बेलारूस की स्टार टेनिस खिलाड़ी आर्यना सबालेंका ने US Open 2026 के राउंड ऑफ 16 में शान से प्रवेश कर लिया है। उन्होंने तीसरे राउंड के मुकाबले में उज्बेकिस्तान की कामिला रखीमोवा को 6-3, 6-4 से मात दी। हालांकि, उनकी शानदार जीत से ज्यादा चर्चा उस अजीब वाकये की है, जिसने मैच के दौरान खेल को कुछ देर के लिए रोक दिया।
मैच के पहले सेट में जब सबालेंका 2-0 से आगे थीं, तभी उन्हें दर्शकों के बीच से मारिजुआना (गांजा) की तीखी गंध महसूस हुई। गंध इतनी तेज थी कि उन्होंने तुरंत सर्व लेना बंद कर दिया और अंपायर के पास जाकर शिकायत की। सबालेंका ने अपना खेल रोककर विरोध दर्ज कराया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मैच के बाद इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए सबालेंका ने कहा, आप जो चाहें पिएं, उससे मुझे मतलब नहीं है, लेकिन कोर्ट के पास ऐसा न करें। उस गंध के साथ टेनिस के उच्चतम स्तर पर प्रतिस्पर्धा करना बेहद मुश्किल और चुनौतीपूर्ण हो जाता है। उन्होंने मजाकिया अंदाज में यह भी कहा कि अगर वे ऐसा करना जारी रखेंगे, तो अंत में नशे में तो मैं हो जाऊंगी।
सबालेंका इस टूर्नामेंट में एक खास तरह की चमचमाती नेकलेस पहनकर खेल रही हैं, जो दर्शकों और प्रशंसकों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। जब उनसे इस नेकलेस के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने हंसते हुए एक दिलचस्प खुलासा किया।
सबालेंका ने कहा, यह मेरी रणनीति का हिस्सा है। इस नेकलेस की चमक से मैं अपनी प्रतिद्वंदियों का ध्यान भटकाती हूं। उनकी यह टिप्पणी फैंस को काफी पसंद आ रही है।
राउंड ऑफ 16 में अब आर्यना सबालेंका का मुकाबला अमेरिका की टेलर टाउनसेंड से होगा। प्रशंसकों को उम्मीद है कि अगले मैच में सबालेंका का ध्यान पूरी तरह खेल पर होगा और वे अपने शानदार फॉर्म को बरकरार रखेंगी।
Aryna Sabalenka frenó su partido en el US Open por un espectador que estaba fumando marihuana en la tribuna.
— Tiempo De Tenis (@Tiempodetenis1) September 4, 2026
🗣 Es muy fuerte .
Cosas que pasan en Nueva York. pic.twitter.com/iZ02IIyUab
जर्मन पुलिस का अनोखा अंदाज: तलाशी के बाद खुद बैग पैक कर लौटाई मुस्कान
इंडोनेशिया में क्राकाटोआ का रौद्र रूप: 50,000 फीट ऊंची राख से थमा हवाई यातायात, हजारों यात्री बेहाल
बलौदाबाजार SP गौरव राय का जलवा: बने देश के टॉप-10 पुलिस कप्तान, मुख्यमंत्री ने दी बधाई
नीशु आजाद के घर पर मंडराया खतरा: पत्थरबाजी और धमकी के बाद पुलिस से मांगी सुरक्षा
दिल्ली का सत्य निकेतन दहला: हॉस्टल की इमारत ढही, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका
सागर शराबकांड: जहरीली शराब ने ली 14 लोगों की जान, CM बोले- दोषियों को नहीं बख्शेंगे
भावनगर: क्राइम सीन रिकंस्ट्रक्शन के दौरान आरोपी पर बरसे 100 डंडे, पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल
बस स्टैंड पर लिव-इन पार्टनर की हत्या: क्राइम सीन रीक्रिएट करने पहुंची पुलिस ने आरोपी को सरेआम पीटा
ईरान का अमेरिका को सीधा सैन्य चैलेंज: युद्धपोतों पर दागीं मिसाइलें, दी भीषण हमले की चेतावनी
दिल्ली के सत्य निकेतन में बड़ा हादसा: दो इमारतें ढहीं, मलबे में दबे छात्रों को बचाने के लिए युद्धस्तर पर रेस्क्यू