चित्रकूट: मंदाकिनी नदी का रौद्र रूप देखकर पूरा चित्रकूट जिला इस वक्त सहमा हुआ है। नदी का जलस्तर खतरे के निशान से दो मीटर ऊपर पहुंच गया है, जिससे तटीय इलाकों में प्रलय जैसी स्थिति पैदा हो गई है। सैलाब के बीच एक ऐसा वाकया सामने आया जिसने प्रशासन को भी भावुक कर दिया।
प्रशासन की अपील, पुजारी की अटूट आस्था बाढ़ के खतरे को देखते हुए जिलाधिकारी (DM) और पुलिस अधीक्षक (SP) खुद रेस्क्यू टीम के साथ राहत कार्य का जायजा ले रहे थे। रामघाट और निर्मोही अखाड़ा क्षेत्र में पानी तेजी से बढ़ रहा था। अधिकारियों ने मंदिर में मौजूद पुजारी से हाथ जोड़कर सुरक्षित स्थान पर चलने की अपील की। जवाब में पुजारी ने बेहद शांत लहजे में कहा, हम अपने भगवान को अकेला छोड़कर नहीं जाएंगे। पुजारी का यह समर्पण वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम कर गया।
पानी की मार, बर्बादी की तस्वीर मंदाकिनी की लहरों ने रामघाट और आसपास के इलाकों को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया है। दुकानों और घरों के अंदर कई फीट तक पानी और कीचड़ भर गया है। लोग अपना कीमती सामान तक नहीं बचा सके। कई मकानों और दुकानों की सिर्फ छतें ही बाहर नजर आ रही हैं। सड़कों का हाल ऐसा है कि वे नाले में तब्दील हो गई हैं। पानी उतरने के बाद जो तबाही सामने आई है, उसने लोगों की कमर तोड़ दी है।
राहत के लिए प्रशासन की नई पहल बाढ़ से मची तबाही के बाद जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने स्थिति को गंभीर बताया है। प्रशासन की ओर से नावों के जरिए लोगों को निकाला जा रहा है। मदद के लिए आगे आते हुए जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की है कि वे सीधे नकदी देने के बजाय प्रभावितों के लिए राशन किट और लंच पैकेट उपलब्ध कराएं।
अभी टला नहीं है खतरा मौसम विभाग और प्रशासन ने चेतावनी दी है कि मंदाकिनी नदी का जलस्तर अभी भी खतरे के निशान से ऊपर बना हुआ है। तटीय इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले घंटों में भी जलस्तर बढ़ने की आशंका है, जिससे प्रशासन के लिए चुनौतियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पूरा जिला अभी भी हाई अलर्ट पर है।
*#चित्रकूट में डीएम एसपी ने हांथ जोड़कर कहा, महराज मंदिर से बाहर आ जाइए, पुजारी ने कहा हम अपने भगवान को छोड़कर नहीं जाएंगे @upadhyayabhii @kamnahajela @PTI_News @Shubhamshuklamp pic.twitter.com/e4sYktMSZH
— Anuj Hanumat । अनुज हनुमत (@anuj_hanumat) September 1, 2026
पुलिस एसोसिएशन के साथ ठन गई: जयराम महतो का दो-टूक जवाब, मेरी लड़ाई भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ है
ममता बनर्जी की भतीजी का रहस्यमयी अंत: घर में मिला शव, नौकरी और निजी जिंदगी के तनाव पर टिकीं निगाहें
चित्रकूट बाढ़: भगवान को छोड़ नहीं जाऊंगा , DM-SP के लाख मनाने पर भी नहीं डिगे पुजारी
पंजाब यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव: ABVP की लगातार दूसरी जीत से गूंजी दिल्ली, दिग्गजों ने दी बधाई
एक ड्रोन, एक स्पीकर और उम्मीद का गाना... नेपाल बाढ़ में ये है अब तक का सबसे अनोखा रेस्क्यू ऑपरेशन!
क्या रेप के बाद महिला का जीवन खत्म हो जाता है? पद्मावत के जौहर सीन पर फिर बरसीं स्वरा भास्कर
जल्द मार दिए जाओगे : केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को मिली जान से मारने की धमकी, गृह मंत्रालय से जांच की मांग
एक करोड़ जीत लिए... : खेतों में काम कर रही बुजुर्ग महिला को CM विजय ने पहनाया अपना लग्जरी चश्मा
बेटियों के सपनों के लिए दौड़ीं 47 साल की मां, नंगे पैर मैराथन जीतकर सबको चौंकाया
केरल में मिला स्पेनिश स्टार लमिन यमाल का जुड़वां , 15 साल के एलन जेम्स की चर्चा दुनिया भर में