मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के 20 वर्षीय सुरेंद्र सिंह चौधरी, जिन्हें सोशल मीडिया पर बिट्टू तबाही के नाम से जाना जाता है, आज पूरी दुनिया के लिए मिसाल बन गए हैं। महीनों तक अकेले दम पर अजनार नदी की सफाई करने वाले इस युवा के जज्बे को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली है।
अकेले छेड़ी पर्यावरण बचाने की जंग बिट्टू ने 26 जनवरी, 2026 को अजनार नदी को गंदगी से मुक्त करने का बीड़ा उठाया था। बिना किसी सरकारी मदद या बड़े संगठन के समर्थन के, उन्होंने फावड़ा उठाया और नदी में उतर गए। जहरीले कचरे, प्लास्टिक और सांपों के खतरों के बीच वे लगातार नदी और आसपास के इलाकों को साफ करते रहे।
सोशल मीडिया पर वायरल हुई मेहनत सुरेंद्र ने सफाई से पहले और बाद की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं। इन तस्वीरों ने दिखा दिया कि कैसे एक व्यक्ति के दृढ़ निश्चय से पर्यावरण की तस्वीर बदल सकती है। उनकी इस मेहनत की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं, जिसे देखकर हजारों लोग उनके मुरीद हो गए।
द ओशन क्लीनअप के CEO ने दिया न्योता बिट्टू की इस निस्वार्थ सेवा की गूंज नीदरलैंड तक पहुंची। दुनिया भर में समुद्री प्रदूषण पर काम करने वाली संस्था द ओशन क्लीनअप के संस्थापक और डच उद्यमी बोयन स्लैट ने जब बिट्टू के संघर्ष के बारे में जाना, तो उन्होंने तुरंत प्रतिक्रिया दी। बोयन स्लैट ने सोशल मीडिया पर बिट्टू को सीधे तौर पर संदेश देते हुए कहा, हमारे साथ काम करो।
बदलाव के लिए भीड़ नहीं, पहल जरूरी बिट्टू तबाही की कहानी यह साबित करती है कि बदलाव लाने के लिए संसाधनों की नहीं, बल्कि इच्छाशक्ति की जरूरत होती है। भले ही उनके द्वारा साफ की गई नदी में कुछ लोगों ने फिर से कचरा डालना शुरू कर दिया, लेकिन बिट्टू का यह प्रयास अब उन्हें अंतरराष्ट्रीय मंच तक ले गया है।
फिलहाल, इस बड़े ऑफर के बाद आगे की औपचारिक प्रक्रियाओं और बिट्टू के अगले कदम का इंतजार है। एक छोटे से कस्बे से शुरू हुआ यह सफर अब उन्हें वैश्विक स्तर पर पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने का मौका दे सकता है।
*न सिस्टम का इंतज़ार, न शिकायतों का शोर… MP के 20 साल के Bittu Tabahi ने फावड़ा उठाया और खुद अजनार नदी में उतर गए। गंदगी साफ करने की ये कोशिश बता रही है- बदलाव के लिए भीड़ नहीं, पहल चाहिए।#BittuTabahi #SwachhBharat #AjnarRiver #MadhyaPradesh #YouthPower pic.twitter.com/BBd3mdpCbh
— anchor aditi (@aditiiiii8666) September 5, 2026
DUSU चुनाव 2026: Gen Z वोटर्स का मूड और क्या है ABVP-NSUI की चुनावी रणनीति?
दलीप ट्रॉफी फाइनल: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की आक्रामक बल्लेबाजी से थर्राया साउथ जोन, तिलक वर्मा के साथ हुई मजेदार नोकझोंक
नहर के तेज बहाव में फंसी थी बेजुबान की जान, CRPF जवान की तत्परता ने बचाई जिंदगी
सहारनपुर कलेक्ट्रेट: मस्जिद के मलबे से निकला 20 फीट गहरा प्राचीन कुआं, ASI करेगी जांच
डायमंड लीग में इतिहास: 89.04 मीटर के थ्रो के साथ चैंपियन बने रुमेश पथिरगे
PM मोदी की तेरहवीं फेम नीशु आजाद के घर पर पथराव, परिवार की जान को खतरा; स्वतंत्र भारद्वाज पर गंभीर आरोप
पाकिस्तान को धूल चटाकर हरमनप्रीत का हुंकार, बोलीं- जीत की आदत ने हमारा स्टैंडर्ड ऊंचा रखा है
यूपी में मिशन 2027 का आगाज: विनोद तावड़े ने भरी हुंकार, कहा- तीसरी बार बनेगी NDA सरकार
सुदिव्य कुमार सोनू का निधन: सोरेन परिवार का संकटमोचक और गांडेय का सारथी अब नहीं रहा
ईरान में दोहरी तबाही: फ्यूल टैंकर में विस्फोट से 11 की मौत, अमेरिका ने भी दागे गोले