पटना। नेपाल और झारखंड में हो रही मूसलाधार बारिश ने बिहार की चिंताएं बढ़ा दी हैं। राज्य की प्रमुख नदियां उफान पर हैं और कई जिलों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को हवाई सर्वे कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया।
हवाई सर्वे और अधिकारियों को सख्त निर्देश मुख्यमंत्री ने हवाई सर्वेक्षण के दौरान राहत और बचाव कार्यों की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि प्रभावित लोगों तक हर हाल में समय पर सहायता पहुंचनी चाहिए। सीएम ने कहा कि जान-माल की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और राहत कार्यों में तेजी लाई जाए।
खतरे के निशान से ऊपर बह रहीं नदियां बिहार की प्रमुख नदियां—गंगा, गंडक, कोसी, बूढ़ी गंडक, बागमती, पुनपुन और घाघरा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पटना में गंगा नदी दीघा घाट, गांधीघाट, हाथीदह और मनेर में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। इसके अलावा बक्सर, मुंगेर, भागलपुर और कहलगांव में भी गंगा का पानी खतरे के स्तर को पार कर चुका है।
कई जिलों में हाई अलर्ट बाढ़ के बढ़ते खतरे को देखते हुए पटना, वैशाली, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, भोजपुर और खगड़िया सहित पूर्णिया, मधेपुरा, सहरसा और कटिहार के निचले इलाकों में हड़कंप मचा हुआ है। जल संसाधन विभाग ने सभी तटबंधों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।
लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, अब तक किसी भी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। एहतियातन, नदी के तटीय क्षेत्रों और निचले इलाकों में रहने वाले परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर दिया गया है। मुख्यमंत्री के दौरे के बाद पूरा प्रशासनिक अमला पूरी तरह अलर्ट मोड पर है और संवेदनशील स्थानों पर 24 घंटे निगरानी की जा रही है।
*#WATCH | Bihar Chief Minister Samrat Choudhary conducted an aerial survey of the flood-affected areas of Bihar and reviewed the status of relief and rescue operations.
— ANI (@ANI) September 4, 2026
In his tweet, he wrote, ...Instructed officials to take swift and effective action to ensure that the general… pic.twitter.com/jVBsYblDzl
BCCI की महाबैठक: रोहित शर्मा का भविष्य तय, टीम इंडिया के नए कोर ग्रुप का हुआ ऐलान
नेपाल में चमत्कार: तबाही के 10वें दिन सुरंग के मलबे से सुरक्षित निकले दो लोग, अभी भी जारी है रेस्क्यू
ड्यूटी के दौरान फरिश्ता बना CRPF जवान, उफनती नहर से बचाई बेजुबान की जान
दिल्ली एयरपोर्ट बना स्विमिंग पूल : भारी बारिश से टर्मिनल-3 जलमग्न, फ्लाइट्स का डायवर्जन
स्वतंत्र भारद्वाज का कबूलनामा : जंतर-मंतर हमले पर मचा बवाल, कानूनी शिकंजे में फंसा मामला
हम आपको बचाने आ रहे हैं : नेपाल में चमत्कार, 9 दिन बाद सुरंग से जिंदा लौटाए गए 2 मजदूर
नागपुर फायर ब्रिगेड का सूखा कारनामा: आग बुझाने पहुंची दमकल की गाड़ी, लेकिन पानी ही गायब!
स्वतंत्र भारद्वाज का हमला: संजय कुमार ने खोला राज, कहा- जय भीम के नारों से थी नफरत
20 साल के बिट्टू का कमाल: कचरे के ढेर में तब्दील हो चुकी नदी को अकेले बनाया निर्मल
जंतर-मंतर बवाल: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन से दिल्ली में सियासी पारा गरम, पुलिस की भूमिका पर सवाल