तेज प्रताप यादव का बड़ा दावा: आरजेडी पर जयचंदों का कब्जा, मुझे जानबूझकर किया गया साइडलाइन
News Image

जियो हॉटस्टार के चर्चित रियलिटी शो भोजपुरी बवाल में लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने अपनी निजी और राजनीतिक जिंदगी से जुड़े कई बड़े खुलासे किए हैं। शो के लेटेस्ट एपिसोड में उन्होंने आरजेडी छोड़ने के पीछे की कड़वी सच्चाई को बयां किया।

पार्टी में जयचंदों का डेरा तेज प्रताप ने आरजेडी छोड़ने के सवाल पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा, जब मैं तेजी से आगे बढ़ रहा था, तो लोगों को जलन होने लगी। आरजेडी में बाहरी जयचंद किस्म के लोगों का कब्जा हो गया था। ये वही लोग थे जो पार्टी को अपने हिसाब से चला रहे थे और मुझे इससे अलग-थलग करने की साजिश रची जा रही थी।

गांधी मैदान के भाषण से शुरू हुई मुश्किलें तेज प्रताप के अनुसार, उन्हें तब साइडलाइन करने की कोशिशें शुरू हुईं जब उनके आक्रामक भाषण को जनता का भरपूर समर्थन मिलने लगा। उन्होंने बताया, मेरे समर्थकों को टिकट न देना, मुझे मंच साझा करने से रोकना और पोस्टर-बैनर से मेरा नाम हटाना—ये संकेत थे कि मुझे पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है।

तेजस्वी और परिवार में दरार का कारण अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव के साथ दूरियों पर तेज प्रताप ने कहा कि तीसरे व्यक्ति की दखलअंदाजी ने सब खराब कर दिया। उन्होंने कहा, तेजस्वी उस वक्त समझ नहीं पाए। आज भी वही बाहरी ताकतें उन पर हावी हैं, जिसकी वजह से पार्टी 25 सीटों पर सिमट गई। अगर मैं वहां होता, तो स्थिति ऐसी नहीं होती।

क्या वापसी संभव है? जब उनसे आरजेडी में फिर से शामिल होने के बारे में पूछा गया, तो तेज प्रताप ने साफ कर दिया कि निजी रिश्ते अपनी जगह हैं, लेकिन प्रोफेशनल राजनीति फिर से जुड़ना मुश्किल है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब वह अपनी नई पार्टी जनशक्ति जनता दल (JJD) के साथ ही जनता के बीच अपनी पहचान बनाना चाहते हैं।

बता दें कि तेज प्रताप यादव ने पिछले साल 26 सितंबर को आरजेडी से अलग होकर जेजेडी का गठन किया था। उन्होंने कहा कि परिवार में बातचीत सामान्य है, लेकिन राजनीति में अब वे किसी भी समझौते के लिए तैयार नहीं हैं।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

भोपाल: बारिश में भीगा तिरंगे का रंग, मुख्यमंत्री की बुलेट सवारी और बच्चों का दिखा जोश

Story 1

लॉर्ड रवि और गॉड रवि बने रवि किशन: सोशल मीडिया के वायरल मीम्स पर एक्टर ने पहली बार तोड़ी चुप्पी

Story 1

हिम्मत है तो रांची आएं: JPSC-JSSC विवाद पर गरमाई सियासत, भाजपा की राहुल गांधी को खुली चुनौती

Story 1

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला: कांचरापाड़ा में चलीं ईंटें, फेंके गए जूते-कीचड़

Story 1

गाजा में शांति की उम्मीदों को झटका: ट्रंप के पीस प्लान को नेतन्याहू ने किया खारिज

Story 1

गॉल गैलेंट का ऐतिहासिक धमाका: पहली बार जीता लंका प्रीमियर लीग का खिताब

Story 1

मैं उमर खालिद की समर्थक हूँ , झारखंड प्रोटेस्ट में लड़की के बयानों ने मचाया बवाल

Story 1

सिराज का बल्लेबाज अवतार: छक्कों की हैट्रिक से टीम इंडिया को दिलाई धमाकेदार जीत

Story 1

वर्ल्ड एथलेटिक्स U-20 चैंपियनशिप में भारत का ऐतिहासिक दिन: बसंत और शहनवाज ने जीते मेडल

Story 1

E20 सही है, कहना ही पड़ेगा... : केजरीवाल का सरकार पर तीखा कटाक्ष, ट्रंप-पुतिन का दिया उदाहरण