कैरेबियन प्रीमियम लीग (CPL) 2026 में सुनील नरेन का जलवा बरकरार है। लीग के 19वें मुकाबले में ट्रिनबागो नाइट राइडर्स ने बारबाडोस ट्राइडेंट्स को एकतरफा अंदाज में 7 विकेट से रौंद दिया। पोर्ट ऑफ स्पेन में खेले गए इस मैच में नरेन ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में अपना लोहा मनवाया।
गेंद से नरेन का जाल टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी ट्रिनबागो नाइट राइडर्स के लिए नरेन काल बनकर टूटे। उन्होंने अपने 4 ओवर के स्पेल में केवल 14 रन खर्च किए और 2 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। खास बात यह रही कि नरेन ने अपने शुरुआती दो ओवरों में विपक्षी बल्लेबाजों को महज 1 रन बनाने का मौका दिया। उनके इस कसी हुई गेंदबाजी के दम पर बारबाडोस की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर सिर्फ 127 रन ही बना सकी।
बल्ले से बरपाया कहर 128 रनों के मामूली लक्ष्य का पीछा करने उतरी नाइट राइडर्स के लिए नरेन ने ओपनिंग की और बारबाडोस के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। नरेन ने मैदान के चारों ओर छक्कों की बरसात कर दी। उन्होंने महज 33 गेंदों का सामना करते हुए 55 रनों की विस्फोटक पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 6 गगनचुंबी छक्के और 1 चौका निकला। नरेन की तूफानी बल्लेबाजी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने सिर्फ 28 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था।
आसान रही जीत की डगर सुनील नरेन की शानदार शुरुआत का फायदा टीम को मिला और नाइट राइडर्स ने महज 14.5 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। कॉलिन मुनरो ने 37 रनों का योगदान दिया, जबकि कप्तान निकोलस पूरन और कीरोन पोलार्ड ने टीम को जीत की दहलीज पार कराई।
सीजन में नरेन का दबदबा यह नाइट राइडर्स की मौजूदा सीजन में 5 मैचों में दूसरी जीत है। दिलचस्प बात यह है कि टीम की दोनों जीत में सुनील नरेन ही प्लेयर ऑफ द मैच बने हैं। 38 साल की उम्र में भी नरेन का प्रदर्शन यह साबित करता है कि मौजूदा समय में वे टी20 क्रिकेट के सबसे प्रभावशाली ऑलराउंडरों में से एक क्यों हैं। नरेन की यह निरंतरता नाइट राइडर्स के लिए टूर्नामेंट में सबसे बड़ी ताकत बनी हुई है।
Doing it with the ball and bat! 🐐
— CPL T20 (@CPL) August 29, 2026
Sunil Narine is the GOAT!🇹🇹 x 🇧🇧#CPL26 #TKRvBT #CricketPlayedLouder #BiggestPartyInSport #Carib pic.twitter.com/jaD6ARyU2s
गढ़चिरौली: पुल न होने से गर्भवती महिला की जान पर बन आई, खाट पर उफनता नाला पार करने को मजबूर ग्रामीण
रक्षाबंधन पर खत्म हुई कड़वाहट: बाबा रामदेव ने कंगना रनौत को भेजा तोहफा, सुलह पर अभिनेत्री ने कही ये बात
सभा के बाद शुद्धिकरण बर्दाश्त नहीं : राहुल गांधी की मांग, खरगे के अपमान पर BJP पर बरसे
CSIR-UGC NET जून 2026 रिजल्ट घोषित: यहाँ देखें अपना स्कोरकार्ड
बेबी एबी का तूफान: 234 के स्ट्राइक रेट से बरपाया कहर, जिम्बाब्वे के खिलाफ अकेले जिताया मैच
क्या खत्म हो रहा है 5 दिनों का सब्र? आंकड़ों में देखें टेस्ट क्रिकेट का बदलता मिजाज
ड्यूटी की जंग में हारी जिंदगी: महिला सिपाही की मौत के बाद विभाग पर उठे गंभीर सवाल
न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर गूंजा मोहन भागवत का नाम, ऐतिहासिक संबोधन से पहले दिखा भव्य नजारा
SC-ST आरक्षण पर मोदी सरकार के दो मंत्रियों में महासंग्राम , चिराग और मांझी ने एक-दूसरे से मांगा इस्तीफा
वेस्टइंडीज के खिलाफ विराट कोहली का विराट रिकॉर्ड: क्या फिर गेंदबाजों की उधेड़ेंगे धज्जियां?