दिल्ली में शुक्रवार दोपहर हुई मूसलाधार बारिश ने राजधानी के मौसम को तो सुहावना बना दिया, लेकिन इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट के लिए यह एक बड़ी मुसीबत बनकर टूटी। भारी बारिश के चलते एयरपोर्ट का टर्मिनल-3 पानी से लबालब हो गया।
मीट एंड ग्रीट एरिया बना स्विमिंग पूल जलभराव की सबसे गंभीर स्थिति टर्मिनल-3 के मीट एंड ग्रीट एरिया में देखने को मिली। यह वह स्थान है जहां से यात्री बाहर निकलते हैं और उनके परिजन उनका इंतजार करते हैं। सड़क से लेकर एग्जिट गेट तक पानी जमा होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
यात्रियों की बदहाली: जूते उतारकर चलने को मजबूर हवाई सफर खत्म कर बाहर निकलने वाले यात्रियों का स्वागत घुटनों तक भरे पानी ने किया। हालात इतने खराब थे कि यात्रियों को अपने जूते उतारकर और पैंट ऊपर चढ़ाकर पानी से होकर गुजरना पड़ा। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में लोग सामान खींचते हुए जलभराव से निकलते हुए साफ देखे जा सकते हैं।
प्रबंधन की सफाई, लेकिन सवाल बरकरार दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) ने बयान जारी कर कहा कि भारी बारिश के कारण अप्रोच रोड और फोरकोर्ट एरिया में पानी जमा हुआ था, जिसे कुछ ही समय में निकाल दिया गया। प्रबंधन ने यात्रियों को सुरक्षित अनुभव देने का भरोसा दिलाया है।
पुरानी बीमारी, कब सुधरेगा सिस्टम? यह पहली बार नहीं है जब दिल्ली एयरपोर्ट पर जलभराव की स्थिति बनी है। इससे पहले भी टर्मिनल-3 इसी तरह पानी में डूब चुका है। कुछ समय पहले टर्मिनल-1D की कैनोपी ढहने की घटना ने एयरपोर्ट के बुनियादी ढांचे पर बड़े सवाल खड़े किए थे। वहीं, नए टर्मिनलों की सीलिंग से पानी रिसने की घटनाएं भी अक्सर सामने आती रही हैं।
बार-बार हो रहे ऐसे जलभराव यह साबित करते हैं कि एयरपोर्ट का ड्रेनेज सिस्टम भारी बारिश का सामना करने में अभी भी पूरी तरह अक्षम है।
#WATCH | Delhi: Waterlogging witnessed at Indira Gandhi International Airport after heavy rainfall lashed the national capital. pic.twitter.com/vejJpM2W2l
— ANI (@ANI) September 4, 2026
अस्पताल में नर्स और मरीज की संदिग्ध हरकत सीसीटीवी में कैद, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
थिएटर में नंगे पांव हनुमान अंश देख रहे मुस्लिम शख्स का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- यही है असली भारत
FCRA संशोधन बिल के लिए बनी संयुक्त समिति: डॉ. संजय जायसवाल संभालेंगे कमान
ऐतिहासिक मुकाबले के लिए तैयार टीम इंडिया: जापान के खिलाफ खेलेगी टी20 मैच, जानें पूरा कार्यक्रम
क्रिकेट का Age Scam एक्सपोज्ड: बंगाल के 60 से ज्यादा खिलाड़ियों और स्टार्स की खुली पोल
18 साल का साथ, बस के टायर चूमकर ड्राइवर ने दी भावुक विदाई: वायरल हुआ वीडियो
इतिहास रचने को तैयार टीम इंडिया: पहली बार जापान से टकराएंगे श्रेयस के धुरंधर
मलबे में दबी खट-खट की आवाज और सामने आया लाखों का खजाना: नेपाल बाढ़ से आई एक सुखद खबर
स्वतंत्र भारद्वाज की बढ़ीं मुश्किलें: बड़ा भाई बताने वाले चिराग पासवान ने ही दर्ज कराई शिकायत
टाइगर जिंदा है: भुवनेश्वर कुमार का घातक स्पेल, टीम इंडिया के लिए फिर जगी उम्मीद