भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे घातक तेज गेंदबाजों में से एक जवागल श्रीनाथ का नाम आज भी सम्मान के साथ लिया जाता है। 2003 वर्ल्ड कप फाइनल तक टीम इंडिया को पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने वाले श्रीनाथ लंबे समय से लाइमलाइट से दूर हैं, लेकिन हाल ही में उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।
आम इंसान की तरह मेट्रो में सफर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक फोटो में जवागल श्रीनाथ को मेट्रो में सफर करते देखा जा सकता है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि उनके हाथ में एक सूटकेस है और कानों में ईयरबड्स लगाकर वह बेहद शांत अंदाज में खड़े हैं। उनकी यह सादगी देख फैंस हैरान और खुश हैं।
फैंस ने की सादगी की तारीफ तस्वीर को शेयर करते हुए लोग उनकी सादगी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि आज के दौर में जहां सितारे शानो-शौकत के साथ रहना पसंद करते हैं, वहां महान खिलाड़ी का इस तरह आम आदमी की तरह सफर करना प्रेरणादायक है। एक यूजर ने लिखा, वह असल जिंदगी में भी उतने ही सरल हैं, जितने अपने खेल के दौरान थे।
भारत के सबसे सफल पेसर्स में शुमार जवागल श्रीनाथ भारतीय क्रिकेट के उन स्तंभों में से रहे हैं, जिन्होंने लंबे समय तक तेज गेंदबाजी की कमान संभाली। वनडे क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में वह अनिल कुंबले (334) के बाद दूसरे स्थान पर हैं। श्रीनाथ ने वनडे में 315 विकेट अपने नाम किए थे।
क्रिकेट से दूर अब ये है नई भूमिका संन्यास के बाद से ही श्रीनाथ ने मीडिया और चकाचौंध से दूरी बना ली है। वह फिलहाल आईसीसी (ICC) के मैच रेफरी के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी सक्रियता ना के बराबर है, जिसके चलते प्रशंसक उन्हें देखना पसंद करते हैं। अपनी सादगी और शांत स्वभाव के कारण वह आज भी करोड़ों प्रशंसकों के दिलों में खास जगह रखते हैं।
Many sharing this pic of Javagal Srinath traveling in metro and wondering how simple he is.
— Vivek (@Vivek_Investor) August 29, 2026
Yes, this guy is simple. I too noticed while he was running two three times in road a few years ago. At that time social media was not powerful.
Common in western countries, here rare… pic.twitter.com/GlFJ0SstGc
नेपाल की आपदा में भारत का मिशन राहत : चौथी उड़ान पहुंची काठमांडू, युद्धस्तर पर जारी है मदद
नेपाल बाढ़: शवों की पहचान का संकट, DNA सैंपल और एयरटाइट बैग से सुलझेगी गुत्थी
यूपी में फिर सक्रिय होगा मानसून: 31 अगस्त को भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट, उमस से मिलेगी राहत
13 साल की सेवा के बाद IAS दिव्या मित्तल का इस्तीफा, भावुक पोस्ट में बताई अपनी नई राह
NEET-PG 2026: जयपुर के परीक्षा केंद्र में सर्वर का ब्रेकडाउन , अभ्यर्थियों का फूटा गुस्सा
शुभमन गिल का लग्जरी स्वैग: करोड़ों की Mercedes-Benz कार में आए नजर, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश
दलीप ट्रॉफी: कप्तान बनते ही वैभव सूर्यवंशी का मास्टरस्ट्रोक , DRS से पलटी बाजी
नेपाल में जल प्रलय: 724 मौतें, 2,500 लापता; मलबे से अपनों को तलाशते लोग
सब कुछ पाकर भी मन था अधूरा: IAS दिव्या मित्तल ने 13 साल की सेवा के बाद दिया इस्तीफा
NEET-PG 2026: जयपुर के सेंटर पर बिजली गुल, अब 5 सितंबर को फिर होगी परीक्षा