सलेम में हुई भावुक मुलाकात तमिलनाडु के सलेम जिले में मंगलवार का दिन एक बुजुर्ग महिला चेलम के लिए यादगार बन गया। मुख्यमंत्री विजय जब मेट्टूर जलविद्युत बिजलीघर का निरीक्षण कर सलेम हवाई अड्डे लौट रहे थे, तभी उनकी नजर सड़क किनारे खेतों में काम कर रहीं महिलाओं पर पड़ी। उन्होंने अचानक अपना काफिला रुकवाया और उनसे मिलने पहुंच गए।
खाना नहीं खाया क्योंकि आपका इंतजार था मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर बुजुर्ग चेलम ने बिना हिचकिचाए उनका हाथ थाम लिया। चेलम ने भावुक होकर बताया कि सीएम ने उनसे बड़े अपनापन से पूछा- क्या आपने खाना खा लिया? इस पर चेलम ने जवाब दिया कि उन्होंने अभी तक कुछ नहीं खाया है क्योंकि वह तो बस उनसे मिलने का इंतजार कर रही थीं।
दिग्गज अभिनेता का फिल्मी अंदाज मुलाकात के दौरान विजय ने न सिर्फ चेलम का हालचाल जाना, बल्कि उनके परिवार के घर और पशुओं के बाड़े का मुआयना भी किया। लोगों के बीच चर्चा तब बढ़ गई जब सीएम विजय ने अपने चेहरे से अपना महंगा चश्मा उतारा और बड़े प्यार से चेलम को पहना दिया।
चश्मे की कीमत और भावनाएं आपको जानकर हैरानी होगी कि वह चश्मा मशहूर लग्जरी ब्रांड क्रिश्चियन डियोर (Christian Dior) का था। बाजार में इस ब्रांड के चश्मों की कीमत लगभग 39 से 58 हजार रुपये के बीच होती है। हालांकि, चेलम के लिए उस चश्मे की कीमत से कहीं ज्यादा उसकी भावनात्मक अहमियत है।
एक करोड़ जीतने जैसा अनुभव चेलम ने इस पल को एक करोड़ रुपये जीतने जैसा अनुभव बताया। उन्होंने कहा कि विजय को अपने सामने देखकर उन्हें वैसा ही महसूस हुआ जैसे वह फिल्मों में उन्हें देखती आई हैं। चेलम इतनी प्रभावित हुईं कि उन्होंने भावुक होकर कह दिया कि अगर कोई विजय को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगा, तो वह उनकी रक्षा के लिए खड़ी होंगी।
VIDEO | Salem: Tamil Nadu CM C Joseph Vijay gifts the sunglasses he was wearing to an elderly woman, Chellam, who says, “I was surprised when he came and stood next to me. I told him how happy I was to see him, and he gifted me these sunglasses.”
— Press Trust of India (@PTI_News) September 1, 2026
(Full video available on PTI… pic.twitter.com/ppg5zpToYO
SCO समिट में पाकिस्तान की ओछी हरकत: फोटो से PM मोदी को किया गायब , खुद को दिखाया सेंटर में
वर्दी को नन्हे हाथों का सलाम: दिल्ली मेट्रो का यह वीडियो जीत रहा है करोड़ों दिल
7.8% GDP ग्रोथ: भारत की रफ़्तार ने दुनिया को चौंकाया, आलोचकों की बोलती बंद
पंजाब चुनाव 2027: बीजेपी-अकाली गठबंधन पर सतीश पूनिया का फुल स्टॉप, अकेले लड़ने का ऐलान
जिम्बाब्वे दौरे के बाद पूरी तरह बदली टीम इंडिया : 8 खिलाड़ी बाहर, दिग्गजों की धमाकेदार वापसी
ममता बनर्जी की भतीजी वृष्टि मुखर्जी ने की आत्महत्या, बीरभूम में फंदे से लटकता मिला शव
AAP और कांग्रेस की विचारधारा एक? मनीष तिवारी के बयान से सियासी हलचल
दलीप ट्रॉफी में मोहम्मद शमी का तूफानी कमबैक: पंजों के साथ हैरतअंगेज कैच से बरपाया कहर
बस्ती में मीटिंग के नाम पर बुलाईं महिलाएं, चाय-झंडा थमाकर बनाया स्वागत का जरिया; वीडियो वायरल
बुर्का उतारो वरना एंट्री नहीं : कूपर अस्पताल में विवाद, एडवोकेट ने BMC अस्पतालों के निरीक्षण का किया ऐलान