सोशल मीडिया का नया मीम किंग एक्टर और सांसद रवि किशन इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। फिल्मों से ज्यादा उनके पुराने इंटरव्यू और बोलने के अनोखे अंदाज के क्लिप्स इंटरनेट पर मीम्स के तौर पर वायरल हो रहे हैं। जल्दी द लेट , मौन व्रत और होम फ्रॉम वर्क जैसे उनके वीडियो आज मीम मटेरियल बन चुके हैं। पहली बार रवि किशन ने इस ट्रेंड पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
महादेव का आशीर्वाद या इत्तेफाक? रवि किशन का मानना है कि उनके वायरल होने के पीछे कोई सोची-समझी प्लानिंग नहीं थी। उन्होंने इसे महादेव का आशीर्वाद बताते हुए कहा, यह एक पागलपन है और सब कुछ अपने आप हो रहा है। सावन के महीने में महादेव का ऐसा आशीर्वाद पहले किसी अभिनेता या नेता के साथ शायद ही कभी देखा गया हो।
पुलिस और बड़े हैंडल भी हुए फैन हैरानी की बात तो यह है कि रवि किशन के इन मीम्स को आम लोगों के अलावा बीजेपी के आधिकारिक हैंडल, दिल्ली पुलिस और महाराष्ट्र सरकार के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी इस्तेमाल किया जा रहा है। रवि किशन कहते हैं, मैं खुद इन मीम्स को देखता हूं और उन पर लाइक भी करता हूं। यह देखकर अच्छा लगता है कि लोग मेरी सादगी और गलतियों से जुड़ रहे हैं।
Gen Z ने बनाया लॉर्ड रवि रवि किशन ने स्वीकार किया कि इस ट्रेंड ने उन्हें नई पीढ़ी (Gen Z) के करीब ला दिया है। उन्होंने कहा, आज की युवा पीढ़ी मुझे लॉर्ड रवि , गॉड रवि और आज का ओशो जैसे नामों से बुलाती है। उन्हें मेरा रियल होना और अपनी गलतियों को बेबाकी से स्वीकार करना पसंद आता है। मैं उनकी क्रिएटिविटी को सलाम करता हूं।
परिवार भी है हैरान अपनी इस नई पॉपुलैरिटी पर रवि किशन का परिवार भी हैरान है। उन्होंने साझा किया कि उनकी 85 वर्षीय मां और परिवार के अन्य सदस्य इस लोकप्रियता को देखकर स्तब्ध हैं। रवि का मानना है कि लोग सोशल मीडिया पर उसी चीज से जुड़ते हैं जो उन्हें असल जिंदगी के करीब लगती है।
वर्कफ्रंट पर क्या है नया? सोशल मीडिया पर मीम स्टार बने रवि किशन जल्द ही पर्दे पर अपने अभिनय का दम दिखाते नजर आएंगे। वे बहुप्रतीक्षित फिल्म मिर्जापुर द फिल्म में अहम भूमिका निभा रहे हैं। यह फिल्म 4 सितंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए तैयार है।
*And I had asked this question to him during #MaaBehen trailer launch event, hahaha 😝 first time he answered about him going viral and turning into a good meme content! @ravikishann money follows mah brothaaa!!! pic.twitter.com/nXN9KBfK55
— Samina Shaikh 🇮🇳 (@saminaUFshaikh) August 4, 2026
दिल्ली मेट्रो ने रचा इतिहास: पंकचुअलिटी और भरोसे में दुनिया के दिग्गजों को पीछे छोड़ा
मां के निधन के बाद गहरे सदमे में थे गोविंदा, नर्मदा नदी में जाकर करना चाहते थे सुसाइड!
कांचरापाड़ा में ममता बनर्जी का काफिला घेरा, गाड़ी पर फेंके गए पत्थर और जूते; मचा सियासी बवाल
ग्वालियर में डरी नहीं बेटियां: 80 किमी की रफ्तार से किया स्नैचर का पीछा, बाइक टक्कर मारकर दबोचा
टर्बुलेंस में घायल हुए यात्री, अब एयर इंडिया के पायलट का डोप टेस्ट आया पॉजिटिव
मथुरा में कारसेवा का बिगुल: 6 दिसंबर को जन्मभूमि कूच का ऐलान, संतों का हुंकार- कृष्ण लला हम आएंगे
BPSC 70वीं मेन्स रिजल्ट पर विवाद: क्या हिंदी माध्यम के छात्रों के साथ हुआ भेदभाव?
क्या आम्रपाली दुबे ने रानी चटर्जी से बोला झूठ? भोजपुरी बवाल में काजल राघवानी ने खोली पोल
लियोनेल मेसी पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता जॉर्ज मेसी का 68 वर्ष की आयु में निधन
क्या मुज्तबा खामेनेई स्वस्थ हैं? वीडियो जारी कर ईरान ने खारिज की गंभीर बीमारी की अफवाहें