हिमाचल प्रदेश में मानसून का कहर जारी है। चंबा जिले में बाढ़ की विभीषिका ने एक ऐसी तस्वीर पेश की, जिसने देखने वालों की सांसें थाम दीं। भटियात क्षेत्र के ककीरा-कमलाडी मार्ग पर एक बाइक सवार पानी के तेज बहाव में फंसकर मौत के मुहाने पर पहुंच गया था, लेकिन एक नवविवाहित महिला की सूझबूझ ने उसे नई जिंदगी दे दी।
पलक झपकते ही काल बना सैलाब घटासनी के मामला गांव का रहने वाला एक युवक अपनी बाइक से रास्ते से गुजर रहा था। तभी अचानक पहाड़ों से आया मटमैला पानी सड़क पर उफान मारने लगा। पानी की रफ्तार इतनी तेज थी कि युवक का संतुलन बिगड़ गया और वह अपनी बाइक समेत बहने लगा। देखते ही देखते वह तेज धार की चपेट में आकर मौत के बेहद करीब पहुंच गया।
दुल्हन की सूझबूझ और हिम्मत वहां से गुजर रही एक गाड़ी में सवार लोगों ने युवक को बहते देखा तो तुरंत गाड़ी रोकी। पानी का बहाव इतना प्रचंड था कि किसी के लिए भी सीधे पानी में उतरना जानलेवा हो सकता था। ऐसे में एक नवविवाहित महिला ने अपनी जान की परवाह किए बिना अपनी शॉल और दुपट्टे को आपस में बांधकर एक मजबूत रस्सी तैयार की।
जिंदगी की आखिरी डोर महिला और उसके परिवार के सदस्यों ने बेहद सावधानी से उस दुपट्टे को पानी में फंसे युवक की ओर फेंका। जिंदगी की आस में छटपटा रहे युवक ने हिम्मत जुटाई और दुपट्टे को कसकर पकड़ लिया। इसके बाद परिवार के सदस्यों ने अपनी जान जोखिम में डालकर उसे खींचकर सुरक्षित किनारे तक पहुंचा दिया।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो इस खौफनाक रेस्क्यू ऑपरेशन का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को iNikhilsaini नाम के एक्स हैंडल से शेयर किया गया है, जिसे लाखों लोग देख चुके हैं। लोग इस नवविवाहिता की बहादुरी और त्वरित निर्णय लेने की क्षमता की जमकर तारीफ कर रहे हैं। हर कोई कह रहा है कि उस दुल्हन ने न केवल युवक की जान बचाई, बल्कि इंसानियत की एक नई मिसाल भी पेश की।
*Best video to start the day ❤️A newly married couple in Bhatiyat, Chamba, risked their own safety to save a young biker who was stuck in a flash flood. It was literally a matter of seconds before he could have been swept away.The newlywed bride gave her dupatta, and together the… pic.twitter.com/xcfTk69HHz
— Nikhil saini (@iNikhilsaini) September 1, 2026
IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का ऐलान, श्रेयस अय्यर संभालेंगे कमान
केरल में मिला स्पेनिश स्टार लमिन यमाल का जुड़वां , 15 साल के एलन जेम्स की चर्चा दुनिया भर में
मौत के मुंह से खींच लाई दुपट्टे की डोर : हिमाचल में नवविवाहिता ने बचाई बाइकर की जान
अंधविश्वास का शर्मनाक चेहरा: महिला के साथ सरेआम बदसलूकी करता बाबा, वीडियो वायरल
Redmi का धमाका: 10,000mAh बैटरी और 100W चार्जिंग के साथ जल्द आ रहा Note 17 Pro Max 5G
नेपाल में बाढ़ का कयामत वाला मंजर: अस्पतालों में जगह फुल, जंगलों में हो रहा सामूहिक अंतिम संस्कार
हवा में उड़ते हुए ग्लेन फिलिप्स का जादुई कैच, सुनील नरेन भी रह गए हैरान
चलती कार का शीशा टूटा, फोन उड़ाया और बैंक अकाउंट किया खाली; ब्राजील की कंटेंट क्रिएटर के साथ हुआ सनसनीखेज कांड
अफगानिस्तान T20 सीरीज का बिगुल: श्रेयस अय्यर संभालेंगे कमान, 4 अनफिट खिलाड़ियों पर सस्पेंस
वायुसेना में शक्ति शर्मा ने रचा इतिहास: बनीं पहली महिला एयर वाइस मार्शल