नई दिल्ली। दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल मुकाबले में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच जबरदस्त तनातनी देखने को मिली। मुकाबले के दौरान साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा की स्लेजिंग ने 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर दबाव बना दिया, जिसका असर उनकी पारी पर साफ दिखा।
खतरनाक मूड में थे सूर्यवंशी ईस्ट जोन के लिए पारी की शुरुआत करने आए वैभव सूर्यवंशी ने फाइनल जैसे बड़े मंच पर भी निडर बल्लेबाजी की। उन्होंने मोहम्मद सिराज जैसे अनुभवी गेंदबाज के एक ओवर में दो चौके और एक छक्का जड़कर अपने इरादे स्पष्ट कर दिए थे। महज 37 गेंदों पर 44 रन बनाकर खेल रहे सूर्यवंशी अर्धशतक की ओर मजबूती से बढ़ रहे थे।
क्या ये उप-कप्तान? - तिलक का तीखा वार अभिमन्यु ईश्वरन और वैभव सूर्यवंशी के बीच हुई 100 रनों की साझेदारी ने कप्तान तिलक वर्मा को बैकफुट पर धकेल दिया था। इसी दबाव के बीच तिलक वर्मा ने सूर्यवंशी को स्लेज करना शुरू किया। रिपोर्ट के अनुसार, इस दौरान तिलक ने तंज कसते हुए कहा, क्या ये उप-कप्तान? इस स्लेजिंग के कुछ ही देर बाद सूर्यवंशी अपना संयम खो बैठे और चामा वी मिलिंद की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे।
ईश्वरन और मोहन भी दिखा सके दम वैभव के आउट होने के बाद ईस्ट जोन की पारी को संभालने की कोशिश अभिमन्यु ईश्वरन और शिखर मोहन ने की। ईश्वरन ने तूफानी अंदाज में 46 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया, लेकिन दुर्भाग्यवश 72 रन के निजी स्कोर पर रन आउट हो गए। वहीं, शिखर मोहन ने 85 रनों की शानदार पारी खेली, उन्हें भी मिलिंद ने ही पवेलियन का रास्ता दिखाया।
दूसरी पारी पर टिकी निगाहें 15 साल के वैभव सूर्यवंशी द्वारा खेली गई 44 रनों की पारी में 5 चौके और एक छक्का शामिल था। तिलक की स्लेजिंग का शिकार होने के बाद अब क्रिकेट फैंस की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या युवा वैभव दूसरी पारी में पलटवार कर पाएंगे, या दबाव का ये सिलसिला जारी रहेगा।
Tilak Verma vs Vaibhav Suryavanshi. pic.twitter.com/YIDfgF0qps
— Ishan s Fan (@Ishanworld32) September 6, 2026
बरेली से देहरादून तक फैला हेरोइन का जाल: कॉलेज छात्रों को निशाना बना रहा था तस्कर, 2.60 करोड़ की खेप बरामद
दलीप ट्रॉफी फाइनल: तिलक वर्मा की स्लेजिंग का शिकार बने वैभव सूर्यवंशी, अर्धशतक से चूकी नई सनसनी
शर्मनाक! पाक फैंस ने भारतीय खिलाड़ी क्रांति गौड़ को किया बॉडी शेम, मैदान पर फेंके भद्दे कमेंट्स
मिर्जापुर थिएटर बना अखाड़ा: गुड्डू और मुन्ना भैया के फैंस के बीच खूनी जंग, बेल्ट से हुई पिटाई
शिक्षक दिवस 2026: दिल्ली के 118 शिक्षकों को मिला स्टेट टीचर अवॉर्ड , शिक्षा जगत में गूँज उठी उपलब्धियों की गूँज
बाप पे मत जाना... : बिग बॉस 20 के स्टेज पर सलमान खान ने मनोज तिवारी की बेटी को दी ये खास सलाह
नक्सलवाद का अंत, 2029 तक ड्रग-फ्री होगा भारत; अमित शाह ने खोला सुरक्षा का ब्लूप्रिंट
दलीप ट्रॉफी 2026: खिताबी जंग के बीच जानें विजेता को मिलेगी कितनी भारी-भरकम इनामी राशि?
पटना में गंगा का रौद्र रूप: खतरे के निशान के पार पहुंचा पानी, घरों को छोड़ने को मजबूर लोग
सागर शराबकांड: जहरीली शराब ने ली 14 लोगों की जान, CM बोले- दोषियों को नहीं बख्शेंगे