मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल की अपकमिंग फिल्म को लेकर लंबे समय से चर्चाएं थीं। अब मेकर्स ने सस्पेंस खत्म करते हुए फिल्म के आधिकारिक टाइटल का ऐलान कर दिया है। मोहनलाल की मच-अवेटेड फिल्म का नाम ऑपरेशन गंगा रखा गया है।
क्या है ऑपरेशन गंगा की कहानी? यह फिल्म भारत के उस असली रेस्क्यू मिशन पर आधारित है, जिसे रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान चलाया गया था। इस अभियान के जरिए सरकार ने यूक्रेन में फंसे हजारों भारतीय छात्रों और नागरिकों को सुरक्षित स्वदेश वापस लाया था। यह एक सच्ची और प्रेरणादायक घटना है, जिसे अब पर्दे पर एक बड़े स्तर पर दिखाया जाएगा।
विष्णु मोहन संभालेंगे निर्देशन की कमान फिल्म का निर्देशन नेशनल अवॉर्ड विजेता फिल्ममेकर विष्णु मोहन कर रहे हैं। उन्हें उनकी पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म मेप्पडियान के लिए जाना जाता है। इस प्रोजेक्ट को श्री गोकुलम मूवीज़ के बैनर तले गोकुलम गोपालन प्रोड्यूस कर रहे हैं।
स्टार-स्टडेड कास्ट और दमदार क्रू ऑपरेशन गंगा केवल मोहनलाल की फिल्म नहीं है, बल्कि इसमें भारतीय सिनेमा के कई बड़े नाम शामिल हैं। फिल्म में अर्जुन रामपाल, आदिल हुसैन, भाग्यश्री भोरसे और आर. पार्थिबन जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।
फिल्म का तकनीकी पक्ष भी काफी मजबूत है। इसमें पुष्पा फेम सिनेमैटोग्राफर मिरोस्लाव कुबा ब्रोज़ेक कैमरा संभाल रहे हैं, जबकि संगीत की जिम्मेदारी शाश्वत सचदेव ने ली है। वहीं, साउथ कोरियन एक्शन डायरेक्टर सी यंग ओह इस फिल्म के एक्शन सीन्स को डिजाइन करेंगे।
सिनेमा का ग्लोबल तालमेल इस फिल्म के जरिए मलयालम सिनेमा, बॉलीवुड और इंटरनेशनल क्रू का जबरदस्त संगम देखने को मिलेगा। ऑपरेशन गंगा के ऑफिशियल अनाउंसमेंट के बाद फैंस में खासा उत्साह है और इसे साल की बड़ी फिल्मों में से एक माना जा रहा है।
Operation Ganga@_VishnuMohan @GokulamGopalan #BaijuGopalan #VCPraveen #Krishnamoorthy @GokulamMovies@shashwatology @rampalarjun @rparthiepan@_AdilHussain @BhagyashriBose pic.twitter.com/8eSRsRct50
— Mohanlal (@Mohanlal) September 5, 2026
पहले पढ़ाई करें, फिर बोलें : स्वरा भास्कर के जौहर वाले बयान पर मैथिली ठाकुर ने साधा निशाना
देश भर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उल्लास: मथुरा से केरल तक गूंजे जय कन्हैया लाल की के जयघोष
US Open 2026: गांजे की गंध से परेशान हुईं आर्यना सबालेंका, बीच मैच में लिया बड़ा एक्शन
ओडिशा में ब्लैक फ्राइडे: नर्सिंग हॉस्टल में गैस रिसाव से मची अफरा-तफरी, कोयला यार्ड में भी धधकीं लपटें
नाम पूछकर लाठियों से पिटाई? दिल्ली पुलिस का कथित वीडियो वायरल, मचा हड़कंप
विदेश जाने का डर: चोरी से बचाने के लिए शख्स ने छत पर चढ़ा दी स्कॉर्पियो!
स्वतंत्र भारद्वाज की गिरफ्तारी पर घमासान: थाने पहुंचा हिंदू रक्षा दल, पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप
450 साल बाद बदला दुनिया का नक्शा: आखिर क्यों मर्केटर को पीछे छोड़ इक्वल अर्थ चुन रहा है UN?
प्रयागराज में 139 करोड़ की ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़: स्थानीय पुलिस बेखबर, SOG टीम सस्पेंड
चीन में टाइफून सॉडेल का तांडव: ढहे तीन मंजिला मकान, 83,000 लोग घर छोड़ने को मजबूर