लखनऊ का प्रशासनिक गलियारा हुआ हैरान उत्तर प्रदेश की चर्चित आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राजस्व विभाग में विशेष सचिव के तौर पर कार्यरत रहीं दिव्या ने अपने 13 साल के करियर को अचानक विराम देकर सबको चौंका दिया है। अपनी प्रशासनिक कार्यशैली के लिए जानी जाने वाली दिव्या ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट के जरिए इस फैसले की जानकारी दी।
लंदन की चकाचौंध छोड़ लौटीं वतन दिव्या मित्तल का करियर सफर किसी प्रेरणा से कम नहीं है। आईआईटी दिल्ली और आईआईएम बैंगलोर से पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्हें लंदन में नौकरी मिली थी। वे लिखती हैं कि सब कुछ पा लेने के बाद भी उन्हें कुछ अधूरापन महसूस होता था। भारत की माटी का कर्ज उन्हें वापस खींच लाया, जिसके बाद उन्होंने आईएएस बनने का फैसला किया।
देवरिया से मिर्जापुर तक का अनुभव अपने 13 साल के कार्यकाल को याद करते हुए उन्होंने कहा कि देवरिया ने उन्हें सिखाया कि सही के साथ खड़े होना कर्तव्य है । वहीं, मिर्जापुर के उनके कार्यकाल ने सिखाया कि असंभव सिर्फ एक राय है। उन्होंने बताया कि सरकारी फाइलों के पीछे छिपे इंसान की गरिमा बनाए रखना ही उनके लिए असली न्याय था।
पद छूटा है, सपना नहीं सोशल मीडिया पर अपने इस्तीफे की घोषणा करते हुए उन्होंने लिखा, आज मैंने 13 वर्षों की अविस्मरणीय यात्रा को अपनी इच्छा से विराम दिया है। पद तो आज छूट गया, लेकिन वह सपना जीवित रहेगा जो इस मिट्टी ने मुझे दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे देश को बेहतर बनाने के अपने संकल्प को किसी भी हाल में पूरा करना जारी रखेंगी।
मिर्जापुर की उस बुजुर्ग मां का जिक्र अपने विदाई संदेश में दिव्या ने मिर्जापुर के लाहुरिया देह गांव की एक बुजुर्ग महिला को याद किया। उन्होंने कहा कि उनके जीवन का सबसे बड़ा सुकून वो पल था, जब उस महिला ने पानी आने की खुशी में कांपते हाथों से उनके सिर पर हाथ रखा। दिव्या के अनुसार, प्रशासनिक पदों से मिली शक्ति से कहीं ज्यादा कीमती जनता का वह विश्वास और आशीर्वाद है, जिसे वे अपनी पूंजी मानती हैं।
*आज मैंने 13 वर्षों की अविस्मरणीय यात्रा को अपनी इच्छा से विराम देते हुए IAS से त्यागपत्र दे दिया है।
— Divya Mittal (@divyamittal_IAS) August 30, 2026
साधारण परिवेश में पलते हुए मैंने एक अच्छे, सफल जीवन का सपना देखा था। दिन-रात एक कर IIT दिल्ली और IIM बैंगलोर से पढ़ने के बाद, लंदन में नौकरी लग गयी। पर सब कुछ पा लेने पर भी कुछ… pic.twitter.com/4VRXpK8nu8
भारत बनाम अफगानिस्तान: टी20 सीरीज के लिए तैयार ब्लू ब्रिगेड , जानें पूरा शेड्यूल और स्क्वॉड
दिल्ली में स्वाइन फ्लू का कहर: 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, 2,600 के पार पहुंचे संक्रमण के मामले
चलती ट्रेन में सोती महिला के साथ दरिंदगी, रंगे हाथों पकड़ा गया आरोपी; देखें वीडियो
15 साल की उम्र में रचा इतिहास: वैभव सूर्यवंशी बने कप्तान, मोहम्मद शमी जैसे दिग्गजों को दी कमान
बिजली गुल, परीक्षार्थी परेशान: जयपुर में देरी से शुरू हुई NEET PG परीक्षा
सब कुछ हासिल करके भी मन था अधूरा: 13 साल बाद IAS दिव्या मित्तल ने छोड़ी नौकरी, अब क्या है अगला कदम?
न्यूयॉर्क में गूंजा वसुधैव कुटुंबकम : RSS प्रमुख मोहन भागवत का संदेश - विविधता भारत के DNA में
दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल: खिताबी जंग के लिए तैयार चार दिग्गज टीमें, आज होगा फैसला
IIT-IIM से IAS तक का सफर: दिव्या मित्तल ने छोड़ी सरकारी नौकरी, भावुक पोस्ट में बताई वजह
व्हीलचेयर और बैसाखियों के सहारे नीरज चोपड़ा! फैंस के बीच छाई मायूसी, जानें क्या है चोट का हाल