मुंबई: बॉम्बे हाई कोर्ट ने बुधवार को दिवंगत सेलिब्रिटी मैनेजर दिशा सालियन की मौत के मामले में एक बड़ा और अहम आदेश जारी किया है। कोर्ट ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को इस मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू करने का निर्देश दिया है। यह आदेश दिशा के पिता सतीश सालियन की याचिका पर आया है, जिन्होंने अपनी बेटी की मौत को लेकर गंभीर सवाल उठाए थे।
पिता का सनसनीखेज आरोप दिशा सालियन के पिता सतीश सालियन ने कोर्ट में दावा किया था कि उनकी बेटी ने आत्महत्या नहीं की थी, बल्कि उसके साथ दुष्कर्म (गैंगरेप) के बाद हत्या की गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रभावशाली लोगों को बचाने के लिए राजनीतिक साजिश के तहत मामले को दबाने की कोशिश की गई। याचिका में आदित्य ठाकरे के खिलाफ भी FIR दर्ज करने की मांग की गई थी।
कोर्ट का क्या है निर्देश? जस्टिस सारंग कोतवाल और रंजीतसिंह राजा भोंसले की खंडपीठ ने मुंबई पुलिस को निर्देश दिया है कि वे इस मामले से जुड़े सभी दस्तावेज तुरंत CBI को सौंप दें। कोर्ट ने कहा कि CBI को किसी सीनियर अधिकारी के नेतृत्व में जांच करनी चाहिए। साथ ही, स्पष्ट किया कि जांच में पर्याप्त सबूत मिलने तक किसी को आरोपी नहीं माना जाएगा। यदि जांच में कोई ठोस मामला नहीं मिलता है, तो CBI संबंधित कोर्ट में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर सकती है।
सालों पुराना मामला और विवाद दिशा सालियन की मौत 8 जून, 2020 को मलाड स्थित एक इमारत की 14वीं मंजिल से गिरने से हुई थी। उस समय मुंबई पुलिस ने इसे एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट (ADR) के तौर पर दर्ज किया था। यह घटना अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के कुछ ही दिन पहले हुई थी, जिसके चलते दोनों मामलों के आपस में जुड़े होने की चर्चाएं तेज हो गई थीं। तब से ही इस मौत पर लगातार सवाल उठते रहे हैं।
सच की जीत हुई है कोर्ट के आदेश के बाद सतीश सालियन भावुक नजर आए। उन्होंने कहा, मैंने जज से कहा कि मैं उनका आभारी हूं। आप सभी की वजह से मुझे न्याय मिला है। आज मेरी आंखों में आंसू हैं, जो दिशा के जाने के बाद भी नहीं आए थे। सच की जीत हुई है। वहीं, आदित्य ठाकरे ने पहले ही इस याचिका को झूठा और दुर्भावनापूर्ण बताते हुए इसे खारिज करने की मांग की थी।
आगे क्या होगा? सीबीआई अब शुरुआती जांच के बाद तय करेगी कि आगे की कानूनी प्रक्रिया क्या होगी। सतीश सालियन और उनके वकील नीलेश ओझा ने मुंबई पुलिस की पिछली जांच पर गंभीर सवाल खड़े किए थे। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि केंद्रीय एजेंसी की जांच में क्या नए तथ्य सामने आते हैं।
#WATCH | Mumbai, Maharashtra: On Bombay HC directs CBI to register FIR in Disha Salian death case, Disha s father, Satish Salian, says, I told the judge I was grateful to him. I received justice thanks to all of you. Until now, I hadn t shed a single tear—not even when Disha… https://t.co/F2uqb7r6po pic.twitter.com/pJlJL6ejDP
— ANI (@ANI) September 2, 2026
200 साल का लंबा इंतजार खत्म: घर आई लक्ष्मी , रथ और ढोल-नगाड़ों से हुआ भव्य स्वागत
जेलर 2 की रिलीज पर लगा फुल स्टॉप: अफवाहों को खारिज कर मेकर्स ने दी बड़ी खुशखबरी
43 साल की राष्ट्रसेवा के बाद अब राम सेवा : रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा बने राम मंदिर के पहले CEO
राम मंदिर ट्रस्ट को जल्द मिलेंगे नए CEO: कामकाज में आएगी तेजी, इकबाल अंसारी ने किया स्वागत
जमीन के लिए दरिंदगी: पुणे में कलयुगी बेटों ने बुजुर्ग माता-पिता को सड़क पर लाठी-डंडों से पीटा
छोटा राजन के नाम पर 11 करोड़ की रंगदारी वसूलने निकले थे बदमाश, पुलिस ने बिछाया ऐसा जाल कि हाथ लगे सिर्फ खिलौने
बिहार में मानसून का हाई अलर्ट : 7 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, अगले 72 घंटे रहें सावधान
अशोक गहलोत ने सीएम भजनलाल को कहा शुक्रिया , फिर काम की दो नसीहत देकर घेरा
नेपाल आपदा: धुंचे हेलीपैड पर जिंदगी की जंग, हेलिकॉप्टर के लिए 48 घंटे का इंतजार
क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी: भारत करेगा पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी