अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है। एक महीने की शांति के बाद, अमेरिकी सेना ने ईरान पर जोरदार हमला किया है। इस बार निशाना होर्मुज स्ट्रेट के पास स्थित लारक द्वीप बना है।
लारक द्वीप पर अमेरिकी प्रहार रविवार को अमेरिकी सेना ने एक सटीक ऑपरेशन में लारक द्वीप पर मौजूद दो रॉकेट लॉन्चर्स को तबाह कर दिया। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के अनुसार, उनके निगरानी विमानों ने ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में समुद्री बारूदी सुरंगें बिछाने की तैयारी करते देखा था, जिसके बाद यह जवाबी कार्रवाई की गई।
ट्रंप की चेतावनी: खार्ग आइलैंड के परखच्चे उड़ गए हमले के तुरंत बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर एक वीडियो साझा कर तहलका मचा दिया। ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिकी हमले में खार्ग आइलैंड पूरी तरह से तबाह हो गया है। उन्होंने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा, अगर तेहरान ने हमारी बात नहीं मानी, तो हम ईरान को पूरी तरह नेस्तानाबूत कर देंगे।
ईरान का पलटवार और जॉर्डन में मिसाइलें अमेरिकी हमले के कुछ समय बाद ही ईरान ने पलटवार करने का दावा किया। ईरानी सेना ने जॉर्डन स्थित दो अमेरिकी एयरबेस को बैलिस्टिक मिसाइलों से निशाना बनाने की बात कही है। ईरान ने दावा किया कि इस हमले में कई सैनिक और नागरिक हताहत हुए हैं।
दावों के बीच हकीकत क्या है? ईरान के दावों के विपरीत, अंतरराष्ट्रीय रिपोर्टों के अनुसार जॉर्डन की एयर डिफेंस सिस्टम ने ईरानी मिसाइलों को हवा में ही इंटरसेप्ट कर नष्ट कर दिया। सुरक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि ईरान अपनी साख बचाने के लिए बड़े नुकसान का दावा कर रहा है, जबकि वास्तव में उसे कोई बड़ी सफलता नहीं मिली है।
समुद्री व्यापार मार्ग पर बढ़ते खतरे बीते हफ्ते ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट से समुद्री बारूदी सुरंगें हटाने का अभियान पूरा किया था। ट्रम्प प्रशासन पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि यदि किसी ने इस महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग को बाधित करने या नई सुरंगें बिछाने की कोशिश की, तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल, इस इलाक़े में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है और वैश्विक बाजारों की नजरें इस ओर टिकी हैं।
Kharg Island being blown to smithereens!!! President DJT
— Commentary Donald J. Trump Truth Social Posts On X (@TrumpTruthOnX) August 31, 2026
( TS: Aug 30 2026, 10:18 PM ET ) pic.twitter.com/PCMlBJHzne
चेहरा छिपाकर जी रही हूं : PM मोदी को गाली देने वाली किशोरी का नया वीडियो वायरल, AAP ने साधा निशाना
अगर हिंदू जागते हैं, तो दुनिया जागती है : टोरंटो में बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत
महिला एशिया कप: दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, बनीं टी20 इंटरनेशनल की नंबर-1 गेंदबाज
भारत-उज्बेकिस्तान का नया अध्याय: UPI से यूरेनियम आपूर्ति और 5 अरब डॉलर का लक्ष्य
ताशकंद में पीएम मोदी ने शास्त्री को किया नमन, अब किर्गिस्तान के मिशन पर रवाना
पानीपत में द ग्रेट खली की SUV का एक्सीडेंट, बाल-बाल बचे WWE सुपरस्टार
साइप्रस तट के पास 267 लोगों से भरी फेरी पलटी, समुद्र में मची अफरा-तफरी
लखनऊ: हिंदू युवा वाहिनी नेता की निर्मम हत्या, जमीन विवाद में ड्राइवर निकला कातिल
महिला एशिया कप: शेफाली का तूफान और गेंदबाजों का जलवा, भारत ने थाईलैंड को 94 रनों से रौंदा
उत्तरी साइप्रस में भीषण समुद्री हादसा: तुर्की जा रही फेरी पलटी, 8 की मौत और कई लापता