मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा से एक बेहद खौफनाक वीडियो सामने आया है। यहाँ एक मामूली सड़क दुर्घटना के बाद उपजे विवाद ने इतना हिंसक रूप ले लिया कि एक कार चालक ने ग्रामीण अभियंत्रण विभाग (JE) के जेई विक्रांत भारती पर जानलेवा हमला कर दिया।
विवाद की जड़ और खौफनाक मंजर घटना मसानी चौराहे के पास की है। विक्रांत भारती की कार की टक्कर एक अन्य गाड़ी से हो गई थी। इसी मामूली बात पर दोनों के बीच बहस शुरू हुई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि दूसरी कार के चालक ने आपा खो दिया और सीधे विक्रांत भारती पर गाड़ी चढ़ा दी।
टक्कर के बाद भी नहीं रुका चालक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ दिख रहा है कि कार चालक तेजी से गाड़ी बढ़ाता है और विक्रांत भारती को टक्कर मार देता है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वे जमीन पर गिर गए और कार के पहियों की चपेट में आ गए। इसके बावजूद, आरोपी ने गाड़ी रोकने के बजाय उसे आगे बढ़ाया और जेई को कई मीटर तक सड़क पर घसीटता रहा।
पुलिस ने दर्ज किया हत्या के प्रयास का केस घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय पुलिस हरकत में आई। एसपी सिटी राजीव कुमार ने बताया कि इस मामले में पीड़ित की शिकायत पर आरोपी चालक के खिलाफ हत्या के प्रयास (Attempt to Murder) सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
आरोपी की तलाश जारी पुलिस अब घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी कार चालक की पहचान करने में जुटी है। फिलहाल, पुलिस की टीमें आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही हैं। राहत की बात यह है कि इस भयानक हादसे में जेई विक्रांत भारती की जान बच गई है।
*मथुरा के मसानी चौराहे पर अवर अभियंता विक्रांत भारती के गाड़ी में कार सवार ने टक्कर मार दी जब टक्कर का कारण पूछने कार के पास वह गए तो कार चालक ने अवर अभियंता पर गाड़ी चढ़ा दी... pic.twitter.com/XOO0y2wzo5
— Ajay Kumar Dwivedi... (@AjayDwi65357304) September 5, 2026
पीएम मोदी का मेट्रो सफर : छात्रों से हुई दिल की बात, पूछे प्रेरणादायक सवाल
देश के 8 हाई कोर्ट्स को मिले नए चीफ जस्टिस: केंद्र ने कॉलेजियम की सिफारिशों पर लगाई मुहर
यूपी में मिशन 2027 का आगाज: विनोद तावड़े ने भरी हुंकार, कहा- तीसरी बार बनेगी NDA सरकार
दिनेश शर्मा बने अंडमान-निकोबार के नए उपराज्यपाल, लेंगे डीके जोशी की जगह
दलीप ट्रॉफी फाइनल: मोहम्मद सिराज की गेंदों पर वैभव सूर्यवंशी का कहर, दिग्गजों के सामने दिखाई चमक
दिल्ली में बड़ा हादसा: सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी बहुमंजिला इमारत, मलबे में दबे होने की आशंका
भारतीय क्रिकेट की नर्सरी: कैसे घरेलू टूर्नामेंट्स से चमकते हैं टीम इंडिया के सुपरस्टार्स ?
सत्य निकेतन में ताश के पत्तों की तरह ढही 5 मंजिला इमारत, मलबे से आ रही बच्चों की चीखें
अंडमान की नई कमान: दिनेश शर्मा बने उपराज्यपाल, पत्नी ने चुनौतियों पर तोड़ी चुप्पी
ISRO के निजीकरण पर घमासान: 9 कर्मचारी संगठनों ने मोदी सरकार से मांगा स्पष्टीकरण