झारखंड की राजनीति के लिए आज का दिन बेहद दुखद है। राज्य के नगर विकास मंत्री और झामुमो के कद्दावर नेता सुदिव्य कुमार सोनू का दिल का दौरा (हार्ट अटैक) पड़ने से आकस्मिक निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है।
सीएम हेमंत सोरेन के दाहिने हाथ थे सोनू सुदिव्य कुमार सोनू मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बेहद करीबी और भरोसेमंद माने जाते थे। गिरिडीह विधानसभा सीट से लगातार दूसरी बार विधायक चुने गए सोनू, न केवल झामुमो के संगठन की मजबूत नींव थे, बल्कि सरकार के बड़े फैसलों में भी उनकी अहम भूमिका होती थी। हाल ही में छात्र आंदोलन के दौरान छात्रों से संवाद स्थापित करने में उन्होंने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई थी।
कई बड़े विभागों का था जिम्मा मुख्यमंत्री सोरेन ने उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें राज्य के कई महत्वपूर्ण विभागों की कमान सौंपी थी। वे नगर विकास विभाग के साथ-साथ उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग जैसे अहम मंत्रालयों को संभाल रहे थे। उनका जाना राज्य सरकार के लिए एक बड़ी क्षति है।
सीएम सोरेन गिरिडीह के लिए रवाना मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सुबह 8:30 बजे हेलिकॉप्टर से गिरिडीह के लिए रवाना होंगे। वे वहां दिवंगत मंत्री के परिजनों से मिलकर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करेंगे। सुदिव्य कुमार के निधन के बाद से उनके आवास पर समर्थकों और स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है।
झामुमो परिवार में पसरा मातम झारखंड मुक्ति मोर्चा ने सोशल मीडिया पर आधिकारिक बयान जारी कर इस अपूर्णीय क्षति पर गहरा दुख व्यक्त किया है। पार्टी ने कहा, झारखंड मुक्ति मोर्चा के समर्पित साथी और सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का जाना पार्टी और पूरे झारखंड के लिए एक बड़ा झटका है। उनके संघर्ष और योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।
राजनीतिक गलियारों में उन्हें एक ऐसे नेता के रूप में याद किया जाएगा, जिन्होंने हर चुनौती का सामना करते हुए जनता के बीच अपनी खास पहचान बनाई थी।
*Jharkhand Mukti Morcha tweets, The Jharkhand Mukti Morcha family is stunned and heartbroken by the untimely demise of Sudivya Kumar, a dedicated comrade of Jharkhand Mukti Morcha and a minister in the Jharkhand government. His departure is an irreplaceable loss for the party,… pic.twitter.com/Qapd1IKWaj
— ANI (@ANI) September 6, 2026
PM मोदी का Gen-Z अंदाज: SRCC के मंच पर OG शब्दों से छात्रों के बीच छाए प्रधानमंत्री
जन्माष्टमी भोग विवाद: गैस जलाए बिना खाना बनाने पर ट्रोल हुईं कंगना, आलोचकों को दिया करारा जवाब
सहारनपुर: ढहाई गई मस्जिद के नीचे छिपे कुएं ने खोले पुराने राज, मचा हड़कंप
सागर शराबकांड: जहरीली शराब ने ली 14 लोगों की जान, CM बोले- दोषियों को नहीं बख्शेंगे
नशे में बना तपस्वी : फ्लाईओवर की छत पर चढ़कर करने लगा ध्यान, वीडियो देख दंग रह गए लोग
ईरान में दोहरी तबाही: फ्यूल टैंकर में विस्फोट से 11 की मौत, अमेरिका ने भी दागे गोले
राजस्थान में आज फिर बिगड़ेगा मौसम: कोटा-भरतपुर में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आपके जिले का हाल
एसी कोच में शराब की महफिल : स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस से 75 लीटर विदेशी शराब के साथ युवती गिरफ्तार
दलीप ट्रॉफी फाइनल में गरमाया माहौल: तिलक वर्मा और वैभव सूर्यवंशी के बीच हुई तीखी बहस, वीडियो वायरल
ISRO के निजीकरण पर घमासान: 9 कर्मचारी संगठनों ने मोदी सरकार से मांगा स्पष्टीकरण