उत्तर प्रदेश कैडर की चर्चित IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने अपने पद से इस्तीफा देकर सबको चौंका दिया है। 2013 बैच की इस अधिकारी ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट के जरिए अपने 13 साल के प्रशासनिक सफर को विराम देने की घोषणा की है। इस्तीफा देते वक्त वह उत्तर प्रदेश के राजस्व विभाग में विशेष सचिव के पद पर तैनात थीं।
सपनों की उड़ान: IIT से लंदन तक का सफर दिव्या मित्तल का करियर किसी प्रेरणा से कम नहीं है। उन्होंने IIT दिल्ली और IIM बैंगलोर जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से पढ़ाई पूरी की और इसके बाद लंदन में नौकरी हासिल की। हालांकि, विदेशों में सब कुछ पा लेने के बाद भी उन्हें एक अधूरापन महसूस होता था। उन्होंने बताया कि वह अपने देश का कर्ज चुकाना चाहती थीं, इसी जज्बे के साथ वह भारत लौटीं और UPSC की परीक्षा पास की।
देवरिया और मिर्जापुर से मिला प्रशासनिक तजुर्बा अपने कार्यकाल को याद करते हुए दिव्या ने कहा कि देवरिया और मिर्जापुर में बिताया गया समय उनके लिए जीवन का सबसे बड़ा सबक रहा। उन्होंने लिखा, देवरिया ने सिखाया कि सही के साथ खड़ा होना विकल्प नहीं, बल्कि कर्तव्य है। वहीं मिर्जापुर ने यह विश्वास दिलाया कि असंभव सिर्फ एक राय है, कोई तथ्य नहीं।
फाइलों के पीछे छिपे इंसान की गरिमा दिव्या मित्तल के अनुसार, प्रशासनिक सेवा का सबसे सुखद हिस्सा उन लोगों के जीवन में बदलाव लाना था, जिन्हें सिस्टम की मदद की सख्त जरूरत थी। उन्होंने कहा कि सरकारी फाइलों के पीछे हमेशा एक इंसान होता है, और एक अधिकारी की जिम्मेदारी उस व्यक्ति की गरिमा की रक्षा करना है। चाहे वह दिव्यांगों को सम्मान दिलाना हो या किसानों को बुनियादी सुविधाएं, उन्होंने हर काम को सेवा भाव से पूरा किया।
लहुरियादह गांव का वो आशीर्वाद इस्तीफे की घोषणा में मिर्जापुर के लहुरियादह गांव का जिक्र बेहद भावुक रहा। मिर्जापुर में तैनात रहते हुए उन्होंने इस गांव में पेयजल की समस्या को दूर किया था। दिव्या ने साझा किया कि जब गांव में पहली बार पानी पहुंचा, तो एक वृद्ध महिला ने बिना कुछ कहे बस उनके सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया था। उन्होंने कहा कि पद तो छूट गया, लेकिन उस महिला का वह स्पर्श और आशीर्वाद उनके साथ हमेशा रहेगा।
आगे की राह क्या? 2013 बैच के ही IAS अधिकारी गगनदीप सिंह गंगवार से विवाहित दिव्या मित्तल का अगला कदम क्या होगा, इसे लेकर उन्होंने कोई खुलासा नहीं किया है। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया है कि पद छोड़ने के बावजूद देश और लोगों की सेवा करने का उनका संकल्प बना रहेगा। एक सफल करियर के बाद उनका यह अचानक इस्तीफा प्रशासनिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
*आज मैंने 13 वर्षों की अविस्मरणीय यात्रा को अपनी इच्छा से विराम देते हुए IAS से त्यागपत्र दे दिया है।
— Divya Mittal (@divyamittal_IAS) August 30, 2026
साधारण परिवेश में पलते हुए मैंने एक अच्छे, सफल जीवन का सपना देखा था। दिन-रात एक कर IIT दिल्ली और IIM बैंगलोर से पढ़ने के बाद, लंदन में नौकरी लग गयी। पर सब कुछ पा लेने पर भी कुछ… pic.twitter.com/4VRXpK8nu8
ममदानी को 10 हजार जन्म लेने पड़ेंगे... , मोहन भागवत के कार्यक्रम पर न्यूयॉर्क में मचा सियासी घमासान
प्रोटोकॉल तोड़ गले मिले उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति, पीएम मोदी के ताशकंद दौरे का शानदार आगाज
मेरे साथ काम करने के लायक नहीं हो : काजल राघवानी पर बुरी तरह बरसे निरहुआ, शो में मचा घमासान
लंदन की आलीशान नौकरी छोड़ बनीं IAS, अब अचानक इस्तीफा देकर चर्चा में दिव्या मित्तल
धर्म अलग, पर इंसानियत एक : न्यूयॉर्क में मोहन भागवत का बड़ा बयान
मौत को मात देकर लौट आए पायलट: 18,600 फीट की ऊंचाई पर वन स्किड से बचाई जान
पंजाबियों का दुश्मन : सज्जन कुमार के घर पहुंचे भाजपा सांसद, सियासी घमासान तेज
डेवाल्ड ब्रेविस का धमाका: 32 गेंदों में 75 रन ठोक जिम्बाब्वे को किया पस्त
13 साल की सेवा के बाद IAS दिव्या मित्तल का इस्तीफा, भावुक पोस्ट में बताई वजह
बारिश और कीचड़ में ढाल बना नन्हा भाई, बहन को बचाने के लिए कुत्ते से भी भिड़ा