अमेरिका के यूजीन में चल रही वर्ल्ड एथलेटिक्स U-20 चैंपियनशिप 2026 में भारतीय एथलीटों ने नया इतिहास रच दिया है। भारत ने एक ही दिन में दो ऐतिहासिक मेडल जीतकर वैश्विक मंच पर अपनी धाक जमाई है। बसंत कुमार मेघवाल और शहनवाज खान ने अपने-अपने इवेंट्स में मेडल जीतकर देश को गौरवान्वित किया है।
हाई जंप में बसंत की सिल्वर उड़ान
राजस्थान के श्रीगंगानगर के रहने वाले 19 वर्षीय बसंत कुमार मेघवाल ने हाई जंप में सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। भारतीय नौसेना का प्रतिनिधित्व कर रहे बसंत ने 2.21 मीटर की ऊंचाई पार कर अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
यह मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जहां बसंत, अल्जीरिया के यूनेस अयाची और ग्रेट ब्रिटेन के ओटिस पूल तीनों ने 2.21 मीटर की ऊंचाई हासिल की। मेडल का फैसला प्रयासों की संख्या के आधार पर किया गया। बसंत ने जहां दूसरे प्रयास में यह ऊंचाई छुई, वहीं अयाची ने पहले प्रयास में सफलता पाकर गोल्ड अपने नाम किया। बसंत वर्ल्ड एथलेटिक्स U-20 चैंपियनशिप के हाई जंप में मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।
लॉन्ग जंप में शहनवाज का ब्रॉन्ज धमाका
हाई जंप की सफलता के बाद उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के 18 वर्षीय एथलीट शहनवाज खान ने लॉन्ग जंप में देश को ब्रॉन्ज मेडल दिलाया। शहनवाज ने 7.84 मीटर की लंबी छलांग लगाकर यह उपलब्धि हासिल की। वह इस स्पर्धा में मेडल जीतने वाले भारत के पहले एथलीट बन गए हैं।
अपनी ऐतिहासिक छलांग के दौरान शहनवाज ने 7.84 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ इटली के डेनियल लियोनार्डो (7.97 मीटर) और मेसन मैकग्रोडर (7.96 मीटर) के बाद तीसरा स्थान हासिल किया।
प्रतिभा का शानदार सफर
शहनवाज खान के लिए यह जीत कोई इत्तेफाक नहीं है। वह पहले ही जून 2026 में 8.30 मीटर की छलांग लगाकर नेशनल रिकॉर्ड बना चुके हैं। इसके अलावा, वे एशियन U-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल भी जीत चुके हैं। बसंत और शहनवाज की यह उपलब्धि भारतीय एथलेटिक्स के भविष्य के लिए एक नई उम्मीद जगाती है।
*Basant has soared to a historic Silver Medal in Men’s High Jump at the World Athletics U20 Championships 2026 in Oregon, USA! 🏟️
— SAI Media (@Media_SAI) August 9, 2026
Clearing an impressive 2.21m, Basant narrowly missed out on Gold on countback — but secured his place in the history books as the first Indian to win… pic.twitter.com/WeQpUFw0xr
लालू-शत्रुघ्न की बंद कमरे में मुलाकात से बढ़ीं सियासी हलचलें
टीम इंडिया ने 4 विकेट बाकी रहते क्यों घोषित की पारी? वॉर्म-अप मैच में छिपी है बड़ी रणनीति
टॉक्सिक बंद होने की खबरों पर यश ने तोड़ी चुप्पी, सच जानकर फैंस ने ली राहत की सांस
पिता की कब्र के बगल में अबान को दी अंतिम विदाई, बिलखते दिखे अतीक के तीनों बेटे
श्रीकृष्ण जन्मभूमि में कार सेवा का ऐलान: प्रशासन सख्त, ‘नई परंपरा’ पर रोक
CPL 2026: सुनील नरेन की जादुई फिरकी, 24 में से 21 गेंदें डाली डॉट, बल्लेबाजों के लिए पहली पहेली
जयपुर में दहलाने वाला प्रदर्शन: पानी की टंकी पर चढ़े संविदा नर्सिंगकर्मी, आत्मदाह की दी चेतावनी
इस्तीफे के 2 हफ्ते बाद धर्मेंद्र प्रधान का पहला बयान: NEET विवाद और Gen Z पर तोड़ी चुप्पी
तिरंगे के रंग में रंगा भोपाल: बारिश भी नहीं डिगा पाई युवाओं का हौसला, CM मोहन यादव ने भरी हुंकार
मल्लिका शेरावत के साथ तेजप्रताप का धमाका , दिल थामकर बैठिए कहकर बढ़ाया सस्पेंस