भारत की तीसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया (Vi) ने बाजार में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए एक बड़ा दांव खेला है। कंपनी ने बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान को अपना नया ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है।
इस घोषणा के साथ ही कंपनी ने Vi बदल रहा है... तैयार रहिए (Vi is changing. Get ready) नाम से एक नया कैंपेन भी शुरू किया है।
शाहरुख खान की एंट्री के साथ कंपनी ने अपने ब्रांड लोगो में भी बदलाव किया है। कंपनी ने अपने मौजूदा ब्रांड पहचान के विजुअल पार्टिकल को एक डायनामिक 3D स्फेयर (गोले) में बदला है।
पुराने V! लोगो की जगह अब इसे एक नए और आधुनिक लुक में Vi के रूप में ब्रांडमार्क के सबसे ऊपर जगह दी गई है। कंपनी का कहना है कि यह नया डिजाइन ऊर्जा, उम्मीद और भविष्य की संभावनाओं को दर्शाता है।
यह नई ब्रांड पहचान 1 सितंबर से सभी कस्टमर टचपॉइंट्स, डिजिटल प्लेटफॉर्म्स, रिटेल स्टोर्स और कम्युनिकेशन चैनलों पर लागू कर दी गई है।
कंपनी के CEO अभिजीत किशोर ने कहा कि यह केवल एक लोगो का बदलाव नहीं है, बल्कि ब्रांड की नई महत्वाकांक्षा और टेलीकॉम के भविष्य को आकार देने की प्रतिबद्धता है। इसका उद्देश्य ग्राहकों के अनुभव को और अधिक बेहतर बनाना है।
यह ब्रांडिंग बदलाव ऐसे समय में हुआ है जब Vi अपने 5G नेटवर्क के विस्तार की तैयारी कर रही है। कंपनी खुद को केवल एक पारंपरिक टेलीकॉम ऑपरेटर से ऊपर उठाने की कोशिश में है।
वर्तमान में कंपनी के पास 17 सर्कल्स में मिड-बैंड 5G स्पेक्ट्रम और 16 सर्कल्स में mmWave स्पेक्ट्रम मौजूद है। साथ ही, कंपनी अगले तीन वर्षों में 45,000 करोड़ रुपये के कैपेक्स (पूंजीगत व्यय) प्लान को पूरा करने के लिए फंड जुटाने की दिशा में भी सक्रिय है।
Vi is changing. Get ready.
— Vi Customer Care (@ViCustomerCare) September 1, 2026
.
.#Vi #ViIsChanging pic.twitter.com/9BvlgYBDTj
भ्रष्टाचार मेरा पीछा नहीं छोड़ता : IAS रिंकू सिंह राही ने सिस्टम के खिलाफ फिर छेड़ी जंग
CJP का बड़ा यू-टर्न: सरकार के आश्वासन के बाद 5 सितंबर का दिल्ली मार्च रद्द
कश्मीर से असम तक मानसून का तांडव : लिद्दर और बेकी नदी उफान पर, अलर्ट जारी
अमेरिका का ईरान पर बड़ा हमला, सैन्य ठिकानों पर बरसाए गए बम
नेपाल की तबाही: ग्रीन हाउस का चमत्कार और जीवित बचने वालों की खौफनाक कहानी
इमाद वसीम की एक्स वाइफ का सनसनीखेज खुलासा: इंजेक्शन देकर कराया जबरन गर्भपात , मचा बवाल
दलीप ट्रॉफी 2026: ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी का जलवा, ईस्ट जोन ने फाइनल में मारी एंट्री
केरल में मिला स्पेनिश स्टार लमिन यमाल का जुड़वां , 15 साल के एलन जेम्स की चर्चा दुनिया भर में
कक्षा में अध्यापक के सवाल पर फटी पैंट का जवाब दे रो पड़े लोग, वायरल वीडियो ने झकझोर दी संवेदनाएं
वैभव सूर्यवंशी का तूफानी रौद्र रूप: यश ठाकुर की जमकर धुनाई, दलीप ट्रॉफी में मचाया कोहराम