अभिमन्यु ईश्वरन (72 रन) ने पहले विकेट के लिए शानदार शतकीय साझेदारी कर मजबूत आधार रखा। इसके बाद शिखर मोहन ने भी 85 रन जोड़कर टीम को आगे बढ़ाया।
हालांकि, मुख्य आकर्षण पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए कप्तान ईशान किशन रहे। शुरुआत में संभलकर खेलने के बाद किशन ने साउथ जोन के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं। उन्होंने महज 122 गेंदों में अपने फर्स्ट क्लास करियर का 10वां शतक जड़ दिया।
रिकॉर्ड्स की बारिश और नाबाद साझेदारी दिन का खेल खत्म होने तक ईशान किशन 135 गेंदों पर 111 रन बनाकर नाबाद डटे हुए हैं। अपनी इस पारी में उन्होंने 12 चौके और 2 छक्के लगाए हैं। यह दलीप ट्रॉफी में उनका दूसरा शतक है।
ईशान का बखूबी साथ निभा रहे हैं कुमार कुशाग्र, जो 63 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों बल्लेबाजों के बीच पांचवें विकेट के लिए अब तक 127 रनों की अटूट साझेदारी हो चुकी है। कुशाग्र ने स्पिनरों को निशाना बनाते हुए विजय के एक ओवर में तीन छक्के जड़कर अपनी आक्रामक मंशा जाहिर की।
साउथ जोन बेबस, ईस्ट जोन का विशाल स्कोर पहले दिन का खेल समाप्त होने तक ईस्ट जोन ने 4 विकेट पर 385 रन बना लिए हैं। साउथ जोन के गेंदबाज पूरी तरह बेअसर दिखे। स्टार गेंदबाज मोहम्मद सिराज सबसे महंगे साबित हुए और उन्होंने करीब 7 की इकॉनमी से रन लुटाए।
धीमी ओवर गति के कारण साउथ जोन की टीम दिनभर में 90 ओवर भी नहीं फेंक सकी, जिससे उनकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं। पिच पर अब टर्न और लो बाउंस देखने को मिल रहा है, जो मैच के अगले दिनों में एक बड़ी चुनौती साबित हो सकता है।
💯 for Ishan Kishan 👏
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) September 6, 2026
He brings it up in style 💥
The East Zone captain leading from the front with a superb knock 🙌
Scorecard ▶️ https://t.co/KQf5Km69nk#DuleepTrophy | #SZvEZ pic.twitter.com/ql9el4G60Q
तिब्बत-नेपाल बॉर्डर पर प्रलय : सैलाब में गायब हुईं सरकारी इमारतें, मलबे के ढेर में तब्दील हुई सीमा
KCL फाइनल: संजू सैमसन का अपमान कर विवादों में घिरे श्रीसंत, हाथ मिलाने से किया इनकार!
भोजपुरी बवाल के फिनाले से पहले मचा कोहराम: तेज प्रताप ने निरहुआ को कहा घटिया , भड़के दिनेश लाल ने दी धमकी
हमें बचाओ... बाहर निकालो : मलबे में दफन हुई छात्रों की उम्मीदें, दिल्ली में इमारत ढहने से कोहराम
जमीन हड़पने के आरोप में TMC नेता गिरफ्तार, बंगाल की राजनीति में हड़कंप
सत्य निकेतन हादसा: मौत की नींव पर खड़ा था ब्वॉयज पीजी , मालिक आनंद बंसल की तलाश में छापेमारी
रिक्शा चलाकर पाला था जिसे, एक चप्पल बचाने की जिद ने छीन ली उस मासूम की जान
भारी फीस से लेकर EVM की निष्पक्षता तक: अभिषेक मनु सिंघवी ने बेबाकी से दिए हर सवाल के जवाब
बाय-बाय पापा, यह मेरी जिंदगी है : पुल से चिनाब नदी में कूदी युवती, वीडियो वायरल
अचानक कहां चले गए भाई? तुम्हारे बिन सूनी लगेगी विधानसभा : सुदिव्य सोनू के निधन पर छलका राधाकृष्ण किशोर का दर्द