मुंबई से उत्तर प्रदेश और बिहार की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। वेस्टर्न रेलवे ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए मुंबई सेंट्रल-कानपुर अनवरगंज और मुंबई सेंट्रल-कटिहार रूट पर चलने वाली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनों की सेवा में विस्तार कर दिया है। ये ट्रेनें अब नवंबर 2026 तक संचालित होती रहेंगी।
मुंबई सेंट्रल-कानपुर अनवरगंज स्पेशल (ट्रेन नंबर 09185) अब 29 नवंबर, 2026 तक हर रविवार को चलेगी। वहीं, वापसी में कानपुर अनवरगंज-मुंबई सेंट्रल स्पेशल (ट्रेन नंबर 09186) 30 नवंबर, 2026 तक हर सोमवार को संचालित होगी।
यह ट्रेन मुंबई सेंट्रल से चलकर बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा, मथुरा, कासगंज और कन्नौज होते हुए कानपुर अनवरगंज तक पहुंचेगी।
मुंबई सेंट्रल और कटिहार के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन (ट्रेन नंबर 09189) की सेवा 14 नवंबर, 2026 तक बढ़ा दी गई है, जो हर रविवार को संचालित होगी। वापसी में कटिहार-मुंबई सेंट्रल स्पेशल (ट्रेन नंबर 09190) हर मंगलवार को चलेगी और यह सेवा 17 नवंबर, 2026 तक उपलब्ध रहेगी।
इसका रूट काफी विस्तृत है, जो मुंबई सेंट्रल से शुरू होकर सूरत, वडोदरा, उज्जैन, झांसी, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, गोरखपुर, छपरा और बरौनी होते हुए कटिहार तक जाएगी।
इन विस्तारित फेरों के लिए स्पेशल किराया लागू होगा। यात्री इन ट्रेनों की बुकिंग सभी पीआरएस काउंटरों और ऑनलाइन माध्यमों से कर सकते हैं। टिकट बुकिंग की प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है।
ओडिशा से उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए भी राहत की खबर है। भारतीय रेलवे ने मांग के अनुरूप खुर्दा रोड-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी वीकली स्पेशल ट्रेन की सेवा को भी नवंबर तक बढ़ाने का निर्णय लिया है।
यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे यात्रा से पहले रेलवे की वेबसाइट या संबंधित ऐप पर समय-सारणी की सटीक जानकारी जरूर देख लें।
*For the convenience of passengers and to clear extra passenger traffic, Western Railway has decided to extend the trips of Special Trains running on Special Fare.
— Western Railway (@WesternRly) August 29, 2026
The booking for extended trips of Train No. 09185 and 09189 will open from 30.08.2026 at all the PRS counters and… pic.twitter.com/CF3vtEV3nW
सोनम, हो गया ब्रो : सलमान खान के मैसेज पर सोनम वांगचुक का तंज, कहा- सबकी अपनी मजबूरियां हैं
युद्ध नहीं, ज्ञान से मिली पहचान: कैसे बना भारत विश्वगुरु ? मोहन भागवत ने खोला राज
# इतिहास रच दिया दीप्ति शर्मा ने! बनीं महिला T20I में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज
नेपाल में तबाही के पीछे ड्रैगन का हाथ? बाढ़ से 919 मौतें, चीन पर लगे गंभीर आरोप
अंकित बालियान हत्याकांड: शामली में पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में ढेर हुए दोनों शूटर्स
दलीप ट्रॉफी: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने मचाया कोहराम, शतक से चूके तो पिच पर ही उतार दी भड़ास
अंकित बालियान हत्याकांड: दो शूटरों के एनकाउंटर के बाद परिवार की मांग- अभी काम आधा है, बाकी को भी खत्म करें
15 साल के वैभव सूर्यवंशी का तूफान: दलीप ट्रॉफी में शतक से चूके, लेकिन तोड़ा 57 साल पुराना रिकॉर्ड
नेपाल में सैलाब का रौद्र रूप: मौत के मुंह में गिरे बच्चे, फिर मां ने जो किया उसे देख थम जाएगी सांसें
नेपाल बाढ़: मलबे में दबे बैंक से 50 करोड़ का सोना बरामद, 8 घंटे के मिशन नामुमकिन में बची संपत्ति