मैनपुरी में तैनात डिप्टी एसपी (DSP) अशोक सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। पोस्टमॉर्टम हाउस के बाहर मूंछों पर ताव देते हुए और बेबाकी से अपना परिचय देते हुए उनका अंदाज लोगों का ध्यान खींच रहा है।
यह घटना मैनपुरी के एलाऊ थाना क्षेत्र की है। 30 अगस्त की रात संतोष नगर गांव में शराब के ठेके के पास बदमाशों ने एक ट्रक पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, जिसमें कंडक्टर की मौत हो गई और ड्राइवर घायल हो गया। इसी मामले में पोस्टमॉर्टम हाउस पर कागजी कार्रवाई चल रही थी।
पोस्टमॉर्टम हाउस के बाहर जब DSP अशोक सिंह पीड़ित परिवार को सांत्वना दे रहे थे, तब वहां मौजूद कुछ लोग मोबाइल से वीडियो बनाने लगे। पुलिस अफसर के बार-बार मना करने के बावजूद लोग नहीं माने, जिससे नाराज होकर उन्होंने तल्ख लहजे में कहा, बना लो वीडियो.. ये देखो मेरा नाम, अशोक कुमार सिंह.. पिता का नाम बलबीर सिंह, आजमगढ़ का रहने वाला हूं। जाओ, अखिलेश यादव को वीडियो दे देना और वायरल कर देना।
अशोक कुमार सिंह मूल रूप से आजमगढ़ के रहने वाले हैं। 2 अक्टूबर 1975 को जन्मे अशोक सिंह को जून 2026 में हुए बड़े प्रशासनिक फेरबदल के दौरान औरैया से मैनपुरी स्थानांतरित किया गया था। तब से वे मैनपुरी में सीओ सिटी (DSP) के पद पर तैनात हैं। उनकी कार्यशैली और बेबाक तेवर अक्सर चर्चा में रहते हैं, लेकिन इस बार उनका यह वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।
वीडियो में वर्दी की नेम प्लेट की ओर इशारा करते हुए जिस आत्मविश्वास के साथ उन्होंने अपना परिचय दिया, उसे लेकर उन्हें मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। जहां कुछ लोग उनके तेवर की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ इसे पुलिस और राजनीतिक नेताओं के बीच चल रहे तनाव के चश्मे से देख रहे हैं। फिलहाल, यह वीडियो मैनपुरी पुलिस के आला अधिकारियों और जनता के बीच हॉट टॉपिक बना हुआ है।
*बना लो-बना लो.. वीडियो बना लो.. ये देखो, नाम देखो.. वायरल कर दो.. जाओ अखिलेश यादव को दे देना.. वायरल कर देना..
— Vivek K. Tripathi (@meevkt) September 2, 2026
ये हैं मैनपुरी में तैनात डिप्टी एसपी अशोक सिंह.. वीडियो मैनपुरी के पोस्टमार्टम हाउस का है..
रविवार की रात को संतोष नगर गांव में शराब के ठेके के सामने एक ट्रक रोक कर… pic.twitter.com/lSWkWmKRSO
महिला एशिया कप 2026: जीत की लय बरकरार रखने उतरेगी ‘हरमनप्रीत ब्रिगेड’, हांगकांग के खिलाफ दबदबा बनाने की तैयारी
दिल्ली कैंट में थार का कहर: तेज रफ्तार गाड़ी ने बाइक सवार दंपती को कुचला, दोनों की मौत
सैटेलाइट टाउनशिप पर घमासान: रोहिणी आचार्य का आरोप, बिहार में किसानों की जमीन छीन रही सरकार
मिर्जापुर द मूवी: क्या कालीन भैया और गुड्डू पंडित का जलवा बड़े पर्दे पर कायम है? जानें क्या है फिल्म का फर्स्ट रिव्यू
आईपीयू कॉन्फ्रेंस: उज्बेकिस्तान में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे राघव चड्ढा
हबीबी, ईरान आओ ना : अमेरिका की धमकी पर ईरान का तीखा तंज, ट्रंप को कहा अंकल सैम
पंजाब मतदाता सूची से हटा राघव चड्ढा का नाम: आप सरकार पर लगाया बदले की राजनीति का आरोप
जिंदा राष्ट्रपति की तस्वीर वाला सिक्का: क्या अमेरिका में टूटी 100 साल पुरानी परंपरा?
दिल्ली मर्डर केस: 12,000 KM का पीछा, 5 राज्यों की खाक और 8 कातिल गिरफ्तार
ब्रेक के बजाय दबा एक्सीलेटर, सिग्नल पर मौत का तांडव: मुंबई में महिला की जान गई