महिला एशिया कप 2026 का आगाज भारतीय टीम ने धमाकेदार अंदाज में किया है। टूर्नामेंट के पहले ही मुकाबले में टीम इंडिया ने थाईलैंड को 94 रनों के बड़े अंतर से करारी शिकस्त दी। शेफाली वर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी और घातक गेंदबाजी के दम पर भारत ने अपनी धाक जमा दी।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को शेफाली वर्मा ने आक्रामक शुरुआत दिलाई। स्मृति मंधाना (19) के रन आउट होने के बाद शेफाली ने मोर्चा संभाला। उन्होंने महज 26 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, जो महिला एशिया कप के इतिहास का संयुक्त रूप से सबसे तेज अर्धशतक है। शेफाली ने 36 गेंदों में 64 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। उन्हें उनकी इस बेहतरीन पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
159 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी थाईलैंड की पूरी टीम भारतीय गेंदबाजों के चक्रव्यूह में फंस गई और महज 65 रनों पर ढेर हो गई। भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआत से ही दबाव बनाए रखा। क्रांति गौड़ ने पहले ही ओवर में सफलता दिलाई, जिसके बाद विकेट गिरने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं लिया।
दीप्ति शर्मा और नंदनी शर्मा ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। दोनों ने 3-3 विकेट चटकाए, जबकि श्री चरणी ने 2 विकेट लिए। गौरतलब है कि यह दीप्ति शर्मा का 150वां टी20 इंटरनेशनल मैच था, जिसे उन्होंने अपनी बेहतरीन गेंदबाजी से यादगार बना दिया। दीप्ति ने मेडन ओवर के साथ विकेट चटकाकर थाईलैंड की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी।
इस मैच के साथ ही दीप्ति शर्मा ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। वह 150 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाली भारत की तीसरी महिला क्रिकेटर बन गई हैं। उनसे आगे अब केवल स्मृति मंधाना (172) और कप्तान हरमनप्रीत कौर (203) ही हैं। भारत के इस विजयी आगाज ने टूर्नामेंट में टीम के इरादे साफ जाहिर कर दिए हैं।
A double wicket-maiden first and now a wicket off the first ball, @Deepti_Sharma06 picks up 3 wickets without conceding a run to seal India’s first victory in the #AsiaCup #INDvTHAI
— BCCI Women (@BCCIWomen) August 30, 2026
Details - https://t.co/Tgf2CJnHta pic.twitter.com/37jAf1uACS
बिलावल भुट्टो के निकाह की चर्चा: क्या ऑस्ट्रियाई राजकुमारी से बंधेंगे गठबंधन? जानें हकीकत
दंगों की बादशाह, कर्फ्यू इनकी पहचान; JPNIC भ्रष्टाचार को लेकर योगी का सपा पर तीखा प्रहार
हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद: दलित युवक ने राहुल गांधी पर ही पलटवार कर मांगा केस दर्ज करने का आदेश
ब्रह्मांड का 3D नक्शा बनाएगा NASA का नया टेलीस्कोप, अरबों आकाशगंगाओं के खुलेंगे राज़
घर से बाहर निकलना मुश्किल, मेरी आजादी खत्म हो गई : पीएम को गाली देने वाली नाबालिग का दर्द
दिल्ली में घर खरीदने का सुनहरा मौका: DDA दे रहा फ्लैट्स पर 25% की भारी छूट, जानें पूरी डिटेल
Poco का धमाका: 9,000mAh और 10,000mAh बैटरी के साथ आ रहे हैं ये दो धाकड़ फोन
आप एक ऐसे नेता हैं... : पीएम मोदी के मुरीद हुए उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति, बांधे तारीफों के पुल
2027 से पहले जयप्रकाश के नाम पर बड़ा सियासी धमाका: CM योगी ने खोला सपा शासन का भ्रष्टाचार का पिटारा
मेट्रो में अजीब हरकत का वीडियो वायरल, लोगों ने पूछा- क्या कानून सबके लिए बराबर नहीं?