देश की न्यायिक व्यवस्था में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए केंद्र सरकार ने 8 उच्च न्यायालयों में नए मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति कर दी है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिशों को मंजूरी देते हुए राष्ट्रपति ने इन नियुक्तियों पर मुहर लगाई है।
केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस नई सूची की जानकारी साझा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत के मुख्य न्यायाधीश के साथ परामर्श के बाद संविधान द्वारा प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए यह नियुक्तियां की गई हैं।
किन हाई कोर्ट्स में कौन संभालेगा कमान?
सरकार द्वारा जारी आधिकारिक सूची के अनुसार, नियुक्तियों का विवरण इस प्रकार है:
न्यायिक प्रक्रिया में तेजी लाने की कवायद
कानून मंत्रालय द्वारा जारी यह सूची देश के महत्वपूर्ण हाई कोर्ट्स में रिक्त पड़े मुख्य न्यायाधीशों के पदों को भरने की दिशा में एक बड़ा प्रयास है। इन नियुक्तियों से न केवल अदालती कामकाज में गति आने की उम्मीद है, बल्कि लंबित मामलों के निपटारे में भी तेजी आएगी।
विशेषज्ञों का मानना है कि इन नियुक्तियों से देश की न्यायपालिका का प्रशासनिक ढांचा और अधिक मजबूत होगा। अब सभी नवनियुक्त न्यायाधीश जल्द ही अपने संबंधित उच्च न्यायालयों में पदभार ग्रहण करेंगे।
*In exercise of the power conferred by the Constitution of India, in consultation with the Chief Justice of India, the President is pleased to appoint the following High Court Judges as Chief Justices of the High Courts: pic.twitter.com/yggIOo1B7Q
— Arjun Ram Meghwal (@arjunrammeghwal) September 5, 2026
यूपी में मिशन 2027 का आगाज: विनोद तावड़े ने भरी हुंकार, कहा- तीसरी बार बनेगी NDA सरकार
दिनेश शर्मा बने अंडमान-निकोबार के नए उपराज्यपाल, लेंगे डीके जोशी की जगह
अचानक कहां चले गए भाई? तुम्हारे बिन सूनी लगेगी विधानसभा : सुदिव्य सोनू के निधन पर छलका राधाकृष्ण किशोर का दर्द
पुतिन और ट्रंप के दूतों की अहम मुलाकात: युद्ध विराम की उम्मीद या नई रणनीति का संकेत?
सिराज की गेंदों पर बरसे वैभव सूर्यवंशी, दलीप ट्रॉफी फाइनल में दिखा फ्यूचर स्टार का दम
झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन, कार्डियक अरेस्ट से गई जान
देश के 8 हाई कोर्ट्स को मिले नए चीफ जस्टिस: केंद्र ने जारी की नियुक्तियों की लिस्ट
20 लाख की अंगूठी लेकर भागी लड़की, CCTV में कैद हुआ रोंगटे खड़े कर देने वाला मंजर
झारखंड के कैबिनेट मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन: हार्ट अटैक से गई जान
धूत ट्रांसमिशन का कमाल: मात्र एक महीने में निवेशकों का पैसा 85% बढ़ा, शेयर बना मल्टीबैगर