भारतीय टीम से लंबे समय से बाहर चल रहे अनुभवी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल अब विदेशी सरजमीं पर अपना जलवा बिखेरते नजर आएंगे। मयंक ने इंग्लैंड की काउंटी चैंपियनशिप के मौजूदा सीजन के आखिरी चरण के लिए डरहम क्रिकेट क्लब के साथ करार किया है।
अजेय टीम को मिली नई मजबूती डरहम क्रिकेट क्लब इस सीजन में शानदार फॉर्म में है। टीम ने अब तक 10 मैच खेले हैं, जिनमें से 7 में जीत हासिल की है और 3 मैच ड्रॉ रहे हैं। टीम ने अब तक एक भी मुकाबला नहीं हारा है। मयंक का अनुभव टीम को डिवीजन वन में जगह पक्की करने में बड़ी मदद दे सकता है।
डेविड बेडिंघम की जगह मिली एंट्री मयंक को दक्षिण अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज डेविड बेडिंघम की जगह टीम में शामिल किया गया है। बेडिंघम अपने अंतरराष्ट्रीय रेड-बॉल सीजन की तैयारियों के लिए स्वदेश लौट रहे हैं। उन्होंने हाल ही में ग्लूस्टरशायर के खिलाफ शानदार शतक जड़कर टीम की बड़ी जीत में अहम भूमिका निभाई थी।
कोच ने दिखाई मयंक पर भरोसा डरहम के हेड कोच रयान कैंपबेल ने मयंक के जुड़ने पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा, बेरिंगहम के जाने के बाद हमें एक उच्च स्तरीय इंटरनेशनल क्रिकेटर की जरूरत थी। मयंक का फर्स्ट-क्लास रिकॉर्ड बेहतरीन है और हमें उम्मीद है कि वह सीजन के बचे हुए मैचों में टीम के लिए महत्वपूर्ण साबित होंगे।
इंग्लिश परिस्थितियों से वाकिफ हैं मयंक मयंक अग्रवाल के लिए इंग्लैंड की पिचें नई नहीं हैं। इससे पहले वे 2025 सीजन में यॉर्कशायर की ओर से भी काउंटी क्रिकेट खेल चुके हैं। उन्होंने भारत के लिए 21 टेस्ट मैचों में 41.33 की औसत से 1488 रन बनाए हैं, जिसमें 4 शतक शामिल हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर 243 रन है।
घरेलू क्रिकेट में शानदार लय इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर होने के बावजूद मयंक घरेलू मैदानों पर लगातार रन बना रहे हैं। हालिया रणजी ट्रॉफी सीजन में उन्होंने कर्नाटक के लिए खेलते हुए 678 रन बनाए, जिसमें एक शानदार शतक (160 रन) भी शामिल था। अपनी इसी शानदार फॉर्म को देखते हुए अब वे काउंटी में अपने बल्ले का दम दिखाने के लिए तैयार हैं।
👋 Joining for the County Championship run in.
— Durham Cricket (@DurhamCricket) August 31, 2026
Welcome to Durham, Mayank Agarwal. 🇮🇳
👉 https://t.co/6UZJleXXti#ForTheNorth pic.twitter.com/SWduD8fE0Y
भारतीय स्टार मयंक अग्रवाल की इंग्लैंड में नई पारी, डरहम काउंटी के लिए मचाएंगे धमाल
SCO समिट: युद्ध के बीच मोदी-पेजेशकियान की अहम मुलाकात, क्या बदलेगी पश्चिम एशिया की तस्वीर?
क्रिकेट के मैदान से टीवी की स्क्रीन तक: हिटमैन रोहित शर्मा का धमाकेदार डेब्यू जल्द
नेपाल की प्रलयकारी बाढ़ में कैसे टिका रहा यह छोटा हरा घर ? इंजीनियरिंग ने खोली सफलता की परत
नेपाल टनल त्रासदी: 93 मजदूरों की तलाश में जुटी सेना को मिला सन्नाटा, बचाव अभियान थमा
वैभव सूर्यवंशी के साथ 90s का अभिशाप : शतक से चूके तो इतिहास रचते-रचते रह गए
सितंबर में भी मानसून का प्रहार : अगले 72 घंटों में बिहार के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
कुत्ते के गले में भी घंटी बांध दें, तो उसे वोट देना : सपा MLC के विवादित बयान से सियासी पारा गरम
ताशकंद में गूंजी पीएम मोदी की हिंदी कविता, उज्बेक बच्चों का अंदाज देख भावुक हुए प्रधानमंत्री
पंजाब यूनिवर्सिटी में ABVP का दबदबा: SOI के साथ ने अंकित बिधान को दिलाई बड़ी जीत