दिल्ली स्थित श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) के शताब्दी समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। मंच से उन्होंने जब युवाओं की भाषा में कहा कि यहां के एल्युमिनाई OG (Original Gangsters) हैं, तो पूरा हॉल ठहाकों और तालियों से गूंज उठा।
बदलाव का गवाह है SRCC पीएम मोदी ने कॉलेज के सौ साल के सफर को रेखांकित करते हुए कहा कि SRCC ने पीढ़ियों को आगे बढ़ने और बदलाव लाने का अवसर दिया है। उन्होंने कहा कि यहां के छात्रों ने न केवल देश में बल्कि वैश्विक स्तर पर कॉलेज का नाम रोशन किया है।
2013 का वो भाषण और आज का रिपोर्ट कार्ड प्रधानमंत्री ने साल 2013 में इसी मंच पर दिए गए अपने भाषण को याद किया। उन्होंने कहा, 2013 में जब मैं यहां आया था, तब देश निराशा के दलदल में था और घोटाले चरम पर थे। उस समय मैंने मेड इन इंडिया की बात की थी, जिसे तब कुछ लोगों ने असंभव बताया था। आज वही भारत मैन्युफैक्चरिंग हब बन रहा है।
नीतिगत पंगुता से गतिशीलता तक का सफर पीएम मोदी ने स्पष्ट किया कि 2013 में विपक्षी दल का हिस्सा होने के बावजूद उन्होंने राजनीति से ऊपर उठकर राष्ट्र निर्माण की बात की थी। उन्होंने कहा कि भारत ने नीतिगत पंगुता (Policy Paralysis) के दौर से निकलकर नीतिगत गतिशीलता तक का एक लंबा और सफल सफर तय किया है।
आर्थिक मजबूती का दावा मौजूदा अर्थव्यवस्था पर बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारत की 7.8 प्रतिशत की जीडीपी दर देश की मजबूत आर्थिक नींव को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि वे आज यहां अपना रिपोर्ट कार्ड लेकर आए हैं, जो पिछले एक दशक में आए बड़े बदलावों का प्रमाण है।
अपने संबोधन के जरिए पीएम मोदी ने यह संदेश दिया कि जो भारत कभी निराशा में डूबा था, वह आज आत्मनिर्भरता और विकास की राह पर तेजी से दौड़ रहा है।
#WATCH | Delhi: At the centenary celebrations of Shri Ram College of Commerce (SRCC), Prime Minister Narendra Modi says, The alumni of SRCC have also been very special. In your language, I would say the alumni here are the OGs. They have taken the name of SRCC across the world… pic.twitter.com/MvPvz2kGNi
— ANI (@ANI) September 5, 2026
FBI की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल मंजीत सिंह बेदी जालंधर से गिरफ्तार, 1.42 करोड़ का था इनाम
एक किचन, तीन चूल्हे और तीन सिलेंडर: रूममेट्स का यह अजीब तालमेल देख दंग रह गए लोग
अजनार नदी साफ करने वाले बिट्टू तबाही का सीएम ने किया सम्मान, बोले- पूरे राज्य को आप पर गर्व है
बलूचिस्तान में BLA का तांडव: घात लगाकर किए हमलों में पाकिस्तानी सेना के 25 जवान ढेर
दलीप ट्रॉफी से सीधे टी-20 का कठिन इम्तिहान : ईशान और तिलक के सामने अब फॉर्मेट बदलने की बड़ी चुनौती
टीचर्स डे पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, पिता की याद में शुरू की खास फेलोशिप
सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोजर: इकरा हसन हाउस अरेस्ट, इमरान मसूद ने उठाए सवाल
हरमनप्रीत कौर का ऐतिहासिक कीर्तिमान: टी20 में 150 मैचों में कप्तानी करने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बनीं
SRCC शताब्दी समारोह: एक गैंग है जो मेरे भाषण को टुकड़े-टुकड़े कर फैला देगी , बोले पीएम मोदी
नेपाल के दार्चुला में फिर कुदरत का कहर: दरिया में समाया पहाड़, तबाही के साये में बसे लोग