यूएस ओपन 2026 में टेनिस कोर्ट पर एक बेहद अजीबोगरीब वाकया देखने को मिला। डेनिल मेदवेदेव और सेबेस्टियन गोर्जनी के बीच खेले जा रहे दूसरे दौर के मैच के दौरान अचानक दो चिड़ियां नेट पर आकर बैठ गईं, जिसने खेल में काफी देर तक खलल डाला।
अंपायर का फैसला बना विवाद की जड़ मैच के दौरान जब रैली चल रही थी, तभी नेट पर दो चिड़ियां आकर बैठ गईं। मेदवेदेव की नजर उन पर तुरंत पड़ी। नियम के मुताबिक, पॉइंट उसी समय रोक दिया जाना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। करीब 45 सेकंड तक खेल चलता रहा और जब मेदवेदेव ने विजयी शॉट मार दिया, तब चेयर अंपायर ने अचानक पॉइंट रोककर उसे दोबारा खेलने का निर्देश दिया।
मेरे जीवन का सबसे हास्यास्पद फैसला अंपायर के इस फैसले से मेदवेदेव बुरी तरह भड़क गए। उन्होंने अंपायर से सवाल किया कि जब उन्होंने शॉट मार दिया था, तब पॉइंट क्यों रोका गया। मैच के बाद अपना गुस्सा जाहिर करते हुए मेदवेदेव ने कहा, मैंने अपने जीवन में इससे अधिक हास्यास्पद फैसला नहीं देखा। यह बहुत बुरा है। अंपायर को चिड़ियों के आते ही खेल रोक देना चाहिए था, लेकिन उन्होंने विजयी शॉट मारने का इंतजार किया।
दबाव के बावजूद तीसरे दौर में एंट्री विवाद के बावजूद मेदवेदेव ने अपना संयम नहीं खोया और खेल पर पूरी पकड़ बनाए रखी। उन्होंने गोर्जनी को सीधे सेटों में 6-1, 6-3, 7-5 से मात दी। मेदवेदेव ने पहला सेट महज 21 मिनट में अपने नाम कर लिया था। इस जीत के साथ उन्होंने टूर्नामेंट के तीसरे दौर में अपनी जगह पक्की कर ली है, जहां उनका मुकाबला जॉम मुनार या आर्थर रिंडरकनेख में से किसी एक खिलाड़ी से होगा।
#DaniilMedvedev really reported the sparrow to the umpire 😭#USOpen 2026 👉 LIVE NOW on Star Sports and JioHotstar! pic.twitter.com/Sc1K7P4KFC
— Star Sports (@StarSportsIndia) September 2, 2026
मंदिर के गर्भगृह में बैठा था 12 फुट का यमराज , पुजारी ने दरवाजा खोला तो कांप उठी रूह
दुश्मन की कैद से लौटने के बाद सैनिक की जिंदगी: क्या नौकरी रहती है और कैसे होती है वापसी?
क्या सम्राट सरकार की सुस्ती से नाराज हैं पवन सिंह? भोजपुर की बाढ़ पर कही बड़ी बात
बाढ़ के पानी में बहकर आई मासूम जान, सेना के जवानों ने फरिश्ता बनकर बचाया
यूरोप के 80 साल के बुजुर्ग और भारत की कमजोरी : एक वायरल पोस्ट ने खोली पोल
राम मंदिर का नया कमांड सेंटर ! श्रद्धालुओं से सुरक्षा तक, जीतेंद्र मिश्रा के कंधों पर होंगी ये बड़ी जिम्मेदारियां
भारत-बेल्जियम की नई रणनीतिक दोस्ती : रक्षा से सेमीकंडक्टर तक, पीएम मोदी ने बताया भारत को भरोसे का नया केंद्र
रोहित शर्मा के भविष्य पर BCCI का बड़ा फैसला: क्या अब थमेंगी अटकलें?
गुजराती संगीत की एक युग का अंत : दिग्गज संगीतकार गौरंग व्यास का 87 वर्ष की आयु में निधन
मूंछों पर ताव, सत्ता का दबाव: मैनपुरी के सीओ का वीडियो वायरल, अखिलेश यादव ने कसा तंज