चेन्नई में खेले जा रहे दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच मुकाबला काफी रोमांचक मोड़ पर है। मैच के दौरान साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा और ईस्ट जोन के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के बीच हुई बहस ने सबका ध्यान खींच लिया है।
मैदान पर दिखा माइंड गेम ईस्ट जोन के ओपनर वैभव सूर्यवंशी और अभिमन्यु ईश्वरन ने मैच की शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। साउथ जोन के गेंदबाजों को विकेट नहीं मिल रहे थे, जिससे परेशान होकर कप्तान तिलक वर्मा ने वैभव को परेशान करने की कोशिश की।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में तिलक वर्मा, वैभव के पास जाकर कुछ कहते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिसका जवाब वैभव ने भी तुरंत दिया। क्रिकेट फैंस इसे तिलक वर्मा का माइंड गेम मान रहे हैं, ताकि बल्लेबाज का ध्यान भटकाया जा सके।
बल्लेबाजी में बिखेरा जलवा तिलक वर्मा की इस रणनीति का असर वैभव पर पड़ा। 44 रन के स्कोर पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में वैभव अपना विकेट गंवा बैठे। वे दलीप ट्रॉफी फाइनल में सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड बनाने से महज 6 रन से चूक गए।
अपनी इस छोटी मगर तूफानी पारी में वैभव ने 37 गेंदों का सामना किया, जिसमें 5 चौके और 1 छक्का शामिल था। उन्होंने मोहम्मद सिराज जैसे अनुभवी गेंदबाज के एक ही ओवर में 14 रन ठोककर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
कप्तान की खेल भावना पर उठे सवाल मैदान पर दोनों के बीच हुई इस गर्मागर्मी को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कई फैंस तिलक वर्मा के व्यवहार की आलोचना कर रहे हैं, जबकि कुछ इसे मैदान का हिस्सा बता रहे हैं। फिलहाल, इस घटना के बाद से मुकाबले में तनाव बढ़ गया है और दर्शकों की नजरें अगली पारी पर टिकी हैं।
🔴POOR BEHAVIOUR BY TILAK VERMA AGAINST VAIBHAV SURYAVANSHI🤦
— Sam (@cricsam02) September 6, 2026
Tilak Varma has not done well as a captain in the first two hours of game in Duleep Trophy final.
- Vaibhav & Abhimanyu Easwaran exposed his captaincy.
- frustrated & lost Tilak Varma trying to break partnership by… pic.twitter.com/u8vDgfrFHA
हमें बचाओ... बाहर निकालो : मलबे में दफन हुई छात्रों की उम्मीदें, दिल्ली में इमारत ढहने से कोहराम
सागर में जहरीली शराब का तांडव: 14 से ज्यादा मौतें, मचा हड़कंप
US-Iran महायुद्ध की दहलीज पर: मिसाइल हमले के जवाब में अमेरिका ने फूंके ईरान के 3 तेल टैंकर
बस स्टैंड पर लिव-इन पार्टनर की हत्या: क्राइम सीन रीक्रिएट करने पहुंची पुलिस ने आरोपी को सरेआम पीटा
शेफाली वर्मा को आउट कर फातिमा सना का अक्रामक जश्न, सोशल मीडिया पर घिरीं पाकिस्तानी कप्तान
बाय-बाय पापा कहकर चिनाब में कूदी युवती, डोडा पुल पर मची चीख-पुकार; वीडियो देख दहल उठा हर कोई
थियेटर में फंसी मिर्जापुर : फिल्म देखते हुए भिड़े फैंस, लात-घूंसे और बेल्ट से जमकर हुई लड़ाई
झारखण्ड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन: दिल का दौरा पड़ने से गिरिडीह में थमीं सांसें
महाराष्ट्र में गरबा-डांडिया पर घमासान: VHP ने जारी की गाइडलाइंस, मुस्लिमों की एंट्री पर रोक?
इंडोनेशिया में ज्वालामुखी का तांडव: 50 हजार फीट तक उठी राख, 209 उड़ानें ठप