बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर एक बार फिर अपनी बेबाक टिप्पणियों के कारण सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने 2018 में आई संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत के जौहर सीन पर दोबारा सवाल उठाकर सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है।
स्वरा ने क्यों जताई नाराजगी? दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान स्वरा ने फिल्म के क्लाइमेक्स पर कड़ा विरोध जताया। उन्होंने तर्क दिया कि जौहर का महिमामंडन बलात्कार पीड़ितों के लिए एक बेहद गलत और खतरनाक संदेश देता है।
स्वरा का कहना है कि फिल्म अप्रत्यक्ष रूप से यह संकेत देती है कि यदि कोई महिला बलात्कार की शिकार होती है, तो उसका सम्मान खत्म हो जाता है और उसे जीवित रहने का कोई अधिकार नहीं है।
गर्भवती महिला वाला सीन देख आई घिन स्वरा ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए उस विशेष दृश्य का जिक्र किया जिसमें जौहर करती एक गर्भवती महिला के पेट का क्लोज-अप दिखाया गया है। उन्होंने कहा, यह देखकर मुझे बहुत गुस्सा आया और मेरे मुंह से छी निकला। क्या वह भ्रूण, जो एक लड़की हो सकती थी, पैदा होने लायक नहीं थी?
उनके अनुसार, यह पूरी विचारधारा ही समस्याग्रस्त है कि सम्मान बचाने के लिए आत्महत्या करना ही एकमात्र रास्ता है।
सोशल मीडिया पर भड़के लोग, स्वरा ने दिया जवाब इस बयान के बाद स्वरा को सोशल मीडिया पर काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। इस बैकलैश पर प्रतिक्रिया देते हुए स्वरा ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, यह हैरान करने वाला है कि लोग इस बुनियादी विचार से भड़क गए हैं कि बलात्कार पीड़ितों को बलात्कार के बाद भी जीने का अधिकार है।
क्या है पद्मावत का विवाद? संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित पद्मावत 2018 में रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी रानी पद्मावती (दीपिका पादुकोण) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अलाउद्दीन खिलजी (रणवीर सिंह) से बचने के लिए अन्य महिलाओं के साथ सामूहिक आत्मदाह (जौहर) कर लेती हैं। फिल्म अपनी रिलीज के समय से ही अपनी ऐतिहासिक व्याख्या को लेकर लगातार विवादों और चर्चाओं का केंद्र रही है।
This! pic.twitter.com/UaPifAS8BA
— Swara Bhasker (@ReallySwara) September 1, 2026
संगीत के जादूगर ए.आर. रहमान ला रहे अपनी बायोग्राफी, रहमान: ए रेनेसां में खुलेंगे अनकहे पन्ने
मौत के मुंह से खींच लाई दुपट्टे की डोर : हिमाचल में उफनती बाढ़ में फंसा था युवक, नई-नवेली दुल्हन ने बचाई जान
ब्राह्मणों का अपमान बर्दाश्त नहीं : सपा कार्यालय के बाहर लगे विवादित पोस्टर से गरमाई यूपी की राजनीति
दलीप ट्रॉफी में शमी का शो : 5 विकेट और हैरतअंगेज कैच से दिया फिटनेस का जवाब
बुर्का उतारो वरना एंट्री नहीं : कूपर अस्पताल में विवाद, एडवोकेट ने BMC अस्पतालों के निरीक्षण का किया ऐलान
एक पैर पर टिके हैं बड़े सपने: बलिया की 7 साल की रागिनी का संघर्ष और अटूट हौसला
बस्ती में मीटिंग के नाम पर बुलाईं महिलाएं, चाय-झंडा थमाकर बनाया स्वागत का जरिया; वीडियो वायरल
UP Board Exam 2027: 10वीं-12वीं रजिस्ट्रेशन की तारीखें बदलीं, अब सुधार का भी मिलेगा मौका
IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का ऐलान, श्रेयस अय्यर संभालेंगे कमान
पंजाब नेशनल बैंक में 17 करोड़ की खलबली: करेंसी चेस्ट से नकली नोट निकलने का रहस्य गहराया