दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे महिला टी20 एशिया कप 2026 के मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों ने पाकिस्तान की धज्जियां उड़ा दीं। भारत ने पाकिस्तान की पूरी टीम को मात्र 55 रन के स्कोर पर ढेर कर दिया। यह न केवल महिला एशिया कप के इतिहास का सबसे छोटा टीम स्कोर है, बल्कि टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पाकिस्तान का भी अब तक का न्यूनतम स्कोर साबित हुआ है।
पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन बेहद घातक रहा। टीम की जीत की नींव श्री चरणी और प्रेमा रावत ने रखी, जिन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट झटके। अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने 2 विकेट लिए, जबकि शेफाली वर्मा को 1 सफलता मिली। पाकिस्तान की ओर से केवल शवाल जुल्फिकार (14 रन) ही दहाई का आंकड़ा छू सकीं, बाकी बल्लेबाज भारतीय पेस और स्पिन के सामने बेबस नजर आईं।
यह मुकाबला आंकड़ों के पन्नों में पाकिस्तान के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। 55 रन का स्कोर महिला टी20 एशिया कप के इतिहास में किसी भी टीम का सबसे छोटा टोटल है। इससे पहले पाकिस्तान का टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे कम स्कोर 56 रन था, जो उन्होंने 2024 में न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया था। आज भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआत से ही ऐसा दबाव बनाया कि पाकिस्तानी खिलाड़ी क्रीज पर टिकने का साहस नहीं जुटा सकीं।
मैच की शुरुआत से पहले टॉस के दौरान एक बार फिर कूटनीतिक तनाव की झलक दिखी। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर और पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना के बीच हैंडशेक नहीं हुआ। पहलगाम आतंकी हमले के बाद से ही भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैचों में यह परंपरा का अभाव साफ देखा जा रहा है। पिछले साल पुरुष एशिया कप के दौरान भी ऐसी ही स्थिति देखने को मिली थी।
भारतीय टीम पहले ही सेमीफाइनल का टिकट सुरक्षित कर चुकी है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम टूर्नामेंट में अजेय बनी हुई है। पाकिस्तान के खिलाफ इस जीत के साथ भारत लीग स्टेज में अपनी बादशाहत कायम रखना चाहेगी। वहीं, पाकिस्तान के लिए हार का यह बड़ा अंतर टूर्नामेंट में उनकी राह को और कठिन बना सकता है।
भारत: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, नंदनी शर्मा, श्री चरणी और क्रांति गौड़।
पाकिस्तान: मुनीबा अली (विकेटकीपर), शावाल जुल्फिकार, गुल फिरोजा, आयशा जफर, सदफ शमास, फातिमा सना (कप्तान), उम्म-ए-हानी, एयमान फातिमा, तुबा हसन, नाशरा संधू और सादिया इकबाल।
Innings Break!
— BCCI Women (@BCCIWomen) September 5, 2026
An outstanding bowling performance from #TeamIndia! 🙌 🙌
3️⃣ wickets each for Sree Charani & Prema Rawat
2️⃣ wickets for Deepti Sharma
1️⃣ wicket for Shafali Verma
Stay tuned for India s chase! ⌛️
Scorecard ▶️ https://t.co/1WHHWPMe2o#WomensAsiaCup pic.twitter.com/e27WuNsSL0
शिक्षा का अंधकार युग : खड़गे का मोदी सरकार पर बड़ा वार, कहा- देश का भविष्य बर्बाद कर दिया
आज कहीं न कहीं... : जंतर-मंतर पर स्वतंत्र भारद्वाज की गिरफ्तारी के खिलाफ समर्थकों का उग्र प्रदर्शन
बच्चों का बचपन बचाइए, टैलेंट को पहचानिए : शिक्षक दिवस पर PM मोदी का शिक्षकों को बड़ा संदेश
रामायण के मेकर्स से जन्माष्टमी पर हो गई बड़ी चूक! रावण के पोस्टर को लेकर भड़के फैंस
सहारनपुर में मस्जिद पर चला बाबा का बुलडोजर : क्या 2027 के चुनाव में यह बनेगा सबसे बड़ा मुद्दा?
पूर्व सपा विधायक गुड्डू पंडित का शर्मनाक वीडियो: पत्नी को बालों से घसीटा, मचा हड़कंप
क्या CSK का अगला कप्तान बनेंगे संजू सैमसन? पूर्व क्रिकेटर की मांग ने मचाई सनसनी
सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण: ‘यूपी को नफरत का अखाड़ा नहीं बनने देंगे’, अजय राय का भाजपा पर तीखा हमला
दलीप ट्रॉफी से सीधे टी-20 का कठिन इम्तिहान : ईशान और तिलक के सामने अब फॉर्मेट बदलने की बड़ी चुनौती
शादी होगी तो उसी से : प्रेमी के इनकार पर टावर पर चढ़ी प्रेमिका, घंटों चला हंगामा