दिल्ली के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) के शताब्दी समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा और आर्थिक ताकत का बड़ा संदेश दिया। पीएम ने स्पष्ट किया कि आज का भारत पुरानी नीतियों और अनिश्चितता के दौर से बाहर निकलकर आत्मविश्वास के साथ खड़ा है।
आतंकवाद पर कड़ा रुख पीएम मोदी ने पाकिस्तान का नाम लिए बिना उसे कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि आज आतंकवाद फैलाने वाले बैकफुट पर हैं। यदि पड़ोसी मुल्क कोई दुस्साहस करता है, तो भारत के सशस्त्र बल उसकी सीमा में घुसकर जवाब देने में सक्षम हैं। उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर से लेकर पूर्वोत्तर तक शांति का माहौल बढ़ा है और नक्सलवाद की कमर टूट चुकी है।
आर्थिक प्रगति और वैश्विक दबदबा वैश्विक अनिश्चितता और पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच भारत की 7.8 प्रतिशत की जीडीपी ग्रोथ पर पीएम ने गर्व जताया। उन्होंने कहा कि जो लोग भारत को नाजुक अर्थव्यवस्था बताने की कोशिश करते थे, वे आज इन आंकड़ों को पचा नहीं पा रहे हैं। भारत आज दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है।
2013 बनाम 2024: एक बड़ा बदलाव अपने पुराने दौरे को याद करते हुए पीएम मोदी ने साल 2013 और आज के भारत में जमीन-आसमान का अंतर बताया। उन्होंने कहा, 2013 में महंगाई आसमान पर थी और विकास दर फर्श पर। उस समय घोटाले चरम पर थे और आतंकी बेलगाम थे। आज का भारत इन स्थितियों से पूरी तरह मुक्त है।
Pro-People Good Governance का युग पीएम ने बताया कि 2014 के बाद सरकार की कार्यशैली में आमूल-चूल परिवर्तन आया। उन्होंने P2G2 यानी Pro-People Good Governance को प्राथमिकता दी। उन्होंने रेलवे का उदाहरण देते हुए कहा कि 1925 से 2014 तक जो काम 30% से कम हो पाया था, उसे बीते 10-12 वर्षों में लगभग 100% विद्युतीकरण तक पहुँचा दिया गया है।
अंत में प्रधानमंत्री ने युवाओं का आह्वान किया कि वैश्विक स्तर पर भारत के लिए नए बाजार खुल रहे हैं, जो देश के युवाओं के लिए अवसरों का एक नया आसमान तैयार कर रहे हैं।
*#WATCH दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, भारत की 7.8% की ग्रोथ भी ऐसे समय पर आई है जब वेस्ट एशिया का युद्ध चल रहा है और जब ट्रेड से जुड़ी अर्चन भी रही है। उस समय ऐसी ग्रोथ हासिल करना भारत के सामर्थ्य को दिखाता है...
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 5, 2026
(सोर्स: DD) pic.twitter.com/kJNJoqMwlb
बाय-बाय पापा कहकर चिनाब में कूदी युवती, डोडा पुल पर मची चीख-पुकार; वीडियो देख दहल उठा हर कोई
दिनेश शर्मा बने अंडमान-निकोबार के नए उपराज्यपाल, लेंगे डीके जोशी की जगह
सुदिव्य कुमार सोनू का निधन: झामुमो को बड़ा झटका, हेमंत सोरेन के करीबी मंत्री ने दुनिया को कहा अलविदा
मोहम्मद शमी का शतक : प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पूरे किए 100 मैच, दलीप ट्रॉफी फाइनल में मिली विशेष उपलब्धि
दही हांडी उत्सव में मचा कोहराम: 376 गोविंदा घायल, मुंबई में दो मौतों से पसरा मातम
पहाड़ों पर सफेद चादर: कश्मीर-उत्तराखंड में सीजन की पहली बर्फबारी, दिल्ली-NCR में मौसम हुआ सुहाना
PM मोदी का विपक्ष पर तीखा तंज: किसे बताया नाराज फूफा और होम्योपैथिक दवा से क्या है कनेक्शन?
नेपाल में जल प्रलय: 1,341 शव बरामद, मलबे में दबी उम्मीदों की तलाश जारी
उनके साथ थोड़ी दिक्कत है... दिग्गज क्रिकेटर ने क्यों किया संजू सैमसन को 2027 वनडे वर्ल्ड कप से बाहर?
सागर शराबकांड: जहरीली शराब ने ली 14 लोगों की जान, CM बोले- दोषियों को नहीं बख्शेंगे