अमेरिका में हाल ही में जारी एक डॉलर के नए सिक्के ने सियासी गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक हलचल मचा दी है। इस गोल्डन रंग के सिक्के पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर छपी है, जिसे लेकर तीखी बहस छिड़ गई है। सवाल उठ रहा है कि क्या एक सक्रिय और जीवित नेता की तस्वीर का करेंसी पर आना लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप है?
अमेरिका में एक लंबे समय से चली आ रही परंपरा और कानूनी धारणा के तहत, जीवित व्यक्ति की तस्वीर को करेंसी पर छापने से परहेज किया जाता है। इसका उद्देश्य राजशाही जैसी छवि से बचना और लोकतांत्रिक मूल्यों को सर्वोपरि रखना है। आलोचकों का तर्क है कि ट्रंप की तस्वीर वाला यह सिक्का सत्ता के व्यक्तिगत प्रचार का एक साधन है।
ट्रंप सरकार ने इस सिक्के को जारी करने के लिए 2020 में पारित एक कानून का सहारा लिया है, जो अमेरिका की आजादी के 250 साल पूरे होने (2026) के उपलक्ष्य में विशेष सिक्के ढालने की अनुमति देता है। जानकारों के मुताबिक, नियम सिक्के के रिवर्स साइड (पीछे के हिस्से) पर जीवित व्यक्ति की तस्वीर छापने की मनाही करता है, जबकि ट्रंप की तस्वीर सिक्के के ऑब्वर्स (सामने के हिस्से) पर है। इसी तकनीकी खामी का लाभ उठाकर सरकार ने इस सिक्के को बाजार में उतारा है।
अमेरिका के इतिहास में यह घटना करीब एक सदी बाद दोहराई गई है। इससे पहले 1926 में अमेरिका की 150वीं वर्षगांठ पर तत्कालीन राष्ट्रपति कैल्विन कूलिज की तस्वीर वाला सिक्का जारी किया गया था। उसके बाद से अब तक किसी भी सत्ताधारी राष्ट्रपति का चेहरा आम प्रचलन वाली करेंसी पर नहीं दिखा।
सिक्के पर छपी तारीख 1776-2026 को लेकर लोग सोशल मीडिया पर मजे ले रहे हैं। आलोचकों का कहना है कि यह लिखावट ऐसी लग रही है जैसे अमेरिका की शुरुआत 1776 में हुई और उसका अंत 2026 में हो जाएगा। हालांकि, प्रशासन का स्पष्ट कहना है कि यह महज 250 वर्ष पूरा होने का प्रतीक है।
United States Mint has launched the 2026 President Donald J. Trump $1 Coin. 🇺🇸 pic.twitter.com/U9MuOU8jLb
— Donald J Trump Posts TruthSocial (@TruthTrumpPost) September 2, 2026
मिशन यूपी 2027: भाजपा ने अवध क्षेत्र में फूंका चुनावी बिगुल, 34 सदस्यीय नई टीम का ऐलान
नौकरी में घाटा, फिर बदली किस्मत: बेंगलुरु के इस कपल ने कैसे 10 महीने में कमाए 2 करोड़?
IND vs AFG: इन 3 खिलाड़ियों के लिए करो या मरो की सीरीज, फ्लॉप हुए तो करियर पर लटक सकती है तलवार
बाइक पर सवारी करती गौ माता , दूध डिलीवरी का यह अनोखा अंदाज़ देख दंग रह गए लोग!
बाजवा के पैर कांप रहे थे, डर से लिया था अभिनंदन को छोड़ने का फैसला , पाकिस्तानी सांसद ने खोली पोल
जरा हुक्का पीके आता हूं : धोनी और ऋषभ पंत का पार्टी वीडियो वायरल
सूरत में 370 शिक्षकों पर गिरी गाज: बोर्ड परीक्षा की कॉपियां जांचने में बरती लापरवाही, लगा भारी जुर्माना
US Open 2026: नेट पर बैठी चिड़ियों ने बिगाड़ा खेल, अंपायर के फैसले से भड़के डेनिल मेदवेदेव
दिल्ली मर्डर केस: 12,000 KM का पीछा, 5 राज्यों की खाक और 8 कातिल गिरफ्तार
दिल्ली की सड़कों पर दौड़ीं 50 नई इलेक्ट्रिक बसें, CM रेखा गुप्ता ने दी सौगात