आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने अपने पद से इस्तीफा देकर प्रशासनिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। विशेष सचिव के पद पर तैनात रहीं दिव्या ने 13 वर्षों की अपनी पूरी सेवा यात्रा को विराम देने का निर्णय लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा कर इस फैसले की जानकारी दी।
IIT-IIM से लंदन तक का सफर आईआईटी दिल्ली और आईआईएम बैंगलोर से शिक्षा प्राप्त करने के बाद, दिव्या ने लंदन में एक प्रतिष्ठित नौकरी हासिल की थी। हालांकि, उन्होंने लिखा कि सब कुछ पा लेने के बाद भी उन्हें देश के प्रति अपने फर्ज की कमी महसूस हुई। इसी जज्बे के साथ वह भारत लौटीं और आईएएस अधिकारी बनीं।
असंभव को चुनौती देने वाली अधिकारी अपने कार्यकाल के दौरान दिव्या मित्तल अपनी कार्यशैली के लिए जानी गईं। उन्होंने लिखा कि देवरिया ने उन्हें सही के साथ खड़े होने का साहस दिया, तो वहीं मीरजापुर ने सिखाया कि असंभव सिर्फ एक राय है। मां विंध्यवासिनी के प्रति अपनी आस्था जताते हुए उन्होंने कहा कि असली शक्ति पद में नहीं, बल्कि लोगों के विश्वास में होती है।
सरकारी फाइलों की संवेदनशीलता दिव्या ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि हर सरकारी फाइल के पीछे एक इंसान होता है। उनके लिए उस व्यक्ति की गरिमा बनाए रखना ही सबसे बड़ा न्याय था। उन्होंने उन परिवारों और किसानों का जिक्र किया, जिनकी मदद करने के बाद उन्हें जीवन का वास्तविक सुकून प्राप्त हुआ।
बिदाई का भावुक पल इस्तीफे की घोषणा करते हुए उन्होंने अपने साथियों, अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। दिव्या ने लहुरिया दह की एक घटना को याद करते हुए लिखा कि एक वृद्ध महिला का सिर पर रखा गया हाथ उनके लिए किसी भी पद से बढ़कर है।
पद छोटा, सपना बड़ा अंत में उन्होंने स्पष्ट किया कि भले ही उन्होंने आईएएस पद से इस्तीफा दे दिया हो, लेकिन देश की सेवा करने का सपना और मिट्टी का कर्ज चुकाने का जज्बा कभी कम नहीं होगा। उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उनके इस साहसी फैसले की जमकर सराहना कर रहे हैं।
*आज मैंने 13 वर्षों की अविस्मरणीय यात्रा को अपनी इच्छा से विराम देते हुए IAS से त्यागपत्र दे दिया है।
— Divya Mittal (@divyamittal_IAS) August 30, 2026
साधारण परिवेश में पलते हुए मैंने एक अच्छे, सफल जीवन का सपना देखा था। दिन-रात एक कर IIT दिल्ली और IIM बैंगलोर से पढ़ने के बाद, लंदन में नौकरी लग गयी। पर सब कुछ पा लेने पर भी कुछ… pic.twitter.com/4VRXpK8nu8
हुबली में दिनदहाड़े खौफनाक कत्लेआम: कुल्हाड़ी से काटकर युवक की निर्मम हत्या, वीडियो वायरल
मेट्रो में दिखा भारतीय क्रिकेट का गेंदबाजी उस्ताद , सादगी देख फैंस ने ठोका सलाम
कर्नाटक में डेढ़ करोड़ वोटरों पर संकट? मतदाता सूची से नाम कटने के डर से गरमाई सियासत
अगर कोई सोचता है कि भारत में नहीं होने चाहिए मुसलमान, तो वह हिंदू नहीं : मोहन भागवत
नेपाल में जल प्रलय: 734 मौतें, 4000 लापता और अब अरबों डॉलर के पुनर्निर्माण की चुनौती
जाको राखे साइयां मार सके ना कोय: नेपाल में 72 घंटे मलबे में दबी रही 6 साल की मासूम, चमत्कारिक बचाव
आप व्यापार बढ़ाइए, बाकी काम हमारा : जानिए कुमाऊं के कारोबारियों को CM धामी ने क्या भरोसा दिया
#13 साल का सफर, एक भावुक विदाई: IAS दिव्या मित्तल ने प्रशासनिक सेवा से दिया इस्तीफा
लियोनेल मेसी का ऐतिहासिक फोर-गोल धमाका: इंटर मियामी ने मॉन्ट्रियल को 7-1 से रौंदा
मौत के सैलाब में चट्टान बनकर खड़ा रहा ये घर: क्या ये चमत्कार था या इंजीनियरिंग का कमाल?