झांसी: शादी के अभी दो महीने भी पूरे नहीं हुए थे कि एक नई नवेली दुल्हन की करतूत ने पूरे इलाके को सन्न कर दिया है। चिरगांव थाना क्षेत्र में एक पति ने अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवक का कहना है कि उसकी पत्नी उसे धोखे से नींद की दवा खिलाकर अपने प्रेमी के साथ रंगरेलियां मनाती थी।
शादी के 24 जून को हुई थी शुरुआत पीड़ित पति के मुताबिक, 24 जून को उसकी शादी मध्य प्रदेश के भांडेर निवासी युवती से हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही पत्नी ने पति को धोखे में रखना शुरू कर दिया। पति ने दावा किया कि पत्नी उसे चाय, दूध और खाने में नशीली चीजें मिलाकर देती थी, ताकि वह गहरी नींद में सो जाए और वह अपने प्रेमी से मिल सके।
पड़ोसियों को हुआ शक, तो खुला राज घर में किसी अनजान युवक के आने और पत्नी की संदिग्ध हरकतों से परेशान होकर पति ने निगरानी शुरू की। सूचना के अनुसार, जब पड़ोसी ने घर में किसी बाहरी व्यक्ति के होने की भनक दी, तो विवाद बढ़ गया। स्थिति तब और गंभीर हो गई जब पत्नी और उसके प्रेमी को संदिग्ध हालत में पकड़ा गया। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
पुलिस ने क्या बताया? मामला एसएसपी कार्यालय तक पहुंच गया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि 23 अगस्त को पति ने पत्नी पर जेवरात ले जाने और प्रेमी के साथ रहने का आरोप लगाया था। पुलिस ने जब महिला से पूछताछ की, तो उसने जेवरात लेने की बात से तो इनकार कर दिया, लेकिन यह स्वीकार किया कि उसका गांव के ही एक युवक के साथ पुराना प्रेम-प्रसंग है और वह उसी के साथ रहना चाहती है।
पुलिस ने लिया ये एक्शन झांसी पुलिस ने बताया कि यह पूरी तरह से पारिवारिक विवाद का मामला है। पति-पत्नी के बीच सहमति न बन पाने के कारण महिला को उसकी मां की मौजूदगी में उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि दोनों पक्ष अपना कानूनी रास्ता चुनने के लिए पारिवारिक न्यायालय का दरवाजा खटखटाएं। वहीं, महिला के कथित प्रेमी के खिलाफ शांति भंग करने के आरोप में निरोधात्मक कार्रवाई की गई है।
फिलहाल, इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग शादी जैसे पवित्र बंधन में इस तरह के धोखे को देखकर हैरान हैं।
#झांसी:- शादी के कुछ दिन बाद पत्नी पर गंभीर आरोप, पति ने एसएसपी कार्यालय में लगाई गुहार।
— UttarPradesh.ORG News (@WeUttarPradesh) August 25, 2026
झांसी के चिरगांव थाना क्षेत्र में शादी के कुछ दिन बाद एक युवक ने पत्नी पर नींद की दवा देने और कथित प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में मिलने का आरोप लगाया है। पति के मुताबिक 24 जून को उसकी… pic.twitter.com/JckES0jary
शिक्षा का मंदिर या मजदूरी का अड्डा? सोनभद्र में बच्चों से ढुलवाईं ईंटें, प्रधानाध्यापिका पर गिरी गाज
इंडियाज गॉट लेटेंट में अर्चना पूरन सिंह के परिवार पर हुई छीछालेदर, सुनील पाल ने जताई कड़ी नाराजगी
नेपाल में जलप्रलय: एक घर से मिलीं 23 लाशें, मां की आगोश में अंतिम सांस लेती मिली मासूम
US Open: हाथ मिलाया, मुस्कुराईं और फिर रैकेट के किए टुकड़े-टुकड़े; वायरल हुआ खिलाड़ी का गुस्सा
अमृतसर में सियासी घमासान: सज्जन कुमार के घर शोक जताने पर AAP का बीजेपी के खिलाफ हल्ला बोल
समंदर किनारे प्रेमी के साथ रोमांस कर रही थी महिला, तभी आसमान से गिरी मौत और खत्म हो गई जिंदगी
BRICS समिट की रिहर्सल: दिल्ली की 35 सड़कों पर आज ब्रेक , घर से निकलने से पहले चेक करें रूट
राहुल गांधी पर FIR के बाद देहरादून में बवाल, सचिवालय घेराव के दौरान पुलिस से भिड़ी कांग्रेस
अंधविश्वास का शर्मनाक चेहरा: महिला के साथ सरेआम बदसलूकी करता बाबा, वीडियो वायरल
वैश्विक उथल-पुथल के बीच भारत की उड़ान: GDP के 7.8% के आंकड़ों पर सरकार गदगद, विपक्ष ने उठाए सवाल