इंदौर के राऊ थाना क्षेत्र स्थित न्यू नेहरू नगर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। प्रेम विवाह के महज कुछ हफ्तों बाद एक नवविवाहिता की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने आरोपी जेठानी को गिरफ्तार कर लिया है।
रक्षाबंधन का एक कमेंट बना काल जांच में सामने आया है कि हत्या की मुख्य वजह पुराना पारिवारिक विवाद था। रक्षाबंधन के मौके पर वंदना ने अपनी जेठानी पार्वती के भाई को लेकर एक टिप्पणी की थी, जो कथित तौर पर दुष्कर्म के मामले में दमोह जेल में बंद है। यही बात पार्वती को अंदर तक चुभ गई थी।
विवाद बढ़ा और हाथ में आया चाकू गुरुवार को दोनों महिलाओं के बीच फिर से बहस छिड़ी। आरोप है कि बहस के दौरान वंदना ने पार्वती से उसके पति और बच्चों को घर से बाहर निकालने की बात कह दी। इस बात से बौखलाई पार्वती किचन से चाकू लेकर आई और वंदना की गर्दन पर दो घातक वार कर दिए।
शव को पानी की हौज में छिपाया वारदात के समय घर पर सिर्फ दोनों महिलाएं मौजूद थीं। उनके पति काम के सिलसिले में बाहर थे और बच्चे स्कूल गए थे। हत्या के बाद सबूत मिटाने की नियत से पार्वती ने वंदना के शव को घर के बाहर बनी पानी की हौज में फेंक दिया। पड़ोसियों को संदेह हुआ तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
सीसीटीवी फुटेज ने खोली पोल पुलिस ने जब आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तो उसमें पार्वती को घर से बाहर निकलते हुए देखा गया। पूछताछ के दौरान पार्वती ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस फिलहाल मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है ताकि हत्या से जुड़े तमाम साक्ष्य जुटाए जा सकें।
प्यार के लिए परिवार से बगावत पड़ी भारी मृतक वंदना कुशवाह मूल रूप से इंदौर के राजनगर की रहने वाली थी। उसने अपने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर 11 अगस्त को उपेंद्र पटेल से मंदिर में प्रेम विवाह किया था। किसे पता था कि जिस जिंदगी की शुरुआत उन्होंने अपनों से लड़कर की थी, वह महज 25 दिनों में ही एक खूनी मंजर में बदल जाएगी।
*🚨 एक कमेंट और रिश्तों का कत्ल!
— Indian Observer (@ag_Journalist) September 4, 2026
इंदौर के राऊ में एक मामूली कमेंट ने पारिवारिक विवाद को खूनी वारदात में बदल दिया। आरोप है कि जेठानी पार्वती बाई कुशवाह ने अपनी देवरानी वंदना की गर्दन पर चाकू से वार कर हत्या कर दी और शव पानी के हौज में फेंक दिया।
पुलिस ने CCTV फुटेज की मदद से चंद… pic.twitter.com/qfBlESJXHe
जंतर-मंतर पर मारपीट: क्या मामूली धाराओं में आरोपियों को बचा रही पुलिस?
वायरल वीडियो: ट्रैफिक जाम में शॉर्टकट का खतरनाक खेल, फुटपाथ बनी रेसिंग ट्रैक
स्वतंत्र भारद्वाज का कबूलनामा: निशु आजाद के पिता पर हमले के बाद संसद मार्ग थाने पहुंची CJP, भारी पुलिस बल तैनात
बिग बॉस 20: काउबॉय अवतार में सलमान खान का धमाका, सेट से लीक हुई तस्वीरें
खगांतक-243: भारतीय वायुसेना का नया गेम चेंजर , जो प्राइवेट सेक्टर की ताकत से मचाएगा तबाही!
EOS-05 बनाम Yaogan-41: भारत की आسمानी आंख के सामने चीनी दैत्य , क्या है दोनों उपग्रहों का सच?
नेपाल की बाढ़ पर मुआवजे की मांग: भारत ने दिया कड़ा और स्पष्ट संदेश
नेपाल त्रासदी: 275 भारतीय अभी भी लापता, बचाव कार्य के बीच विदेश मंत्रालय ने दी ताजा जानकारी
जन्माष्टमी 2026: मथुरा में गूंजी जय कन्हैया लाल की , आधी रात खुले जन्मभूमि के कपाट
BCCI की महाबैठक: रोहित शर्मा का भविष्य तय, टीम इंडिया के नए कोर ग्रुप का हुआ ऐलान