श्रीलंका के खिलाफ शानदार टेस्ट सीरीज जीतने के बाद भारतीय टीम अब अपने अगले मिशन के लिए तैयार है। टीम इंडिया अब अफगानिस्तान के साथ टी20 सीरीज में भिड़ेगी। इस सीरीज के सभी मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे।
सीरीज का पूरा शेड्यूल इस टी20 सीरीज में कुल 3 मुकाबले होंगे। प्रशंसकों के लिए ये मैच बेहद रोमांचक होने वाले हैं, क्योंकि दोनों टीमें अपनी पूरी ताकत के साथ मैदान पर उतरेंगी।
अफगानिस्तान की टीम पर नजर अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एक मजबूत टीम की घोषणा की है, जिसमें अनुभवी खिलाड़ियों का अच्छा मेल है।
अफगान स्क्वॉड: इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), नूर रहमान (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दरवेश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नंग्याल खारोटी, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी, अब्दुल्ला अहमदजई और नवीन-उल-हक।
हेड-टू-हेड: भारत का पलड़ा भारी टी20 इंटरनेशनल में भारत और अफगानिस्तान के बीच अब तक कुल 9 बार आमना-सामना हुआ है। इन मुकाबलों में आंकड़ों के लिहाज से भारत का दबदबा रहा है।
भारत ने जहां 7 मैचों में जीत हासिल की है, वहीं अफगानिस्तान केवल 1 मैच ही जीत सका है। एक मैच टाई रहा था, जिसका फैसला रोमांचक सुपर ओवर में हुआ था, जिसमें भारत ने बाजी मारी थी।
2 साल बाद फिर आमने-सामने भारत और अफगानिस्तान के बीच पिछली द्विपक्षीय टी20 सीरीज जनवरी 2024 में खेली गई थी, जिसमें भारत ने 3-0 से क्लीन स्वीप किया था। बेंगलुरु में खेला गया उस सीरीज का आखिरी मैच इतिहास में दर्ज हो गया था, क्योंकि मैच का फैसला दो सुपर ओवर के बाद निकला था।
हाल ही में जून के महीने में दोनों टीमों के बीच एक टेस्ट और 3 वनडे मैचों की सीरीज भी हुई थी, जहां भारतीय टीम ने वनडे सीरीज में अफगान टीम का सूपड़ा साफ कर दिया था। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या अफगानिस्तान दिल्ली में वापसी कर पाती है।
🚨 NEWS 🚨
— BCCI (@BCCI) August 12, 2026
Afghanistan to host India for three-match T20I series in Delhi.
Read more: https://t.co/qRaeB72pjG#TeamIndia | #AFGvIND | @ACBofficials pic.twitter.com/mxsR5YqLw9
व्हीलचेयर और बैसाखियों के सहारे नीरज चोपड़ा! फैंस के बीच छाई मायूसी, जानें क्या है चोट का हाल
बाप ने ही रची बेटे की मौत की साजिश: इलाज के बहाने ले जाकर उतारा मौत के घाट
दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल: खिताबी जंग के लिए तैयार चार दिग्गज टीमें, आज होगा फैसला
कुलदीप के साथ अन्याय कर रहा मैनेजमेंट , अश्विन ने अपनी ही टीम के प्रबंधन पर उठाए गंभीर सवाल
नेपाल का फरिश्ता प्रिंसिपल: मौत बनकर आई बाढ़ से बचाई 1643 बच्चों की जान
मन की बात: PM मोदी ने मुंबई के युवा की वेबसाइट को सराहा, इतिहास को एक क्लिक पर किया जीवंत
15 साल के कप्तान का मास्टरस्ट्रोक : आखिरी 3 सेकंड में DRS लेकर पलटा मैच का रुख
चीन की चुप्पी पर उठे सवाल: नेपाल-तिब्बत में 676 मौतों के बाद वीडियो क्यों हटा रहा ड्रैगन ?
लियोनेल मेसी का ऐतिहासिक फोर-गोल धमाका: इंटर मियामी ने मॉन्ट्रियल को 7-1 से रौंदा
यूपी के लोकल को ग्लोबल बनाने की तैयारी: CM योगी का मिशन एमएसएमई