कोलकाता में अभिषेक बनर्जी के कार्यालय पर हुए हिंसक हमले ने पश्चिम बंगाल की राजनीति में उबाल ला दिया है। घटना के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) का गुस्सा सातवें आसमान पर है और अब यह आक्रोश कोलकाता से लेकर दिल्ली की सड़कों तक पहुंच गया है।
ममता बनर्जी का सीधा प्रहार पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी ने फेसबुक लाइव के जरिए भाजपा और पुलिस पर तीखे हमले किए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के गुंडों ने पुलिस की मिलीभगत से उनके दफ्तर को निशाना बनाया। ममता ने दावा किया कि उनके चार कर्मियों को बंधक बनाकर प्रताड़ित किया गया और महत्वपूर्ण दस्तावेज व उपकरण लूट लिए गए।
दिल्ली में भाजपा नेताओं के घेराव की चेतावनी ममता बनर्जी ने चेतावनी दी है कि यदि तृणमूल कार्यकर्ताओं पर हमले नहीं रुकते, तो वे चुप नहीं बैठेंगी। उन्होंने कहा, अगर कोलकाता में कानून-व्यवस्था का यह हाल है, तो गांवों का क्या होगा? हम नई दिल्ली में भाजपा नेताओं के घरों का घेराव करेंगे और उनके आवासों के बाहर धरना देंगे।
पुलिस पर ममता की पैनी नजर ममता का गुस्सा सिर्फ भाजपा पर ही नहीं, बल्कि राज्य की पुलिस पर भी फूटा है। उन्होंने विशेष रूप से शेक्सपीयर थाने का नाम लेते हुए कहा कि वे पुलिस की हर संदिग्ध गतिविधि को अपनी डायरी में दर्ज कर रही हैं। ममता ने साफ संदेश दिया कि वे पुलिस की कार्यप्रणाली पर नजर रख रही हैं और समय आने पर जवाबदेही तय की जाएगी।
महुआ मोइत्रा ने खोला लूट का राज दिल्ली में सांसद महुआ मोइत्रा और सौगत रॉय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हमले की भयावह तस्वीरें बयां कीं। मोइत्रा ने बताया कि हमलावरों ने छह पुलिस थानों की सूचना के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होने दी और करीब एक घंटे तक दफ्तर में जमकर तोड़फोड़ की।
क्या-क्या लूटा गया? महुआ के अनुसार, हमलावर दफ्तर के छठे और सातवें फ्लोर पर घुसे। उन्होंने न केवल कंप्यूटर, फैक्स मशीन और प्रिंटर जैसे कीमती उपकरण तोड़ दिए, बल्कि लैपटॉप, टीवी स्क्रीन और एयर प्यूरीफायर तक लूट ले गए। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों के फोन छीन लिए गए और उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई।
पुलिस की भूमिका पर सवाल महुआ मोइत्रा ने आरोप लगाया कि सुबह 4:30 बजे से गुहार लगाने के बाद भी पुलिस दो घंटे तक मूक दर्शक बनी रही। बाद में जब वकीलों ने शिकायत दर्ज कराई, तब पुलिस अचानक सक्रिय हुई। फिलहाल पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लेने का दावा किया है, लेकिन टीएमसी का कहना है कि यह महज खानापूर्ति है और वे असली साजिशकर्ताओं तक पहुंचने पर संदेह जता रहे हैं।
*All India Trinamool Congress Press Conference in Delhi pic.twitter.com/jR9tTCuQgX
— All India Trinamool Congress (@AITCofficial) September 3, 2026
क्या भारत बनेगा शांतिदूत ? मोदी-जयशंकर की सक्रियता से रूस-यूक्रेन युद्ध में सुलह की उम्मीद
मणिपुर में कांग्रेस विधायक के घर के पास धमाका, थर्राया थौबल इलाका
मूंछों पर ताव देने वाले सीओ साहब को अखिलेश की चेतावनी, 2027 के बदलाव का इंतजार
हबीबी, कम टू ईरान : गेम के जरिए ईरान ने अमेरिका का उड़ाया मजाक
यूरोप के 80 साल के बुजुर्ग और भारत की कमजोरी : एक वायरल पोस्ट ने खोली पोल
अब IIT Bombay से करें फ्लाइट टेस्टिंग में मास्टर्स, भारतीय वायुसेना के साथ मिलकर लिया ऐतिहासिक फैसला
बस में दरिंदगी: युवती के सामने युवक ने की अश्लील हरकत, तो मिला जोरदार तमाचा
CJP में बड़ी बगावत: कॉकरोच जनता पार्टी डेमोक्रेटिक का ऐलान, अभिजीत दीपके पर टीम केजरीवाल बनाने का आरोप
आईपीयू कॉन्फ्रेंस: उज्बेकिस्तान में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे राघव चड्ढा
वंदे मातरम पर गहराया विवाद: राष्ट्रपति भी कहें तब भी नहीं गाएंगे , मौलाना साजिद रशीदी का बड़ा बयान